Cyber Fraud का नया तरीका! WhatsApp Web के जरिए हैकर्स चुरा रहे हैं आपका Personal Data
व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप उपयोगकर्ताओं को मैलवेयर के जरिए बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों के उपकरणों तक अनधिकृत पहुंच बनाने तथा संवेदनशील जानकारी चुराने की कोशिश की जा रही हैं। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-आईएन) ने यह जानकारी दी। सीईआरटी-आईएन ने व्हाट्सऐप वेब और डेस्कटॉप उपयोगकर्ताओं को किसी भी फाइल को लेकर सावधान रहने की चेतावनी दी है, भले ही वे किसी दोस्त, सहकर्मी या परिवार के सदस्य की तरफ से ही क्यों न प्राप्त हुई हों।
एजेंसी ने 25 जून को जारी परामर्श में कहा, ‘‘यह देखा गया है कि बड़े पैमाने पर मैलवेयर फैलाने के एक अभियान से व्हाट्सऐप डेस्कटॉप और व्हाट्सऐप वेब उपयोगकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।’’ कैस्परस्की और सिक्योरलिस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है कि खतरा पैदा करने वाले लोग हैक किए गए व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल करके सीधे पीड़ितों को खतरनाक फाइल भेजते हैं। इससे मैसेज असली लगते हैं और सफल हमले की आशंका काफी बढ़ जाती है।
सीईआरटी-आईएन ने कहा, ‘‘हमलावर पहले से हैक किए गए व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल करके उपयोगकर्ता के परिचित लोगों को खतरनाक फाइल भेजते हैं। जान पहचान वाले व्यक्ति के नंबर से मैसेज आने की वजह से इन्हें प्राप्त करने वाला व्यक्ति फाइल को खोलने के लिए जल्दी तैयार हो सकते हैं।’’ मैलवेयर हमले में सफलता मिलते ही साइबर अपराधी उपकरण का रिमोट एक्सेस (उपकरण पर नियंत्रण) हासिल कर सकते हैं, धोखाधड़ी वाली गतिविधियों के लिए निजी जानकारी चुरा सकते हैं। इन सब सेलोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
Rupee vs Dollar: कच्चे तेल में नरमी का मिला सीधा फायदा, रुपया 20 पैसे चढ़कर 94.25 पर
रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.25 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला, हालांकि मजबूत अमेरिकी डॉलर और निवेशकों की सीमित जोखिम लेने की प्रवृत्ति का असर बाजार धारणा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतें अनुकूल रहने और विदेशी निवेश प्रवाह में सुधार के कारण रुपये ने सकारात्मक शुरुआत की। रुपये के प्रति समग्र रुझान सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन तत्काल चुनौती मजबूत अमेरिकी डॉलर है जो अब भी 13 महीने के उच्च स्तर के करीब बना हुआ है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.36 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में मजबूती के साथ 94.25 प्रति डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव की तुलना में 20 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.45 पर बंद हुआ था। मुहर्रम के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर, मुद्रा और जिंस बाजार बंद रहे थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.37 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 63.65 अंक टूटकर 77,047.63 अंक पर जबकि निफ्टी मामूली रूप से 16.55 अंक की बढ़त के साथ 24,070.20 अंक पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.51 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। हालांकि, यह अब भी अपेक्षाकृत अनुकूल स्तर पर है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 383.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





















