मुंबई में Ranveer Singh ने शुरू की Pralay की शूटिंग, Kalyani Priyadarshan भी जल्द होंगी शामिल
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी नई थ्रिलर फिल्म प्रलय को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस महत्वाकांक्षी फिल्म की आधिकारिक शूटिंग अब मुंबई की विभिन्न लाइव लोकेशंस पर शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस बड़े प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह सिर्फ मुख्य भूमिका ही नहीं निभा रहे हैं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्म से जुड़े हुए हैं। धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद रणवीर सिंह का यह एक और बेहद बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
300 करोड़ के बजट में बनेगी फिल्म
जय मेहता के निर्देशन में तैयार हो रही फिल्म प्रलय एक बड़े बजट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का कुल बजट लगभग 300 करोड़ रुपये तय किया गया है। पहले इस फिल्म का शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया में तय किया गया था, लेकिन कहानी को अधिक वास्तविक और जीवंत रूप देने के लिए अब मेकर्स इसे मुंबई की असली लोकेशंस पर शूट कर रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त थ्रिल के साथ-साथ बेहतरीन वीएफएक्स तकनीक का अनुभव भी देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Shershaah और Raazi ने बदला देशभक्ति फिल्मों का ट्रेंड, राष्ट्रवाद के साथ मानवीय पहलुओं को दी जगह
सर्वाइवल पर आधारित होगी कहानी
फिल्म की पटकथा और कहानी एक बेहद खास थीम पर आधारित है। जहां पहले खबरें आई थीं कि यह एक जोम्बी सर्वाइवल कॉन्सेप्ट पर होगी, वहीं अब स्पष्ट हुआ है कि यह दुनिया के अंत की संभावनाओं के बीच खुद को और इंसानियत को बचाने के संघर्ष पर आधारित होगी। कहानी का केंद्र मुंबई रहेगा, जहां संकट के दौर में इंसान की हिम्मत, जज्बे और सर्वाइवल की जंग को दिखाया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Public Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई Emraan Hashmi की फिल्म, फैंस को मिला एक खास सरप्राइज
एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की एंट्री
इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य महिला किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। कल्याणी की इस एंट्री से फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। जय मेहता और उनकी पूरी टेक्निकल टीम लंबे समय से इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रही थी।
Samsung Galaxy H1: सैमसंग ला रहा प्रीमियम Over-Ear Headphone, एप्पल AirPods Max को मिलेगी टक्कर
सैमसंग जल्द ही प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन सेगमेंट में एंट्री कर सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Apple के AirPods Max को टक्कर देने के लिए अपने पहले Galaxy-ब्रांडेड वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन पर काम कर रही है। इस डिवाइस का इंटरनल कोडनेम ‘Galaxy H1’ बताया जा रहा है। हालांकि, सैमसंग ने अभी इस प्रोडक्ट या इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Galaxy H1 जल्द हो सकते है लॉन्च
SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, लेटेस्ट Galaxy Wearable ऐप के कोड में एक फुल-साइज वायरलेस हेडफोन से जुड़े कुछ रेफरेंस मिले हैं। ऐप में मौजूद ग्राफिक्स और कनेक्शन से जुड़े एसेट्स संकेत देते हैं कि यह डिवाइस सैमसंग के मौजूदा वियरेबल इकोसिस्टम के जरिए मैनेज किया जा सकता है।
अगर सैमसंग इसे बाजार में उतारता है, तो यह कंपनी के Galaxy ऑडियो पोर्टफोलियो में एक बड़ा विस्तार होगा। फिलहाल कंपनी Galaxy-ब्रांडेड TWS ईयरबड्स बेचती है। इसके अलावा सैमसंग की HARMAN कंपनी के जरिए JBL, AKG और Harman Kardon जैसे ऑडियो ब्रांड्स पर भी पकड़ है। हालांकि, अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि Galaxy H1 में इन ब्रांड्स की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
ये भी पढ़े-ः iQOO 16 Leak: 165Hz 2K डिस्प्ले और 8,500mAh बैटरी के साथ आएगा फोन, कैमरा डिजाइन भी बदलेगा
मिल सकते हैं ये फीचर्स
अगर Galaxy H1 वास्तव में लॉन्च होता है, तो इसमें प्रीमियम हेडफोन वाले कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें Adaptive Noise Cancellation (ANC), Ambient/Transparency Mode, Bluetooth 6.0 और Multipoint Connectivity शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा सैमसंग अपने SSC UHQ हाई-बिटरेट ऑडियो कोडेक और Galaxy AI से जुड़े फीचर्स भी इसमें दे सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हेडफोन की साउंड क्वालिटी में ड्राइवर डिजाइन और ऑडियो ट्यूनिंग भी अहम भूमिका निभाएंगे। सैमसंग इन दोनों क्षेत्रों में क्या बदलाव करता है, यह लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होगा।
Galaxy Ecosystem का मिलेगा फायदा
Galaxy H1 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका Galaxy इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेशन हो सकता है। इसमें Auto Switch जैसे फीचर का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसकी मदद से हेडफोन को कंपैटिबल Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट, Galaxy Book और स्मार्टवॉच के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है।
कब लॉन्च हो सकता है Galaxy H1?
रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस नए वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। इसे अन्य Galaxy प्रोडक्ट्स के साथ भी पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, Galaxy H1 नाम पूरी तरह नया नहीं है। सैमसंग के Galaxy H1, Galaxy H3 और Galaxy H5 जैसे ट्रेडमार्क पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई प्रोडक्ट अब तक बाजार में नहीं आया।
ऐसे में फिलहाल Galaxy H1 को लेकर ज्यादा उम्मीदें लगाना जल्दबाजी होगी। सैमसंग की आधिकारिक घोषणा या इस प्रोडक्ट से जुड़ी कोई ठोस जानकारी सामने आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi










