WhatsApp Username Feature: WhatsApp यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने अपने Android और Iphone यूजर्स के लिए के लिए नया शानदार Username Reservation फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की खास बात यह है कि अब आप किसी अंजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी चैटिंग कर सकेंगे।
WhatsApp अपने इस फीचर के जरिए यूजर्स की प्राइवेसी को अधिक मजबूत बनाना चाहता है, ताकि यूजर्स को पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव मिल सकें। हालांकि, यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा और आने वाले महीनों में दुनियाभर में उपलब्ध होगा।
Username Reservation कैसे मिलेगा? WhatsApp ने बताया है कि यह Username Reservation फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है। जिन अकाउंट्स में यह सुविधा एक्टिव होगी, उन्हें ऐप के अंदर एक इन-ऐप नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद यूजर्स अपना पसंदीदा Username पहले से रिजर्व कर सकेंगे, ताकि बाद में कोई और उसे इस्तेमाल न कर सके।
Username को लेकर कंपनी ने कुछ नियम तय किए हैं। इसमें यूजरनेम की लंबाई 3 से 35 कैरेक्टर होनी चाहिए। इसमें केवल छोटे अंग्रेजी अक्षर (a–z), नंबर (0–9), डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का ही उपयोग किया जा सकता है। हर Username यूनिक होगा, यानी एक जैसा नाम दो लोग नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स जरूरत के हिसाब से अपना Username बदल, हटाना या अपडेट भी कर सकेंगे।
सोशल मीडिया हैंडल जैसा होना जरूरी नहीं कंपनी के मुताबिक, WhatsApp Username को सोशल मीडिया प्रोफाइल की तरह नहीं देखा जाएगा। यूजर्स अपनी पसंद का कोई भी यूनिक Username चुन सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे बाद में बदल भी सकते हैं।
WhatsApp पर किसी तरह की Public Username Directory या Username Suggestions नहीं होगी। यानी किसी यूजर से पहली बार संपर्क करने के लिए सामने वाले को उसका सटीक Username पता होना जरूरी होगा।
Username Key से मिलेगा ज्यादा प्रोटेक्शन WhatsApp ने Username Key नाम का एक अतिरिक्त प्राइवेसी फीचर भी पेश किया है। यदि कोई पहली बार किसी यूजर से उसके Username के जरिए संपर्क करना चाहता है, तो उसे यह Username Key भी चाहिए होगी। यूजर्स इस Key को कभी भी बदल या अपडेट कर सकेंगे।
Instagram और Facebook वाला Username भी मिलेगा WhatsApp का कहना है कि दुनियाभर में उसके 3 अरब से अधिक यूजर्स हैं, इसलिए एक ही Username की मांग कई लोग कर सकते हैं। इसी वजह से कंपनी ने पहले से Username Reservation की सुविधा शुरू की है।
इसके अलावा, Creators, Small Businesses और Organisations अपने Instagram या Facebook पर इस्तेमाल किए जा रहे Username को भी WhatsApp पर क्लेम कर सकेंगे, जिससे Meta के सभी प्लेटफॉर्म पर उनकी एक जैसी पहचान बनी रहेगी।
Shashank Singh: क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर पिता पर घरेलू नौकर ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कुल तीन लोगों पर केस भी दर्ज कर लिया था. अब पूरे मामले में शशांक सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. शशांक सिंह की माने तो नौकर की गतिविधियां संदिग्ध थी. वह घर में काम करने के बहाने चोरी करने आया था. Tue, 30 Jun 2026 14:06:45 +0530