Responsive Scrollable Menu

फराह खान की शादी में नहीं बचा रोमांस? पति शिरीष कुंदर संग रिश्ते पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

By shristi jha 

Farah Khan Married Life: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर 'फराह खान'(Farah Khan) अपने बोल्ड मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसी बातें शेयर की हैं, जिसने फैंस का धयान खींच लिया है. एक्टर 'शेखर सुमन'(Shekhar Suman) के यूट्यूब शो में फराह ने शादी, प्यार, उम्र के फासले और तीन बच्चों की परवरिश को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि 22 साल की शादी के बाद प्यार का मतलब उनके लिए पहले से काफी अलग हो चुका है. आइए जानते हैं फराह खान ने क्या कुछ कहा-

22 साल बाद बदला प्यार का नजरिया 

फराह खान ने बातचीत के दौरान कहा कि समय के साथ प्यार की परिभाषा भी बदल जाती है. उन्होंने माना कि शादी के शुरुआती दिनों वाला रोमांस और एक्ससिटेमेंट अब एक गहरे भरोसे, समझदारी और साझेदारी में बदल चुका है. फराह के मुताबिक, आज उनके लिए प्यार का मतलब हर वक्त रोमांटिक होना नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सम्मान करना, मुश्किल समय में साथ खड़ा रहना और परिवार को मिलकर संभालना है. उनका मानना है कि लंबे रिश्तों की असली ताकत दोस्ती और भरोसे में छिपी होती है.

उम्र का फासला नहीं बना रिश्ते की दीवार

फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी को 22 साल पूरे हो चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि शिरीष उम्र में फराह से करीब आठ साल छोटे हैं. हालांकि, इस अंतर ने कभी भी उनके रिश्ते पर असर नहीं डाला. फराह ने कहा कि उन्होंने कभी उम्र को अपने रिश्ते के बीच आने नहीं दिया. उनके अनुसार, दो लोगों के बीच समझ, सम्मान और एक-दूसरे को स्वीकार करने की भावना ज्यादा मायने रखती है. यही वजह है कि इतने सालों बाद भी उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है.

पति को परिवार की नींव मानती हैं फराह

बातचीत के दौरान फराह ने अपने पति शिरीष कुंदर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि शिरीष उनके घर की वह मजबूत नींव हैं, जो पूरे परिवार को एक साथ बांधे रखते हैं. फराह का मानना है कि जहां वह अपने काम और बिजी शेड्यूल में उलझी रहती हैं, वहीं शिरीष बच्चों और परिवार को पूरा समय देते हैं. यही संतुलन उनके रिश्ते को मजबूत बनाता है. उन्होंने यह भी कहा कि हर सफल परिवार के पीछे किसी एक व्यक्ति का शांत और स्थिर योगदान होता है और उनके घर में यह रोली शिरीष निभाते हैं.

यह भी पढ़ें: '24 में शादी हो गई, अब एन्जॉय करूंगी', गौरव से अलग होकर क्या फिर प्यार में पड़ेंगी आकांक्षा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

कैसे हो रही तीन बच्चों की परवरिश?

फराह और शिरीष तीन बच्चों के माता-पिता हैं और दोनों मिलकर उनकी परवरिश की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. फराह का कहना है कि उन्होंने हमेशा कोशिश की है कि बच्चों को स्टार किड्स वाली जिंदगी से दूर रखते हुए सामान्य माहौल दिया जाए. उन्होंने बताया कि घर में नियमों और फैमिली रूल्स को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है. बच्चों को मेहनत, ह्यूमैनिटी और दूसरों का सम्मान करना सिखाया जाता है. फराह मानती हैं कि माता-पिता का सबसे बड़ा काम बच्चों को अच्छी इंसानियत का पाठ पढ़ाना होता है.

फराह खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो फराह खान इन दिनों टेलीविजन, रियलिटी शोज और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं. इसके अलावा वह फिल्म प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफी से भी जुड़ी हुई हैं. सोशल मीडिया पर भी उनका मजाकिया और बेबाक अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है. फराह की यह बातचीत एक बार फिर साबित करती है कि सफल रिश्ते सिर्फ रोमांस पर नहीं, बल्कि भरोसे, सम्मान और साथ निभाने की भावना पर टिके होते हैं. शायद यही वजह है कि 22 साल बाद भी उनका रिश्ता पहले की तरह मजबूत और खूबसूरत नजर आता है.

यह भी पढ़ें: बर्थडे के दिन व्हील चेयर पर दिखीं जैस्मिन भसीन, दुबई के हॉस्पिटल में हुई एडमिट, बॉयफ्रेंड अली गोनी ने दिया हेल्थ अपडेट

Continue reading on the app

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधि तय! PM मोदी नहीं ये दिग्गज होंगे शामिल

Ali Khamenei funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का अंतिम संस्कार होना है। इसके लिए तेहरान में लगातार तैयारियां की जा रही हैं। आगामी 9 जुलाई को अली खामेनेई सुपुर्द ए खाक होंगे। इसमें शामिल होने के लिए भारत को भी आमंत्रण मिला है। भारत ने अपना प्रतिनिधि तय कर दिया है। 

ANI न्यूज एजेंसी को ईरानी सूत्रों ने बताया कि बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा भारत सरकार की ओर से सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे।

खबर अपडेट की जा रही है..

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ देने का क्या फायदा… रंजीत बजाज ने स्पोर्ट्स फंडिंग मॉडल पर उठाए बड़े सवाल, Video

Ranjeet Bajaj On Vaibhav Sooryavanshi: मशहूर फुटबॉल रंजीत बजाज का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए स्पोर्ट्स फंडिंग मॉडल पर सवाल उठाए हैं. Mon, 29 Jun 2026 15:05:14 +0530

  Videos
See all

Ujjain News: जमीन ट्रस्ट को लेकर CM Mohan Yadav के बचाव में उतरे Digvijaya Singh, सुनिए क्या बोले? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:10:28+00:00

Keya Ghosh on Uniform Civil Code | UCC बिल पर केया घोष का बड़ा बयान आया सामने ! UCC In Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:09:07+00:00

Bihar Politics 2026: लालू परिवार की 10 सर्कुलर रोड से विदाई! तेजस्वी के आवास पहुंचे लालू-राबड़ी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:07:55+00:00

Amarnath Yatra 2026 | अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के क्या हैं इंतज़ाम? जानिए पूरा सिक्योरिटी प्लान #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T10:07:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers