Responsive Scrollable Menu

शर्मिला टैगोर ने दी अपने बच्चों को रमजान और इस्लाम की सीख, सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने किया खुलासा

Saba Pataudi-Sharmila Tagore: बॉलीवुड में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के परिवार का बड़ा नाम है. उनकी मां शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) ने कई यादगार फिल्मों में काम किया. अब सैफ अली और उनकी बहन सोहा अली खान इस लिगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं. वहीं, सैफ की छोटी बहन सबा पटौदी (Saba Pataudi) फिल्मी दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं, इसलिए लोगों को उनके बारे में कम ही जानकारी मिलती है. हाालंकि, वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिंग हैं और वहां पर अपनी लाइफ जुड़े पोस्ट डालती रहती हैं. वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने हाल ही एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने बचपन, फैमिली और अपने बारे में कई बातें बताई. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां ने उन्हें इस्लाम के बारे में सिखाया. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या-क्या बताया. 

मां शर्मिला ने सिखाया इस्लाम 

 बिग बॉलीवुड बफ को दिए इंटरव्यू में सबा पटौदी ने बताया कि वह बहुत धार्मिक हैं और इस्लाम को मानती हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं, उनकी मां ने उन्हें इस्लाम की सीख दी. उन्होंने कहा, मैं खुद को धार्मिक हूं और इस्लाम से गहरा जुड़ाव महसूस करती हूं.अगर मैं भगवान के बारे में सोचती हूं तो मेरे लिए वो अल्लाह हैं. लेकिन मैं दूसरे सभी धर्मों का भी सम्मान करती हूं. सबा ने आगे बताया कि जब उनकी मां शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी हुई, तब उन्होंने इस्लाम धर्म को अपना लिया था और बच्चों को इस्लाम की सीख दी .

रास्ते से न भटके इसलिए दी सीख

सबा का कहना है कि उनकी मां ने अपने सभी बच्चों को इसलिए इस्लाम की सीख दी थी कि वे रास्ते से भटके ना और उन्हें अपनी लाइफ का किसी तरह का आधार मिल सके. सबा के मुताबिक, उनकी मां ने कभी भी उन पर किसी धर्म को अपनाने का दबाव नहीं दिया. उन्होंने हमेशा पूरी आजादी दी कि वो अपनी आस्था से आगे चलकर अपने धर्म अपना सकते हैं. 

सबा ने इस्लाम के अलावा नहीं की दूसरे धर्म की प्रैक्टिस

उन्होंने आगे इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने इस्लाम के अलावा किसी और धर्म की प्रैक्टिस नहीं की क्योंकि जहां वे रहते थे वहां पर कोई मंदिर नहीं था. जिससे वे इसकी प्रैक्टिस करते. उन्होंने कहा कि उनके घर में हिंदू धर्म की पूजा नहीं होती थी और वो मंदिर भी नहीं जाते थे.उन्होंने मुझे इस्लाम की समझ दी.

हर धर्म का मनाते हैं त्यौहार

सबा ने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी फैमिली में कभी एक धर्म की विचारधारा को मानने का दबाव नहीं था. उनके मुताबिक, इसका ये असर हुआ कि उनकी फैमिली में अलग-अलग धर्म की विचारधारा बनी. उन्होंने भाई सैफ और बहन सोहा का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ने अलग धर्म में शादी की. उनके अनुसार, धर्म और आस्था सब की अपनी निजी पसंद होती है. जिसे किसी पर भी जबरदस्ती नहीं थोपा जाना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर दीवाली, होली और क्रिसमत मनाया जाता है. 

बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं शर्मिला टैगौर

सबा पटौदी की मां और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के बाद इस्लाम अपना लिया था. वे हिन्दू बंगाली परिवार से आती हैं और उनका नाता नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की फैमिली से बताया जाता है. जबकि मंसूर अली खान मुसलमान थे और उनका ताल्लुक नवाबों के परिवार से रहा. दोनों अलग-अलग धार्मिक परिवार से थे इसलिए ये शादी आसान नहीं रही. लेकिन दोनों ने सभी बंधन को तोड़कर एक दूसरे को अपनाया था. हालांकि शादी के बाद उन्हें विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ा. लेकिन वो पीछे नहीं हटे. हालांकि, उस दौरान दोनों के रिश्ते में दरार को लेकर कई बार खबरें आती रहीं लेकिन उनका रिश्ता हमेशा अटूट रहा. 

ये भी पढ़ें: 'कंडोम' एड से हुई टॉक्सिक के गाने 'तबाही' की तुलना, अब यश ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Continue reading on the app

आस्ट्रेलियाई के प्रांतीय नेता करेंगे भारत की यात्रा, व्यापार एवं निवेश पर रहेगा बल

आस्ट्रेलियाई के प्रांतीय नेता करेंगे भारत की यात्रा, व्यापार एवं निवेश पर रहेगा बल

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 3 से 5 मीटर वाला चक्रव्यूह… श्रीलंकाई स्पिनर्स के जाल में ऐसे उलझी टीम इंडिया

IND vs SL 1st Test: श्रीलंकाई स्पिनर्स ने गॉल टेस्ट के दूसरे दिन कमाल का खेल दिखाया. पहले दिन सिर्फ 1 विकेट हासिल करने वाले श्रीलंका स्पिनर्स दूसरे दिन 6 शिकार करने में कामयाब रहे. Sun, 16 Aug 2026 20:38:04 +0530

  Videos
See all

विपक्ष बदतमीजी पर क्यों उतर रहा? । Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:05:29+00:00

Punjab Terror Plot | पंजाब में एक और आतंकी साजिश नाकाम #ytshorts #shorts #pakistan #panjabnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:06:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers