इंग्लैंड क्रिकेट टीम का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा? हैरी ब्रूक या जो रूट किसे मिलेगी कमान
Who will be England next test captain: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अचानक से नए टेस्ट कप्तान की तलाश करनी पड़ रही है. बेन स्टोक्स के अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद ये मुश्किल आ गई है. कप्तानी की रेस में अनुभवी जो रूट के साथ हैरी ब्रुक शामिल हैं.
Aaj Ka Mausam: तेजी से आ रहा मानसून, अगले 15 घंटों में दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का महाअलर्ट
आज का मौसम, 30 जून: देशभर में तपती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों के भीतर देश के 17 राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान कई राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मानसून के क्या हैं हाल?
मानसून की उत्तरी सीमा इस समय गुजरात के सूरत, मध्य प्रदेश के इंदौर और मंडला, झारखंड के डाल्टनगंज और बिहार के मोतिहारी से होकर गुजर रही है. इसके साथ ही उत्तराखंड के बचे हुए हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं. मौसम विभाग का कहना है कि कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में 29 जून से 5 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
इन 17 राज्यों में अलर्ट जारी
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, सिक्किम में बारिश के साथ आंधी-तूफान को लेकर IMD ने चेतावनी जारी की है.
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में इस समय भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है. हालांकि, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद दी है. अगले कुछ दिनों में यहां मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है. मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 से 6 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली-एनसीआर में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी.
उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, गोंडा, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, महोबा, एटा, मैनपुरी, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है.
वहीं पड़ोसी राज्य बिहार में भी मानसून पूरी तरह से मेहरबान दिख रहा है. राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है. इस दौरान बिहार के कई हिस्सों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं.
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 29, 2026
मुख्य बिंदु
(i) 29 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं कोंकण एवं गोवा में 29 जून तथा 2–3 जुलाई और मध्य महाराष्ट्र में 2–3 जुलाई के दौरान कुछ… pic.twitter.com/W6XG2x79ik
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बादलों का डेरा
राजस्थान में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बहुत अच्छी बनी हुई हैं. इसके चलते राजस्थान के अनेक हिस्सों में इस हफ्ते मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है. कोटा और उदयपुर संभागों में आने वाले दिनों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. 3 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी.
मध्य प्रदेश की बात करें तो राजधानी भोपाल में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इसके साथ ही राजगढ़, शाजापुर, देवास, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, खंडवा, होशंगाबाद, शिवपुरी और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है.
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी तबाही की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हिमाचल के कई जिलों में दो और 3 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है.
दो जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 4 जुलाई तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा. उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है. यहां के पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है, जिससे तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी.
महाराष्ट्र-तमिलनाडु का हाल
महाराष्ट्र के तट के पास अरब सागर में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण राज्य में नमी बढ़ रही है. मध्य महाराष्ट्र में 30 जून से लेकर 5 जुलाई के बीच रुक-रुककर भारी बारिश होती रहेगी. खासकर दो और 3 जुलाई को कई जगहों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी है.
दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु के भी 4 जिलों नीलगिरी, डिंडीगुल और थेनी में भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम सहित कई अन्य जिलों में भी मध्यम बारिश की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तपिश के बाद बारिश से मिली राहत




News18
News Nation










.jpg)






