Responsive Scrollable Menu

ENG vs NZ: इंग्लैंड को उसी के घर में न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में हराया, WTC प्वाइंट्स टेबल में हुआ फायदा

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हरा दिया है. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रनों से हराकर सीरीज भी अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड को इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भी फायदा हुआ है. वहीं बेन स्टोक्स का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच था. तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ही स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

Continue reading on the app

पवन कल्याण पत्नी के साथ पहुंचे मुंबई, अंबानी हॉस्पिटल में कराएंगे इस गंभीर चोट का इलाज, पहले कराई थी नाक की सर्जरी

Pawan Kalyan Treatment at Ambani Hospital: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) इन दिनों अपनी ओजी 2 फिल्म के साथ-साथ हेल्थ को लेकर भी चर्चा में हैं. एक्टर लंबे समय से कंधे जुड़ी एक गंभीर चोट से जूझ रहे हैं. इसी बीच पवन कल्याण अब इलाज के लिए मुंबई पहुंच गए हैं. वह अपनी पत्नी अन्ना कोनिडेला के साथ कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचे. जहां वह अपने दोनों कंधों की  मेडिकल जांच  कराएंगे. जिसके बाद इसका इलाज किया जाएगा. आपको बता दें कि इसी दौरान उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म फ्रेंचाइजी 'OG 2' को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसके बाद उनके फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

कंधे की चोट के इलाज के लिए पहुंचे एक्टर

मिली जानकारी के अनुसार, पवन कल्याण को काफी टाइम से कंधे में रोटेटर कफ (Rotator Cuff) इंजरी की समस्या है. इसके लिए वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं. यहीं पर उनके कंधों की जांच होगी और उसके इलाज किया जाएगा. मुंबई में उनके साथ पत्नी अन्ना कोनिडेला भी आई हैं. बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टर उनके कंधों की जांच करेंगे और मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक आगे का इलाज किया जाएगा.

कैसी कंडीशन है एक्टर के कंधों की

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन कल्याण के दोनों कंधों की मांसपेशियां बुरी तरह चोटिल हो गई है. हालांकि, वह इसके बावजूद भी काफी समय से राजनीतिक और पब्लिक इवेंट में लगातार एक्टिव हैं. अब डॉक्टरों की निगरानी में उनके दोनों कंधों का इलाज किया जाएगा ताकि वह पूरी तरह ठीक होकर अच्छे से अपना काम कर सकें.

नाक की सर्जरी करा चुके हैं एक्टर

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पवन कल्याण किसी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताकिब, कुछ महीने पहले उन्होंने हैदराबाद में अपनी नाक की सर्जरी भी कराई थी. हालांकि, उस समय उन्होंने हेल्थ को ध्यान में रखते हुए प्रोफेशनल लाइफ के कामों से दूरियां बना ली थी. अब उनके कंधे की बीमारी के इलाज के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे. फैंस भी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

 ये भी पढ़ें: लड़की ने 'द रॉक' से मांगा ऑटोग्राफ, नोटबुक नहीं मिली तो माथे पर करा लिया सिग्नेचर, यूजर्स बोले- 'इंसान हो या पेपर'

'OG 2' जल्द नजर आएंगे पवन कल्याण 

पवन कल्याण की हेल्थ की खबरों के बीच उनकी फिल्म 'OG 2' को लेकर अपडेट सामने आया है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की ऑफिशियली की घोषणा की. फिल्म में पवन कल्याण एक बार फिर नजर आएंगे. वहीं डायरेक्शन सुजीत करेंगे. वहीं, इसमें म्यूजिक की जिम्मेदारी इस बार भी एस. थमन संभालेंगे.  पास होगी. इस घोषणा के बाद प्रशंसकों में 'OG यूनिवर्स' को लेकर एक्साइटमेंट हैं. 

पूजा हेगड़े की एंट्री को लेकर चर्चा

ओजी 2 की अनाउंसमेंट के साथ ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस फ्रैंचाइजी में पवन कल्याण के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आ सकती हैं. हालांकि, अभी फिल्म के मेकर्स की ओर से साफ नहीं किया गया है. अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी धूम मचाती हुई नजर आएगी. दिलचस्प बात यह भी है कि इससे पहले पूजा हेगड़े को लेकर'उस्ताद भगत सिंह' चर्चाएं थी कि इस फिल्म में वह पवन के साथ नजर आ सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ था. 

ये भी पढ़ें: 'बीवियां क्यों नहीं टिकती?' आमिर खान की तीसरी शादी पर ड्रामा क्वीन ने उठाए सवाल

Continue reading on the app

  Sports

वसीम जाफर को किस टीम ने बना दिया अपना मेंटॉर? इन 2 भारतीय सितारों को देंगे क्रिकेट का ज्ञान

वसीम जाफर पिछले कुछ सालों से कोचिंग और मेंटॉरशिप में व्यस्त रहे हैं. उन्होंने IPL में पंजाब किंग्स की जिम्मेदारी संभाली है तो वहीं घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड, ओडीशा और पंजाब जैसी टीमों के कोच रहे हैं. अब एक नई टीम से उनका नाता जुड़ गया है. Tue, 30 Jun 2026 01:43:30 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 30 JUNE 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T23:30:27+00:00

AAJTAK 2 । 30 JUNE 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T23:30:27+00:00

AAJTAK 2 । 30 JUNE 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कन्या राशि । VIRGO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T23:30:28+00:00

Bengal Politics | Bengal Public Safty Bill पर विपक्ष का सबसे बड़ा आरोप,नए कानून पर छिड़ा महा-संग्राम #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T23:37:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers