Glowing Skin Desi Hack: गर्मियों में फीकी पड़ गई है चेहरे की चमक? तो घर पर रखें नींबू में मिलाकर लगाएं ये दो चीजें, चमक उठेगी स्किन
Glowing Skin Desi Hack: गर्मियों का मौसम सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि त्वचा पर भी सबसे ज्यादा असर डालता है. तेज धूप, गर्म हवाएं, पसीना, धूल और प्रदूषण की वजह से चेहरा अपनी नैचुरल चमक खोने लगता है. कई लोगों की स्किन पर टैनिंग हो जाती है, जबकि कुछ लोगों को ऑयली स्किन, रूखापन या बेजान त्वचा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में लोग महंगे प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कोई असर नहीं होता. अगर आप नैचुरल तरीके से त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो रसोई में मौजूद नींबू आपकी मदद कर सकता है. सही तरीके से और सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने पर नींबू त्वचा को साफ और ताजा दिखाने में सहायक हो सकता है.
एलोवेरा और नींबू से कम हो सकती है टैनिंग
अगर धूप में ज्यादा समय बिताने से चेहरे पर टैनिंग हो गई है, तो एलोवेरा जेल के साथ नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में 2 से 3 बूंद नींबू का रस मिलाएं. इसे चेहरे पर लगभग 10 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें. एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने में मदद करता है, जबकि नींबू त्वचा की सतह पर जमी गंदगी को हटाने में सहायक माना जाता है. ध्यान रखें कि ड्राई स्किन वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
शहद और नींबू का फेस पैक
अगर आपकी त्वचा रूखी महसूस होती है, तो शहद और नींबू का मिश्रण फायदेमंद हो सकता है. शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है. वहीं, नींबू त्वचा को साफ महसूस कराने में सहायक हो सकता है. एक चम्मच शहद में 2 से 3 बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाएं. इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें.
ऑयली स्किन वालों के लिए भी उपयोगी
गर्मियों में अतिरिक्त तेल निकलना एक आम समस्या है. ऐसे में नींबू का सीमित मात्रा में इस्तेमाल ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मददगार हो सकता है. हालांकि, इसे कभी भी सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए. नींबू को हमेशा एलोवेरा, शहद या किसी नैचुरल सामग्री के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करें. इससे त्वचा पर जलन होने का खतरा कम रहता है.
स्किन को मिलेगी ठंडक और ताजगी
धूप से घर लौटने के बाद चेहरा थका हुआ और गर्म महसूस हो सकता है. ऐसे समय में एलोवेरा और नींबू का मिश्रण चेहरे को ठंडक देने के साथ ताजगी भी महसूस करा सकता है. यह उपाय त्वचा को रिलैक्स करने में मदद कर सकता है, लेकिन हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है. इसलिए किसी भी घरेलू उपाय का असर भी अलग-अलग हो सकता है.
नेचुरल ग्लो पाने के लिए अपनाएं यह तरीका
अगर सप्ताह में एक या दो बार शहद, एलोवेरा और नींबू की कुछ बूंदों से बना फेस पैक लगाया जाए, तो त्वचा साफ, फ्रेश और हेल्दी दिख सकती है. हालांकि, यह कोई जादुई इलाज नहीं है. अच्छी स्किन के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और नियमित स्किन केयर रूटीन भी उतना ही जरूरी है.
नींबू का इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां
- नींबू का रस कभी भी सीधे चेहरे पर न लगाएं.
- हाथ या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें.
- फेस पैक लगाने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें.
- अगर त्वचा पर जलन, खुजली या लालपन महसूस हो तो तुरंत चेहरा धो लें.
- पहले से डैमेज स्किन होने पर किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहता है.
- नींबू लगाने के बाद मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें.
3 दिन में चंपत राय छोड़ देंगे अयोध्या? बार एसोसिएशन ने जारी किया चौंकाने वाला फरमान
Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या में राम मंदिर चंदा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंदा गबन के आरोप के बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को पहले पुलिस ने चंपत राय के बयान दर्ज किया। दोपहर बार अयोध्या बार एसोसिएशन ने चंपत राय को अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया।
दरअसल, सोमवार को राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर फैजाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन (अयोध्या बार एसोसिएशन) की बैठक हुई। इस दौरान बार के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा समेत सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में चंदा चोरी विवाद पर वकीलों का कड़ा रुख देखने को मिला। बार एसोसिएशन ने ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारी चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को 3 दिनों के भीतर अयोध्या छोड़ने को कहा है। बार ने कहा कि अगर 3 दिनों के भीतर ये लोग अयोध्या नहीं छोड़ते हैं, तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा, किसी को अयोध्या मे आने नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से क्यों किया इनकार? अदालत ने बताई ये वजह
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | alleged Ram Mandir donation embezzlement case | Kalika Prasad Mishra, President, Ayodhya Bar Association says, "It has been decided that lawyers will not represent the accused. A committee comprising various office-bearers has been formed to… pic.twitter.com/e5McbIoSnJ
— ANI (@ANI) June 29, 2026
अभियोजन पक्ष के लिए बनेगी कमेटी
एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि यह तय किया गया है कि वकील आरोपियों का पक्ष नहीं रखेंगे। अभियोजन पक्ष का मामला देखने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में लगभग 15 से 20 सदस्य हैं, जो सभी क्रिमिनल लॉ (आपराधिक कानून) के जानकार और जाने-माने वकील हैं; उन्हें अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत किया गया है। इस बारे में जल्द ही एक औपचारिक पत्र जारी किया जाएगा।
CBI जांच की हुई मांग
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि CBI जांच की मांग की जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि भगवान को चढ़ावा चढ़ाने का क्या मतलब है, जब पांच लोगों का एक समूह उसे हड़प सकता है। उनका तर्क है कि हालांकि अभी जेल में बंद आरोपियों पर औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए हैं, लेकिन कुछ अन्य लोग भी हैं जो इसमें शामिल हैं और कहीं ज्यादा दोषी हैं। इतनी बड़ी घटना इन दूसरे लोगों की जानकारी के बिना नहीं हो सकती थी, जैसे चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा।
आरोपी के वकील पर 5 लाख जुर्माना
अयोझ्या के वकीलों ने चंदा गबन में आरोपी का केस लड़ने से इनकार कर दिया है। वकीलों का साफ कहना है कि अयोध्या बार एसोसिएशन का कोई वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा। कहा कि इस मामले में कोई भी वकील आरोपी का पक्ष नहीं रखेगा और अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा विवाद में चंपत राय से हुई पूछताछ, आरोपी के खिलाफ वकीलों ने किया ये बड़ा ऐलान




News Nation


















