A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Karachi Attack में भारत को घसीटना पाक को पड़ा भारी, इधर से India ने दिया जवाब, उधर Taliban ने भी Islamabad पर किया पलटवार

पाकिस्तान एक बार फिर अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सीमा पार गोलाबारी और तथाकथित आतंकरोधी अभियान का ढोल पीट रहा है। कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर हुए हमले के बाद इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान सीमा पर जमीनी अभियान और हवाई हमलों का सहारा लेकर दुनिया को यह दिखाने की कोशिश की कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रहा है। लेकिन सच यह है कि पाकिस्तान की यह पूरी रणनीति अपनी घरेलू विफलताओं से ध्यान भटकाने की एक पुरानी और घिसी पिटी चाल बन चुकी है। अब हालात ऐसे मोड़ पर पहुंच चुके हैं जहां अफगानिस्तान भी हर हमले का जवाब देने के लिए खुलकर तैयार दिखाई दे रहा है।

हम आपको बता दें कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि सीमा पर चलाए गए अभियान और तथाकथित सटीक हमलों में 29 लड़ाके मारे गए। इस्लामाबाद के सूचना मंत्री अता उल्लाह तरार ने कहा कि यह कार्रवाई जमात उल अहरार और तथाकथित ख्वारिज गुटों के ठिकानों पर की गई। पाकिस्तान ने यह भी दावा किया कि पकतिया, पक्तिका और कुनर में तीन ठिकानों को तबाह कर दिया गया। हथियारों और गोला बारूद के जखीरे नष्ट करने की बात भी कही गई। लेकिन सवाल यह है कि आखिर हर बार पाकिस्तान को अपनी ही धरती पर हुए हमलों का दोष अफगानिस्तान पर डालने की इतनी जल्दी क्यों रहती है।

इसे भी पढ़ें: Karachi Attack पर Pakistan के आरोपों को India ने किया खारिज, दी पुरानी आदत छोड़ने की नसीहत

कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर हुए हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। जवाबी कार्रवाई में तीन हमलावर ढेर किए गए जबकि एक घायल पकड़ा गया। पाकिस्तान ने तुरंत दावा कर दिया कि पकड़ा गया हमलावर अफगान नागरिक है और पूरे हमले की साजिश अफगानिस्तान में रची गई। यही वह मोड़ है जहां पाकिस्तान की राजनीति और सुरक्षा नीति दोनों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। हर आतंकी हमले के बाद सीमा पार दुश्मन का शोर मचाना पाकिस्तान की आदत बन चुकी है। अपने भीतर पनप रहे चरमपंथ, कट्टरपंथ और असफल सुरक्षा तंत्र पर बात करने की बजाय इस्लामाबाद हमेशा बाहरी दुश्मन गढ़ने में जुट जाता है।

पाकिस्तान की बौखलाहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कराची हमले के बाद उसने बिना किसी सबूत के भारत पर भी उंगली उठानी शुरू कर दी। पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने दावा किया कि इस हमले में किसी “भारतीय मोहरे” का हाथ है, लेकिन हमेशा की तरह इस आरोप के समर्थन में एक भी ठोस प्रमाण पेश नहीं किया गया। भारत ने इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए पाकिस्तान को आईना दिखा दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा कि पाकिस्तान को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी धरती पर पल रहे आतंकी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए। भारत ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान वर्षों से आतंकवाद को राज्य नीति के औजार की तरह इस्तेमाल करता आया है और अब उसी नीति का दंश झेल रहा है।

दरअसल पाकिस्तान की पुरानी रणनीति यही रही है कि जब भी उसके भीतर सुरक्षा संकट गहराता है तो वह भारत या अफगानिस्तान का नाम उछालकर दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। कराची हमले की जिम्मेदारी जमात उल अहरार ने खुद ली, फिर भी इस्लामाबाद ने बिना किसी जांच के भारत का नाम घसीटना शुरू कर दिया। इससे साफ हो गया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ ईमानदार लड़ाई नहीं लड़ रहा, बल्कि वह हर संकट को राजनीतिक हथियार बनाकर घरेलू नाकामी छिपाने में जुटा है। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अफगानिस्तान पाकिस्तान के हर हमले का जवाब दे रहा है और भारत भी पाकिस्तान की झूठी बयानबाजी को खुलकर बेनकाब कर रहा है।

असलियत यह है कि पाकिस्तान वर्षों तक जिन संगठनों को पालता रहा, वही अब उसके लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और उससे टूटकर बने गुट लगातार पाकिस्तानी सेना, पुलिस और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध में हमलों की बाढ़ आ चुकी है। पाकिस्तान अब उसी आग में जल रहा है जिसे उसने कभी अपने हितों के लिए हवा दी थी।

इसी घबराहट में पाकिस्तान ने तथाकथित गजब लिल हक अभियान को और तेज कर दिया है। फरवरी से शुरू इस सैन्य अभियान के नाम पर सीमा पार हमले किए जा रहे हैं। पाकिस्तान दावा करता है कि अफगान तालिबान सरकार उसकी जमीन पर सक्रिय गुटों को शरण दे रही है, लेकिन काबुल लगातार इन आरोपों को खारिज करता आया है। अफगानिस्तान साफ कह चुका है कि पाकिस्तान अपनी विफलताओं का बोझ दूसरों पर डालना बंद करे।

स्थिति अब बेहद विस्फोटक हो चुकी है। फरवरी के बाद से दोनों देशों के बीच लगातार जवाबी हमले हुए हैं और सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। चीन समेत कई अंतरराष्ट्रीय ताकतों ने शांति वार्ता कराने की कोशिश की, लेकिन हर बार पाकिस्तान की आक्रामक सैन्य नीति ने माहौल बिगाड़ दिया। कुछ सप्ताह पहले भी पाकिस्तान ने अफगान सीमा के भीतर हवाई हमले किए थे। अब ताजा कार्रवाई ने दोनों देशों के रिश्तों को फिर बारूद के ढेर पर ला खड़ा किया है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान सचमुच आतंकवाद खत्म करना चाहता है या फिर वह हर संकट को सीमा पार संघर्ष में बदलकर अपनी राजनीति चमकाना चाहता है। पाकिस्तान की सत्ता और सेना को यह समझना होगा कि लगातार बमबारी और सैन्य कार्रवाई से समस्या खत्म नहीं होगी। जिस देश की धरती पर दशकों तक कट्टरपंथी संगठनों को पनाह मिली हो, वहां केवल सीमा पार हमले करके शांति नहीं लाई जा सकती।

अफगानिस्तान भी अब पुराने दौर वाला कमजोर और चुप रहने वाला देश नहीं दिख रहा। हर पाकिस्तानी हमले के बाद काबुल की तरफ से जवाबी कार्रवाई हुई है। यदि इस्लामाबाद ने अपनी उकसावे वाली नीति नहीं बदली तो आने वाले दिनों में सीमा पर संघर्ष और भड़क सकता है। पाकिस्तान को यह समझना होगा कि बंदूक और हवाई हमलों से केवल खून बहेगा, स्थायी समाधान नहीं निकलेगा।

बहरहाल, इसमें कोई दो राय नहीं कि पाकिस्तान इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ आतंकी हमलों से उसकी सुरक्षा व्यवस्था चरमरा रही है, दूसरी तरफ जनता आर्थिक संकट, महंगाई और राजनीतिक अराजकता से परेशान है। ऐसे में सीमा पार सैन्य कार्रवाई का शोर मचाकर सरकार देश के भीतर की नाकामी से ध्यान हटाना चाहती है। लेकिन यह खेल ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। अफगानिस्तान अब हर वार का जवाब देने के मूड में है और पूरा क्षेत्र एक नए टकराव की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Continue reading on the app

Saif-Kareena Kids: 'भगवान एक हैं, बस...' सैफ अली खान ने तैमूर से पूछा धर्म का मतलब, 9 साल के बेटे ने दिया ऐसा जवाब!

