एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'
मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। एचडीएफसी बैंक की ओर से पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के रिव्यू के लिए नियुक्त की गई लीगल फर्मों vने काफी नियम एवं शर्तों के साथ रिपोर्ट जमा की है। इसमें बैंक के इंटरव्यू और बोर्ड मीटिंग के मिनट्स पर फोकस किया गया है। यह जानकारी चक्रवर्ती के हवाले से एक रिपोर्ट में दी गई।
एनडीटीवी प्रॉफिट से बातचीत में चक्रवर्ती ने कहा कि उनका इस्तीफा बैंक की कुछ बिजनेस प्रैक्टिस और पर्सनल वैल्यू में अंतर को लेकर था और इसके जरिए कोशिश बैंक को अंतरिक समीक्षा के लिए प्रेरित करना था। लेकिन उनका कहना है कि लॉ फर्मों ने इसके बजाय अनुपालन के पहलू पर ध्यान केंद्रित किया।
चक्रवर्ती का कहना है कि उन्होंने कई बार बैंक से पूछा कि आखिर किस कानूनी प्रावधान और शर्तें के तहत इन लॉ फर्मों को नियुक्त किया गया, लेकिन बोर्ड ने यह जानकारी उन्हें कभी नहीं दी। इसी वजह से उन्होंने इस पूरी कानूनी कवायद को अनावश्यक बताया।
एटी-1 बॉन्ड मिस-सेलिंग मामले पर चक्रवर्ती ने बताया कि दुबई का एटी-1 बॉन्ड मिस-सेलिंग मामला उनके कार्यकाल में सामने आया था। लेकिन बैंक ने उस समय तेजी से सुधारात्मक कदम उठाए थे।
चक्रवर्ती ने यह बताने से इनकार कर दिया कि बैंक की कौन-सी कारोबारी प्रथाएं उनके मूल्यों के खिलाफ थीं। साथ ही कहा कि बोर्डरूम की बातें बोर्डरूम तक ही रहनी चाहिए।
पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती ने अपने पद से 18 मार्च को इस्तीफा दिया था।
2021 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुए चक्रवर्ती ने इस्तीफे में पिछले दो वर्षों में बैंक के भीतर हुए कुछ घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त की थी
इस दौरान उन्होंने कहा, पिछले दो वर्षों में मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और कार्यप्रणालियां देखी हैं जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं। यही मेरे उपरोक्त निर्णय का आधार है। मैं पुष्टि करता हूं कि मेरे इस्तीफे का उपरोक्त कारणों के अलावा कोई अन्य ठोस कारण नहीं है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'24 में शादी हो गई, अब एन्जॉय करूंगी', गौरव से अलग होकर क्या फिर प्यार में पड़ेंगी आकांक्षा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna Separation: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. अकांक्षा इन दिनों 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) में नजर आ रही है, इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वो और गौरव अब साथ नहीं हैं और एक साल से अलग रह रहे हैं. वहीं, अब अकांक्षा ने अपने आगे रिलेशनशिप के प्लान्स के बारे में खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने अपनी छोटी उम्र का जिक्र किया और फिर से प्यार में पड़ने को लेकर भी रिएक्ट किया.
24 साल की उम्र में हुई थी शादी
'लॉक अप सीजन 2' में अकांक्षा कई बार बता चुकी हैं कि उन्हें 24 साल की उम्र में शादी कर ली थी. शो मैं वो एक कंटेस्टेंट से अपनी उम्र को लेकर सवाल करती हैं तो वो कहता है कि एक्ट्रेस छोटी लगती है. फिर अकांक्षा बताती है कि वो 35 साल की हैं और उन्होंने जल्द ही शादी कर ली थी. वहीं, शो के दूसरे एपिसोड में अकांक्षा अपने रिश्ते और आगे बढ़ने की अपनी प्लानिंग के बारे में श्रेया कालरा से बातचीत करती हैं. । जब श्रेया ने पूछा कि क्या वह प्यार में पड़ना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा कि अभी तो नहीं.
लाइफ एंजॉय करना चाहती हैं अकांक्षा
आकांक्षा चमोला ने आगे कहा, 'मैं इतनी जल्दी प्यार में नहीं पड़ना चाहती, मैं थोड़ा समय लेना चाहती हूं. मेरी शादी बहुत कम उम्र में, 24 साल की उम्र में हो गई थी. मैंने असल में जिंदगी को उतना एक्सप्लोर या एन्जॉय नहीं किया है. अब 10 साल के अच्छे रिश्ते के बाद मेरे पास एक्सप्लोर करने के लिए अपना आजाद समय है, इसलिए मैं किसी और चीज में नहीं पड़ना चाहती.' हालांकि आगे श्रेया अपनी मन की बात बताती है. वो आकांक्षा को बताती हैं कि वो चाहती हैं कि उनका और गौरव का रिश्ता फिर से एक हो जाए.
She said, “I was 24 when I got married. I didn’t get much out of these ten years. Now I want to explore my life.”
— ???? GEET ???? (@g_clipss) June 28, 2026
Fair enough. But what stopped you from deciding that ten years ago? Why waste a whole decade of someone else’s life #GauravKhanna
❖ #AkankshaChamola #Lockupp2 pic.twitter.com/TQWAqoTU2I
ये भी पढ़ें- Lock Upp 2: पहले ही टास्क में इस एक्टर की वजह से सुनीता आहूजा को लगी चोट, रोने लगी गोविंदा की पत्नी
आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा
इससे पहले शो के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वो और गौरव तलाक ले रहे हैं. उन्होंने कहा था- 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात सार्वजनिक नहीं हुई थी. मेरे और गौरव के बीच सब ठीक है. हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं. हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है और दुर्भाग्य से, हम दोनों का भविष्य एक-दूसरे के साथ नहीं है.'
गौरव ने अब तक नहीं किया रिएक्ट
दूसरी ओर इस मामले में अब तक गौरव खन्ना ने चुप्पी साधी हुई है. उन्होंने इस मामले पर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है. फिलहाल एक्टर अभी 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा ले रहे हैं. बता दें गौरव को शो अनुपमा से फेम मिला था. इसके बाद उन्हें सेलिब्रिटिज मास्टर शेफ और बिग बिस जीता था. अब एक्टर जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे. वहीं, आकांक्षा चमोला 'संतोषी मां', 'ये है आशिकी' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में काम कर चुकी हैं
ये भी पढ़ें- पति खुश नहीं करेगा तो पत्नी ले सकती है तलाक, जब आकांक्षा चमोला ने कह डाली थी ऐसी बात, अब वायरल हो रहा वीडियो
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















