Himachal Pradesh में मूसलाधार बारिश से 118 सड़कें ठप, 5 जिलों में Orange Alert जारी
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण पूरे राज्य में 118 सड़कें बंद कर दी गई हैं, जबकि स्थानीय मौसम कार्यालय ने सोमवार और मंगलवार को पांच जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। शनिवार शाम से कांगड़ा जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। धर्मशाला में 96.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पालमपुर में 55 मिलीमीटर और कांगड़ा में 34.6 मिलीमीटर बारिश हुई।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, मंडी में 48, कुल्लू में 32, चंबा में 11, सिरमौर में आठ, शिमला में सात, कांगड़ा में छह, ऊना में चार और लाहौल-स्पीति में दो सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण 216 जलापूर्ति योजनाएं और 19 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में 30 जून को मानसून के आगमन के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में 79 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें भूस्खलन में 14 और अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत शामिल है।
इसे भी पढ़ें: Indonesia में 7.7 तीव्रता के Earthquake से 51 लोगों की मौत, 5 हजार बेघर हुए
राज्य को अब तक करीब 972 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
Vande Mataram विवाद: Suvendu Adhikari ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, माफी की मांग की
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ को पूरा न गाना राष्ट्रवाद और इस गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का “अपमान” है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गायन पर आपत्ति जताई थी। कांग्रेस ने हालांकि इस आरोप से इनकार किया।
पार्टी ने कहा कि राष्ट्रगीत के पूर्ण गायन को रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई थी और सोनिया गांधी केवल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी मांग रही थीं, क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे। शुभेंदु ने यहां राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, “मैं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पार्टी कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के गायन पर आपत्ति जताने की निंदा करता हूं। यह राष्ट्रवाद, देशभक्ति और सबसे बढ़कर ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का अपमान है।” उन्होंने कांग्रेस पर “एक विशेष वोट बैंक” को खुश करने के लिए “ तुष्टीकरण की परकाष्ठा तक राजनीति” करने का आरोप लगाया और इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टी से माफी की मांग की।
इसे भी पढ़ें: BJP ने Vande Mataram अनादर पर Congress से मांगी माफी, सोनिया-राहुल पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा, “पूरा बंगाल गुस्से में है। कांग्रेस कुछ भी छिपा नहीं सकती। पूरे देश ने देखा कि जब ‘वंदे मातरम्’ गाया जा रहा था, तब सोनिया गांधी साफ तौर पर नाराज थीं।
इसे भी पढ़ें: समृद्ध पश्चिम बंगाल से ही पूरा होगा PM Modi का Viksit Bharat का सपना, बोले शुभेंदु अधिकारी
सब कुछ रिकॉर्ड में है।” उन्होंने यह भी कहा कि संसद ने ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर कानून बनाया है। पिछले महीने संसद ने एक विधेयक पारित किया, जिसके तहत राष्ट्रगीत का किसी भी तरह से अपमान करना दंडनीय अपराध होगा। ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ को राज्यसभा से मंजूरी मिलने के एक दिन बाद 30 जुलाई को लोकसभा में ध्वनिमत से पारित किया गया।
इस कानून के तहत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के बराबर का दर्जा दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






