Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

6 Vande Bharat Routes: मानूसन में भूलकर भी मिस न करें भारत के इन 6 खूबसूरत वंदे भारत रूट्स का सफर, खिड़की से देखने को मिलेगा स्वर्ग जैसा नज़ारा!

6 Vande Bharat Routes: अगर आप भी मानूसन के मौसम में ट्रेन से घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 6 खूबसूरत वंदे भारत रूट्स को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

Continue reading on the app

Health Tips: Hips और Thighs का Fat Burn होगा तेजी से, अपनाएं ये Special Diet और आसान Workout

अधिकतर लोगों की हिप्स और थाइज पर जिद्दी फैट जमा हो जाता है, जोकि कम होने का नाम नहीं लेता है। वहीं इसके लिए लोग कई तरीके भी अपनाते हैं, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सही डाइट और एक्सरसाइज करके धीरे-धीरे जिद्दी फैट को कम किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किन तरीकों को अपनाकर आसानी से हिप्स और थाइज की जिद्दी फैट कम कर सकते हैं।

फैट कम करने वाली चीजें

ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाएंगे। वहीं इसमें मौजूद सल्फोराफेन बॉडी में फैट स्टोरेज को कंट्रोल करता है।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Without Counting Calories: वेट लॉस करने के लिए कैलोरी काउंट का झंझट नहीं, आजमाएं ये तरीके


फूलगोभी में फाइबर की मात्रा ज्यादा और कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। इसलिए यह भी वेट लॉस में सहायक होती है। इसके सेवन से पेट जल्दी भरता है और आपको बार-बार भूख भी नहीं लगती है।

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह पाचन को धीमा करके पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है। इससे खाने की क्रेविंग्स कम होती है।

मूंग दाल में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह मसल्स को सपोर्ट करती है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखती है। इसको खाने से लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है।

ओट्स में बीटा ग्लूटन नामक फाइबर पाया जाता है। यह ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है। इसके सेवन से अचानक भूख लगने और जंक भूड की क्रेविंग कम हो सकती है।

ग्रीन टीन में कैफीन और कैटेचिन्स पाया जाता है। बता दें कि यह शरीर की कैलोरी को बर्न करने की क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा यह फैट ऑक्सिडेशन को भी सपोर्ट मिलता है।

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसी बेरीज एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनके सेवन से मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल होती है।

लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने और सूजन को कम करता है। इसके साथ ही यह पावन को भी बेहतर बनाता है।

हालांकि सिर्फ एक-दो चीजों को खाने से वेट तेजी से कम नहीं होता है। बल्कि इसके साथ में स्ट्रेस कंट्रोल, पर्याप्त नींद, हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज भी जरूरी है।

इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, भूख कंट्रोल होती है और फैट बर्निंग प्रोसेस को भी सपोर्ट मिलता है।

करें ये एक्सरसाइज

अगर आप भी जांघों और हिप्स की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करके लोअर बॉडी को टोन करना चाहती हैं। तो नीचे बताई गई एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। नियमित अभ्यास करने से मसल्स मजबूत होती है, स्टैमिना भी बढ़ता है और बॉडी शेप बेहतर दिखती है।

सूमो स्क्वाट्स

अपने पैरों को कंधों से थोड़ा अधिक चौड़ा रखें।
पंजों को हल्का सा बाहर की तरफ मोड़ें।
अपने हाथों को सामने की तरफ रखें।
फिर धीरे से घुटनों को मोड़ते हुए नीचे बैठें, जैसे कि आप चेयर पर बैठ रही हों।
इस दौरान आपकी पीठ सीधी रहे।
फिर धीरे-धीरे ऊपर उठें।
इसके 3 सेट × 15 रेप्स में करें।
यह एक्सरसाइज करने से हिप्स, इनर थाइज और ग्लूट्स को टोन करती है।

लेग एक्सटेंशन

सबसे पहले एक चेयर पर सीधा बैठ जाएं।
अब पैरों को आगे की तरफ धीरे-धीरे सीधा करें।
अब कुछ सेकेंड रोकें और फिर वापस नीचे की ओर लाएं।
एक्सरसाइज करते समय झटके न दें।
इसको 3 सेट × 15 रेप्स में करें।
यह एक्सरसाइज पैरों की शेप सुधारने के साथ जांघों की मसल्स को मजबूत बनाती है।
 

स्टेप अप

सबसे पहले बेंच, स्टेप या फिर सीढ़ी के सामने खड़ी हो जाएं।
अब दाएं पैर को स्टेप पर रखकर शरीर को ऊपर उठाएं।
अब धीरे-धीरे नीचे आएं।
अब यह प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहराएं।
अब दोनों पैरों से 3-3 सेट करें।

डोंकी किक्स

योगा मैट पर हाथों और घुटनों के बल आएं।
इस दौरान पीठ सीधी रखें और एक पैर को पीछे की तरह ऊपर उठाएं।
पैर को ऊपर ले जाकर ग्लूट्स पर प्रेशर महसूस करें।
फिर धीरे-धीरे पैर नीचे लाएं और दूसरे पैर से यह प्रोसेस दोहराएं।
अब दोनों पैरों से 3-3 सेट करें।
इस एक्सरसाइज करने से हिप्स को शेप में लाने, लोअर बॉडी को टोन करने और ग्लूट्स मजबूत करने में मदद करती है।

बरतें ये सावधानियां

एक्सरसाइज करने से पहले 5 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।

सही पोश्चर बनाएं, जिससे चोट से बच सकें।

बेहतर रिजल्ट पाने के लिए पर्याप्त पानी और हेल्दी डाइट जरूर लें।

Continue reading on the app

  Sports

LA28 Olympics: भारत समेत 4 टीमों की ओलंपिक क्रिकेट इवेंट में जगह पक्की, जानिए कैसे तय हुआ क्वालिफिकेशन?

Cricket in LA28 Olympics: लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 (LA28) में क्रिकेट की वापसी से पहले महिला क्रिकेट के इवेंट के लिए 4 टीमों ने अपना टिकट पक्का कर लिया। भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है।

इन चारों टीमों ने अपने-अपने महाद्वीप में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली पात्र टीम के रूप में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने ओशिनिया ग्रुप, भारत ने एशिया, दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका और इंग्लैंड की बदौलत ग्रेट ब्रिटेन ने यूरोप का कोटा हासिल किया है।

महिला क्रिकेट इवेंट के लिए 4 टीमें क्वालिफाई
महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद वेस्टइंडीज को सीधे ओलंपिक में जगह नहीं मिली। इसकी वजह यह है कि वेस्टइंडीज कई देशों का संयुक्त क्रिकेट बोर्ड है और इसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति अलग राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के रूप में मान्यता नहीं देती। ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम को 2027 में होने वाले नए आईसीसी ओलंपिक क्वालिफायर के जरिए अपनी जगह बनानी होगी।

मेंस क्रिकेट में 4 टीमें अबतक तय नहीं
मेंस क्रिकेट में अभी चार स्थान तय होना बाकी हैं। इनका फैसला 31 दिसंबर 2026 को जारी होने वाली आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर होगा। अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया से सबसे ऊंची रैंकिंग वाली पात्र टीमों को सीधे ओलंपिक का टिकट मिलेगा।

मेजबान के नाते अमेरिका सीधे क्वालिफाई
मेजबान होने के नाते अमेरिका को मेंस और वुमेंस दोनों वर्गों में विशेष मौका मिलेगा। हालांकि, उसे क्वालिफाई करने के लिए 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच किसी भी समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष-15 के अंदर आना होगा। अमेरिका की मेंस टीम फिलहाल 13वें स्थान पर है और उसके क्वालिफाई करने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही।

वहीं अमेरिका की महिला टीम इस समय 20वें स्थान पर है। अगर वह शीर्ष-15 में जगह नहीं बना पाती है तो यह स्वत: मिलने वाला स्थान 1 मार्च 2027 की आईसीसी टी20 रैंकिंग में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली ऐसी टीम को दिया जाएगा, जो पहले से क्वालिफाई नहीं होगी।

छठी टीम का फैसला ओलंपिक क्वालिफायर से होगा
महिला और पुरुष दोनों वर्गों में छठी टीम का फैसला 2027 में होने वाले आईसीसी ओलंपिक क्वालिफायर से होगा। इस टूर्नामेंट में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनका सेलेक्शन आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। अगर वेस्टइंडीज की मेंस या वुमेंस टीम शीर्ष 8 गैर-क्वालिफाइड टीमों में शामिल रहती है तो कैरेबियाई क्षेत्र के लिए अलग क्वालिफायर आयोजित किया जाएगा, जिससे यह तय होगा कि ओलंपिक क्वालिफायर में कौन-सी टीम खेलेगी।

LA28 ओलंपिक में वुमेंस और मेंस दोनों वर्गों में 6-6 टीमें खेलेंगी। इन्हें तीन-तीन टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम पहले अपने ग्रुप की दोनों टीमों से खेलेगी, फिर दूसरे ग्रुप की दो टीमों से मुकाबला करेगी। लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमें स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान की टीमें कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी। दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 28 मैच खेले जाएंगे और सभी मुकाबले कैलिफोर्निया के पोमोना में बनाए जा रहे क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

Mon, 29 Jun 2026 18:10:39 +0530

  Videos
See all

Kasgang Plane Crash Video Viral: ट्रेनी प्लेन क्रैश, भागे-भागे पहुंचे लोग | Kasganj Aircraft Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T12:38:13+00:00

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर दान विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान | shorts | Ayodhya News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T12:45:16+00:00

Khan Sir Coaching Case में Guards के Arms License अवैध, Police अब ये करने वाली है? Bihar News Patna #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T12:36:19+00:00

UP Yatra: Gonda की पब्लिक गदगद..कितना हुआ विकास? | Ground Report | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-29T12:38:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers