Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy H1: सैमसंग ला रहा प्रीमियम Over-Ear Headphone, एप्पल AirPods Max को मिलेगी टक्कर

सैमसंग जल्द ही प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन सेगमेंट में एंट्री कर सकता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Apple के AirPods Max को टक्कर देने के लिए अपने पहले Galaxy-ब्रांडेड वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन पर काम कर रही है। इस डिवाइस का इंटरनल कोडनेम ‘Galaxy H1’ बताया जा रहा है। हालांकि, सैमसंग ने अभी इस प्रोडक्ट या इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Galaxy H1 जल्द हो सकते है लॉन्च 
SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, लेटेस्ट Galaxy Wearable ऐप के कोड में एक फुल-साइज वायरलेस हेडफोन से जुड़े कुछ रेफरेंस मिले हैं। ऐप में मौजूद ग्राफिक्स और कनेक्शन से जुड़े एसेट्स संकेत देते हैं कि यह डिवाइस सैमसंग के मौजूदा वियरेबल इकोसिस्टम के जरिए मैनेज किया जा सकता है।

अगर सैमसंग इसे बाजार में उतारता है, तो यह कंपनी के Galaxy ऑडियो पोर्टफोलियो में एक बड़ा विस्तार होगा। फिलहाल कंपनी Galaxy-ब्रांडेड TWS ईयरबड्स बेचती है। इसके अलावा सैमसंग की HARMAN कंपनी के जरिए JBL, AKG और Harman Kardon जैसे ऑडियो ब्रांड्स पर भी पकड़ है। हालांकि, अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि Galaxy H1 में इन ब्रांड्स की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़े-ः iQOO 16 Leak: 165Hz 2K डिस्प्ले और 8,500mAh बैटरी के साथ आएगा फोन, कैमरा डिजाइन भी बदलेगा

मिल सकते हैं ये फीचर्स
अगर Galaxy H1 वास्तव में लॉन्च होता है, तो इसमें प्रीमियम हेडफोन वाले कई फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें Adaptive Noise Cancellation (ANC), Ambient/Transparency Mode, Bluetooth 6.0 और Multipoint Connectivity शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा सैमसंग अपने SSC UHQ हाई-बिटरेट ऑडियो कोडेक और Galaxy AI से जुड़े फीचर्स भी इसमें दे सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हेडफोन की साउंड क्वालिटी में ड्राइवर डिजाइन और ऑडियो ट्यूनिंग भी अहम भूमिका निभाएंगे। सैमसंग इन दोनों क्षेत्रों में क्या बदलाव करता है, यह लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होगा।

Galaxy Ecosystem का मिलेगा फायदा
Galaxy H1 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका Galaxy इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेशन हो सकता है। इसमें Auto Switch जैसे फीचर का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसकी मदद से हेडफोन को कंपैटिबल Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट, Galaxy Book और स्मार्टवॉच के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है।

कब लॉन्च हो सकता है Galaxy H1?
रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस नए वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है। इसे अन्य Galaxy प्रोडक्ट्स के साथ भी पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, Galaxy H1 नाम पूरी तरह नया नहीं है। सैमसंग के Galaxy H1, Galaxy H3 और Galaxy H5 जैसे ट्रेडमार्क पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई प्रोडक्ट अब तक बाजार में नहीं आया।

ऐसे में फिलहाल Galaxy H1 को लेकर ज्यादा उम्मीदें लगाना जल्दबाजी होगी। सैमसंग की आधिकारिक घोषणा या इस प्रोडक्ट से जुड़ी कोई ठोस जानकारी सामने आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

Continue reading on the app

युवा संवाद: सीएम बोले- हमारा प्रयास है कि प्रदेश का युवा केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने

हमने वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का युवा केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। यह बातें आज, रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मानसरोवर डेंटल कॉलेज में पूज्य संत श्री दादागुरु महाराज जी के सान्निध्य में आयोजित ‘युवा संवाद’ में युवाओं से संवाद के दौरान कहीं।

इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से सीधा भी संवाद किया, उनके विचार जाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भगवान राम, भगवान कृष्ण, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं ने इतिहास में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

युवा संवाद में छात्रों द्वारा उद्योग को लेकर पूछे गए सवाल पर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास, उनके कौशल को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। प्रदेश में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं और सरकार इन सभी संभावनाओं को साकार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हैवी इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में नई तकनीक के माध्यम से विकास की व्यापक संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि  जो लोग एमएसएमई या लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, उनके लिए सरकार बिजली, पानी, भूमि और आवश्यक पंजीयन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगारपरक उद्योग स्थापित हों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों।

उनकी दिनचर्या और स्वास्थ्य को लेकर एक छात्र के सवाल पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि टाइम मैनेजमेंट हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। सोना, खाना और आराम जितना जरूरी है, उतना ही व्यायाम और पढ़ाई भी है। उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से योग और व्यायाम करते हैं और उन्हें डायबिटीज या हार्ट की बीमारी नहीं है तथा आंखों पर चश्मा भी नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपनी दिनचर्या में योग और शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने की अपील की।

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup: टीम इंडिया का दमदार आगाज, ओलंपिक रनर-अप चीन को जीत से रोका

चीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला हॉकी इवेंट का सिल्वर मेडल जीता था, जबकि पिछले एशियन गेम्स में टीम गोल्ड मेडलिस्ट थी. ऐसे में चीन के खिलाफ ड्रॉ खेलना टीम इंडिया के लिए अहम है. Sun, 16 Aug 2026 19:40:58 +0530

  Videos
See all

Jharkhand | JPSC-JSSC छात्रों का बड़ा प्रदर्शन! हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी का फूंका पुतला | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T14:45:42+00:00

Elon Musk X Controversy: X बताएगा किसने ने पोस्ट हटवाई? Elon Musk X News |Elon Musk big announcement #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T14:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers