चोरी के आरोपी को रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप, चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों पर फूटा SDOP का गुस्सा, की धक्कामुक्की और अभद्रता
छतरपुर जिले के एनएच-934 पर आज ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया,करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण सड़क पर डटे रहे और एक भी वाहन को नहीं निकलने दिया गया उनका आरोप था कि पुलिस ने रिश्वत लेकर चोरी के आरोपी को छोड़ दिया है, ग्रामीणों को समझाइश देने गए एसडीओपी उल्टा ग्रामीणों से ही भिड़ गए उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे अभद्रता करने लगे।
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घिनौची गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी हो गई, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा लिया लेकिन फिर उसे छोड़ भी दिया , ग्रामिओं को जब ये खबर लगी तो वे उत्तेजित हो गए, ग्रामीणों ने पुलिस पर रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ने एक आरोप लगाये।
तेज धूप में इन्साफ के लिए नेशनल हाइवे पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
नाराज ग्रामीण एनएच-934 पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने वहां चक्का जाम कर दिया, तेज धूप में ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और इन्साफ की मांग करने लगे, चक्काजाम के चलते वाहनों की लम्बी लाइन लग गई, पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे।
SDOP ने दिखाया रौब, चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों से की धक्का मुक्की
करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम चलता रहा इसी दौरान बड़ा मलहरा SDOP रोहित अलावा वहां पहुंचें उन्होंने ग्रामीणों से तल्ख़ अंदाज में बात की और सड़क से हटने की चेतावनी दी ग्रामीण जब हटने को तैयार नहीं हुए तो उन्होंने बात कर रहे ग्रामीणों पर पुलिसिया रौब दिखाना शुरू कर दिया और धक्का मुक्की कर ग्रामीणों को सड़क से हटाने लगे, साहब को धक्के देता देख पुलिस के अन्य कर्मचारी भी ग्रामीणों से अभद्रता करने लगे, पुलिस के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी लोग निंदा कर रहे हैं।
‘आवारापन 2’ का दमदार टीजर रिलीज, इमरान हाशमी के डायलॉग ने बढ़ाया फैंस का क्रेज
इमरान हाशमी के फिल्म आवारापन 2 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है। तब से कहानी को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर के साथ इस उत्सुकता को ओर भी बढ़ा दिया है।
दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है। इसी डायलॉग के साथ इमरान ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर ली है। अपनी लवर एरा वाली इमेज के साथ वो वापसी करने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं की फिल्म का टीजर कैसा है और इसमें क्या खास है।
आवारापन 2 का शानदार टीजर
बहुत लंबे इंतजार के बाद आवारापन 2 का टीजर सामने आया है। इसमें इमरान हाशमी का वही अंदाज दिखाई दे रहा है जिसने दर्शकों के दिल में कभी प्यार की चिंगारी जलाई थी। प्यार, दर्द और एक्शन का कॉकटेल इस वीडियो में दिखाई दे रहा है। कुछ शानदार डायलॉग भी है जिसमें इमरान बोल रहे हैं कि कुछ लोगों की कहानी उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरे लोगों के लिए लिखी जाती है। इसके बाद वो बाइक पर एंट्री लेते हैं। इसके बाद इमरान आलिया हामिद की कब्र के पास बैठे दिखाई देते हैं। जिसका किरदार आवारापन में श्रिया शरण ने निभाया था। इससे यह जाहिर हो रहा है की कहानी जहां खत्म हुई थी फिर से वहीं से शुरू होगी।
View this post on Instagram
शबाना और दिशा की झलक
आवारापन 2 के टीजर में एक से बढ़कर एक डायलॉग है। इसमें इमरान के साथ दिशा पाटनी की झलक भी नजर आ रही है। उन्हें इमरान के लव इंट्रेस्ट के तौर पर देखा जाने वाला है। दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की झलक भी नजर आई है, जो काफी इंटेंस है। उन्हें फिल्म में विलेन के किरदार में देखा जाएगा।
दोबारा रिक्रिएट किया गया ‘तो फिर आओ’
फिल्म के गाने में आवारापन का आईकॉनिक गाना तो फिर आओ भी सुनाई दे रहा है। दरअसल, इसे इसे दोबारा रीक्रिएट किया गया है। विशेष भट्ट के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और यह 14 अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News













.jpg)




