ये हैं मुरादाबाद में उगने वाली 5 खास किस्में, जिनके स्वाद और खुशबू के दीवाने हैं लोग
आम के सीजन में मुरादाबाद मंडल की कई खास वैरायटी देश-विदेश में अपनी मिठास, खुशबू और स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। मल्लिका, हरामजादा, बॉम्बे ग्रीन (मालदा), रामकेला और गुलाब खास जैसी किस्में अलग-अलग खूबियों के कारण किसानों और आम प्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई हैं.
Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी की बैठक, खान सर की जमानत पर सुनवाई और पंजाब में किसानों का प्रदर्शन
Breaking News Today Live Updates: आज देशभर में कई अहम घटनाओं पर नजर रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार(30 जून) शाम 4:30 बजे सभी केंद्रीय सचिवों के साथ अहम बैठक करेंगे. इस बैठक में प्रशासनिक सुधार (रिफॉर्म) और सरकार के कामकाज को बेहतर बनाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. कांग्रेस का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या पहुंचेगा, जहां सभी सदस्य रामलला के दर्शन करेंगे.
बिहार के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी. कोर्ट इस मामले में फैसला भी सुना सकता है. फिलहाल अदालत ने 30 जून तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी. इस मामले पर सभी की नजर बनी हुई है.
पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा (KMM) ने आज राज्यभर में बिजली विभाग (PSPCL) के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया है. संगठन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने किसानों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है. वहीं, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ नई दिल्ली में हुई बातचीत को आगे बढ़ाना चाहता है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा अगले साल हो सकती है. साथ ही क्वाड देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV



News18
News Nation










.jpg)