Saif-Kareena Kids: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में पैरेंटहुड पर बात की। उन्होंने अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर (जेह) अली खान की परवरिश को लेकर अपनी राय रखी और बताया कि कैसे वह और उनकी पत्नी करीना कपूर उन्हें धर्मों की शिक्षा देते हैं।

'वी वीमेन्स लंदन एडिशन' से बातचीत में सैफ ने कहा कि वह अपने बच्चों से अक्सर धर्म और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर चर्चा करते हैं और उन्हें यह समझाने की कोशिश करते हैं कि सभी धर्मों का मूल संदेश एक ही है।

'भगवान एक हैं, उनके कई नाम हैं'
सैफ अली खान ने बताया कि वह अपने बच्चों से कहते हैं, "भगवान एक हैं, बस उनके कई नाम हैं। लोग अलग-अलग जगहों और अलग-अलग तरीकों से उनकी पूजा करते हैं। अगर कोई धर्म आपको प्रेम, इंसानियत और दूसरों को माफ करना सिखाता है, तो वही सबसे महत्वपूर्ण बात है।"

मां शर्मिला टैगोर से मिली खुली सोच
सैफ ने बताया कि बचपन में उनकी मां शर्मिला टैगोर ने उन्हें कभी किसी एक सोच तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया।

अभिनेता ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे स्कूलों में पढ़ाई की, जहां हर दिन की शुरुआत चैपल प्रार्थना से होती थी। वहां सिर्फ ईसाई धर्म ही नहीं, बल्कि दूसरे धर्मों की प्रार्थनाएं भी कराई जाती थीं। स्कूल में क्रिसमस और दिवाली दोनों ही पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते थे।

तैमूर के जवाब ने किया सैफ को हैरान
सैफ ने बातचीत के दौरान अपने बड़े बेटे तैमूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने तैमूर से पूछा कि धर्म और जीवन पद्धति (Methodology) में क्या अंतर होता है? 9 साल के तैमूर ने जवाब दिया, "धर्म में हम प्रार्थना करते हैं और जीवन पद्धति में ऐसा नहीं होता।" सैफ ने कहा- "मुझे लगता है कि यह एक अच्छा जवाब है... हम लगातार इन चीज़ों के बारे में बात करते रहते हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं इस तरह से बड़ा नहीं हुआ। मेरी मां की सोच इन मामलों में खुली थी, और मेरी पत्नी की भी ऐसी ही सोच है। यह ज़्यादातर एक आध्यात्मिक नज़रिया है।"

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं सैफ?
अगर सैफ अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है। फिल्म में प्रतीक गांधी, दीपक डोबरियाल, मिमी चक्रवर्ती, सारिका और श्रद्धा डांगर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है।

इसके अलावा सैफ के पास निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' भी है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और सायमी खेर नजर आएंगे। सैफ आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म 'कर्तव्य' में दिखाई दिए थे।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं रणजीत बजाज जिनके 13 साल के बच्चे विराट कोहली को Yo-Yo टेस्ट में आसानी से हरा देंगे?

मशहूर फुटबॉल कोच रणजीत बजाज ने विराट कोहली की फिटनेस पर बड़ा बयान दिया है. उनका दावा है कि उनकी एकेडमी के 13 साल के बच्चे ही विराट कोहली को यो-यो टेस्ट में मात दे सकते हैं. Mon, 29 Jun 2026 14:26:24 +0530

  Videos
See all

Ketan Murder Case: केतन हत्याकांड मामले में हो सकता है दोबारा क्राइम सीन रीक्रिएशन- सूत्र | Chetan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T09:05:15+00:00

Ram Mandir Donation Scam: पुलिस ने चंपत राय से पूछताछ की | Breaking News #champatrai #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T09:04:48+00:00

Snana Purnima 2026: स्नान पूर्णिमा पर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे CM Mohan Majhi | Amarnath Yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T09:06:48+00:00

Acharya Pramod Exclusive Interviews: घपला किसने करवाया? आचार्य प्रमोद ने NEWS18 पर बताया | NEWS18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T09:16:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once