पवन कल्याण पत्नी के साथ पहुंचे मुंबई, अंबानी हॉस्पिटल में कराएंगे इस गंभीर चोट का इलाज, पहले कराई थी नाक की सर्जरी
Pawan Kalyan Treatment at Ambani Hospital: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) इन दिनों अपनी ओजी 2 फिल्म के साथ-साथ हेल्थ को लेकर भी चर्चा में हैं. एक्टर लंबे समय से कंधे जुड़ी एक गंभीर चोट से जूझ रहे हैं. इसी बीच पवन कल्याण अब इलाज के लिए मुंबई पहुंच गए हैं. वह अपनी पत्नी अन्ना कोनिडेला के साथ कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचे. जहां वह अपने दोनों कंधों की मेडिकल जांच कराएंगे. जिसके बाद इसका इलाज किया जाएगा. आपको बता दें कि इसी दौरान उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म फ्रेंचाइजी 'OG 2' को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसके बाद उनके फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
कंधे की चोट के इलाज के लिए पहुंचे एक्टर
मिली जानकारी के अनुसार, पवन कल्याण को काफी टाइम से कंधे में रोटेटर कफ (Rotator Cuff) इंजरी की समस्या है. इसके लिए वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं. यहीं पर उनके कंधों की जांच होगी और उसके इलाज किया जाएगा. मुंबई में उनके साथ पत्नी अन्ना कोनिडेला भी आई हैं. बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टर उनके कंधों की जांच करेंगे और मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक आगे का इलाज किया जाएगा.
कैसी कंडीशन है एक्टर के कंधों की
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन कल्याण के दोनों कंधों की मांसपेशियां बुरी तरह चोटिल हो गई है. हालांकि, वह इसके बावजूद भी काफी समय से राजनीतिक और पब्लिक इवेंट में लगातार एक्टिव हैं. अब डॉक्टरों की निगरानी में उनके दोनों कंधों का इलाज किया जाएगा ताकि वह पूरी तरह ठीक होकर अच्छे से अपना काम कर सकें.
नाक की सर्जरी करा चुके हैं एक्टर
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पवन कल्याण किसी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए हॉस्पिटल आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताकिब, कुछ महीने पहले उन्होंने हैदराबाद में अपनी नाक की सर्जरी भी कराई थी. हालांकि, उस समय उन्होंने हेल्थ को ध्यान में रखते हुए प्रोफेशनल लाइफ के कामों से दूरियां बना ली थी. अब उनके कंधे की बीमारी के इलाज के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे. फैंस भी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
Mumbai, Maharashtra: Deputy Chief Minister of Andhra Pradesh, Pawan Kalyan, arrived in Mumbai a short while ago and is scheduled to undergo a medical examination at Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital for a rotator cuff injury in his shoulder, accompanied by his wife, Mrs. Anna… pic.twitter.com/kUpClVytya
— IANS (@ians_india) June 29, 2026
ये भी पढ़ें: लड़की ने 'द रॉक' से मांगा ऑटोग्राफ, नोटबुक नहीं मिली तो माथे पर करा लिया सिग्नेचर, यूजर्स बोले- 'इंसान हो या पेपर'
'OG 2' जल्द नजर आएंगे पवन कल्याण
पवन कल्याण की हेल्थ की खबरों के बीच उनकी फिल्म 'OG 2' को लेकर अपडेट सामने आया है. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म की ऑफिशियली की घोषणा की. फिल्म में पवन कल्याण एक बार फिर नजर आएंगे. वहीं डायरेक्शन सुजीत करेंगे. वहीं, इसमें म्यूजिक की जिम्मेदारी इस बार भी एस. थमन संभालेंगे. पास होगी. इस घोषणा के बाद प्रशंसकों में 'OG यूनिवर्स' को लेकर एक्साइटमेंट हैं.
पूजा हेगड़े की एंट्री को लेकर चर्चा
ओजी 2 की अनाउंसमेंट के साथ ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस फ्रैंचाइजी में पवन कल्याण के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आ सकती हैं. हालांकि, अभी फिल्म के मेकर्स की ओर से साफ नहीं किया गया है. अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी धूम मचाती हुई नजर आएगी. दिलचस्प बात यह भी है कि इससे पहले पूजा हेगड़े को लेकर'उस्ताद भगत सिंह' चर्चाएं थी कि इस फिल्म में वह पवन के साथ नजर आ सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ था.
ये भी पढ़ें: 'बीवियां क्यों नहीं टिकती?' आमिर खान की तीसरी शादी पर ड्रामा क्वीन ने उठाए सवाल
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्त वर्ष 2026 के लिए वित्त मंत्री को सौंपा 9,400 करोड़ रुपए से ज्यादा का डिविडेंड
नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 9,400 करोड़ रुपए से अधिक के डिविडेंड के चेक सौंपे।
इन बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा ने सबसे अधिक 2,811 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक वित्त मंत्री को सौंपा। यह डिविडेंड 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दिया गया है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देबदत्त चंद ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय लोहिया और बैंक के कार्यकारी निदेशकों की मौजूदगी में यह चेक वित्त मंत्री को सौंपा।
यह डिविडेंड ऐसे समय में दिया गया है जब बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सबसे अधिक 20,021 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) दर्ज किया। यह पहला अवसर है जब बैंक का वार्षिक मुनाफा 20,000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया।
इसके अलावा, 31 मार्च 2026 तक बैंक का कुल वैश्विक कारोबार भी 30 लाख करोड़ रुपए के स्तर से ऊपर पहुंच गया।
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रति शेयर 8.50 रुपए का डिविडेंड घोषित किया है, जो 2 रुपए अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 425 प्रतिशत के बराबर है।
इसके अलावा, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ओर से भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2,416 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक सौंपा गया।
यह चेक बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अशोक चंद्र ने वित्त मंत्री को प्रदान किया।
इसके साथ ही, केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2,397 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक वित्त मंत्री को सौंपा। यह चेक बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बृजेश कुमार सिंह ने दिया।
वहीं, इंडियन बैंक ने भी सरकार को डिविडेंड का भुगतान किया। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ बिनोद कुमार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1,815 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक वित्त मंत्री को सौंपा।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ओर से यह डिविडेंड ऐसे समय में दिया गया है जब पिछले वित्त वर्ष में इन बैंकों ने मजबूत मुनाफा, बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता (एसेट क्वालिटी) और मजबूत बैलेंस शीट का प्रदर्शन किया।
इसी मजबूत वित्तीय स्थिति के चलते बैंक सरकार को अधिक डिविडेंड देने में सक्षम हुए हैं। केंद्र सरकार इन सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सबसे बड़ी शेयरधारक है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.




News Nation



















