Tarique Rahman: क्या भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान? ढाका ने शेख हसीना को लेकर रखी शर्त
बांग्लादेश ने रविवार को भारत को सामने शर्त रख दी है कि पीएम तारिक रहमान तक तब भारत का दौरा नहीं करेंगे, जब तक नई दिल्ली शेख हसीना को वापस नहीं भेज देती है. शेख हसीना बीते दो साल से भारत में शरण ली हुई हैं. वह 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान बांग्लादेश छोड़कर निकल गई थीं. तब से बांग्लादेश शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. हालांकि, भारत ने बांग्लादेश की इस डिमांड पर अभी तक खुलकर किसी तरह का जवाब नहीं दिया है. इस बीच शेख हसीना ने कहा कि वह इस वर्ष के अंत तक बांग्लादेश वापस लौटेंगी.
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ए के एम शाहिदुल करीम ने अगले हफ्ते पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की संभावना के बारे में मीडिया की अटकलों पर बयान दिया. उन्होंने मीडिया से कहा, "हमारा मानना है कि दौरे के लिए सही माहौल बनाने की जरूरत है." शाहिदुल करीम के आगे कहा, "इसके लिए, हमने भारतीय अधिकारियों से शेख हसीना और अन्य भगोड़ों को वापस भेजने का प्रयास तेजी लाने का का आग्रह किया है."
भारत ने तारिक रहमान को भेजा न्योता
आपको बता दें कि इस साल तारिक रहमान ने फरवरी में बांग्लादेश के पीएम का पदभार संभाला था. इसके बाद वह मलेशिया और चीन का भी दौरा कर चुके हैं. मगर उन्होंने अब तक भारत का दौरा नहीं किया है. राष्ट्राध्यक्षों के विपरीत भारत से दूरी बनाकर रखी है. भारत ने तारिक रहमान को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है. इसका आयोजन नई दिल्ली में किया जाना है. इस वर्ष देश ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है.
शर्मिला टैगोर ने दी अपने बच्चों को रमजान और इस्लाम की सीख, सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने किया खुलासा
Saba Pataudi-Sharmila Tagore: बॉलीवुड में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के परिवार का बड़ा नाम है. उनकी मां शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने कई यादगार फिल्मों में काम किया. अब सैफ अली और उनकी बहन सोहा अली खान इस लिगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं. वहीं, सैफ की छोटी बहन सबा पटौदी (Saba Pataudi) फिल्मी दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं, इसलिए लोगों को उनके बारे में कम ही जानकारी मिलती है. हाालंकि, वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिंग हैं और वहां पर अपनी लाइफ जुड़े पोस्ट डालती रहती हैं. वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने हाल ही एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने बचपन, फैमिली और अपने बारे में कई बातें बताई. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां ने उन्हें इस्लाम के बारे में सिखाया. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या-क्या बताया.
मां शर्मिला ने सिखाया इस्लाम
बिग बॉलीवुड बफ को दिए इंटरव्यू में सबा पटौदी ने बताया कि वह बहुत धार्मिक हैं और इस्लाम को मानती हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं, उनकी मां ने उन्हें इस्लाम की सीख दी. उन्होंने कहा, मैं खुद को धार्मिक हूं और इस्लाम से गहरा जुड़ाव महसूस करती हूं.अगर मैं भगवान के बारे में सोचती हूं तो मेरे लिए वो अल्लाह हैं. लेकिन मैं दूसरे सभी धर्मों का भी सम्मान करती हूं. सबा ने आगे बताया कि जब उनकी मां शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी हुई, तब उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया था और बच्चों को इस्लाम की सीख दी .
रास्ते से न भटके इसलिए दी सीख
सबा का कहना है कि उनकी मां ने अपने सभी बच्चों को इसलिए इस्लाम की सीख दी थी कि वे रास्ते से भटके ना और उन्हें अपनी लाइफ का किसी तरह का आधार मिल सके. सबा के मुताबिक, उनकी मां ने कभी भी उन पर किसी धर्म को अपनाने का दबाव नहीं दिया. उन्होंने हमेशा पूरी आजादी दी कि वो अपनी आस्था से आगे चलकर अपने धर्म अपना सकते हैं.
सबा ने इस्लाम के अलावा नहीं की दूसरे धर्म की प्रैक्टिस
उन्होंने आगे इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने इस्लाम के अलावा किसी और धर्म की प्रैक्टिस नहीं की क्योंकि जहां वे रहते थे वहां पर कोई मंदिर नहीं था. जिससे वे इसकी प्रैक्टिस करते. उन्होंने कहा कि उनके घर में हिंदू धर्म की पूजा नहीं होती थी और वो मंदिर भी नहीं जाते थे.उन्होंने मुझे इस्लाम की समझ दी.
हर धर्म का मनाते हैं त्यौहार
सबा ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी फैमिली में कभी एक धर्म की विचारधारा को मानने का दबाव नहीं था. उनके मुताबिक, इसका ये असर हुआ कि उनकी फैमिली में अलग-अलग धर्म की विचारधारा बनी. उन्होंने भाई सैफ और बहन सोहा का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ने अलग धर्म में शादी की. उनके अनुसार, धर्म और आस्था सब की अपनी निजी पसंद होती है. जिसे किसी पर भी जबरदस्ती नहीं थोपा जाना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर दीवाली, होली और क्रिसमत मनाया जाता है.
बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं शर्मिला टैगौर
सबा पटौदी की मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के बाद इस्लाम अपना लिया था. वे हिन्दू बंगाली परिवार से आती हैं और उनका नाता नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की फैमिली से बताया जाता है. जबकि मंसूर अली खान मुसलमान थे और उनका ताल्लुक नवाबों के परिवार से रहा. दोनों अलग-अलग धार्मिक परिवार से थे इसलिए ये शादी आसान नहीं रही. लेकिन दोनों ने सभी बंधन को तोड़कर एक दूसरे को अपनाया था. हालांकि शादी के बाद उन्हें विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ा. लेकिन वो पीछे नहीं हटे. हालांकि, उस दौरान दोनों के रिश्ते में दरार को लेकर कई बार खबरें आती रहीं लेकिन उनका रिश्ता हमेशा अटूट रहा.
ये भी पढ़ें: 'कंडोम' एड से हुई टॉक्सिक के गाने 'तबाही' की तुलना, अब यश ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










