Responsive Scrollable Menu

बिहार में महिला रोजगार योजना से वंचित महिलाओं के खातों में जल्द आएंगे पैसे, मुंगेर से CM सम्राट का बड़ा ऐलान

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुंगेर जिले के दौरे पर रहे. वहां आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की और जीविका दीदियों के एक बड़े सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि राज्य की विकास यात्रा में महिलाओं की भागीदारी सबसे जरूरी है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है.

वंचित महिलाओं को जल्द मिलेगी रोजगार राशि

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर के मंच से महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिन भी महिलाओं को अब तक लाभ नहीं मिल पाया था, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. तकनीकी कारणों या किसी अन्य वजह से जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ पाने से छूट गई थीं, उनके बैंक खातों में बहुत जल्द सरकार राशि ट्रांसफर करने जा रही है. सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की हर हकदार महिला तक यह मदद पहुंचे ताकि वे बिना किसी आर्थिक तंगी के अपना खुद का छोटा-मोटा काम शुरू कर सकें.

सीधे खाते में भेजी गई मदद

बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया था. इसके तहत महिलाओं को ब्यूटी पार्लर, पशुपालन या अन्य छोटे बिजनेस शुरू करने के लिए दस हजार रुपये की सीधी आर्थिक सहायता दी गई थी. इस योजना की सबसे बड़ी खूबी यह रही कि इसमें महिलाओं को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़े और न ही किसी जटिल कागजी कार्रवाई से गुजरना पड़ा. सरकार ने बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसे भेजे. अब तक राज्य की करीब एक करोड़ इक्यासी लाख महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिल चुका है.

बेहतर काम करने पर मिलेंगे दो लाख रुपये

मुख्यमंत्री ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए एक और बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि जो भी महिलाएं सरकार से मिले पैसों का सही इस्तेमाल करके अपना रोजगार खड़ा करेंगी, उन्हें सरकार आगे बढ़ावा देगी. बिजनेस को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए सरकार की तरफ से दो लाख रुपये की बड़ी आर्थिक मदद दोबारा दी जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि सरकार के मौजूदा कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने के खास मौके पर इस योजना की दूसरी किस्त भी जारी की जा सकती है.

गौपालन के लिए मुफ्त गाय देगी सरकार

बिहार में दूध उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने एक अनोखी योजना की घोषणा की. उन्होंने कहा कि बिहार की जो भी बहनें या पुरुष साथी गौपालन का काम शुरू करना चाहते हैं, सरकार उन्हें एक-एक गाय बिल्कुल मुफ्त में देगी. इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने पशुपालकों की सबसे बड़ी चिंता को दूर करते हुए कहा कि आपको दूध बेचने के लिए बाजार तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि उस दूध को सरकार खुद सही कीमत पर खरीदेगी. इससे ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

झारखंड और नेपाल के बाजार पर नजर

युवाओं और महिलाओं को बिजनेस का नया मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की भौगोलिक स्थिति व्यापार के लिए बहुत बेहतर है. हमारे एक तरफ झारखंड राज्य है तो दूसरी तरफ नेपाल देश की सीमा लगती है. ये दोनों ही हमारे उत्पादों के लिए बहुत बड़े बाजार साबित हो सकते हैं. बिहार के युवाओं को टीम बनाकर काम करना चाहिए और इन बाजारों की जरूरतों को पूरा करना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि युवा बड़े पैमाने पर मछली पालन का काम शुरू कर सकते हैं और इसे झारखंड व नेपाल भेजकर मोटी कमाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार की महिलाओं के लिए सम्राट सरकार ने उठाया ये खास कदम, देने जा रही बड़ी सौगात; जानिए पूरी प्लानिंग

Continue reading on the app

बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:2019 वर्ल्ड कप, 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के हीरो रहे; नाइट क्लब विवाद के साथ करियर खत्म

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहा तीसरा टेस्ट उनका आखिरी मैच होगा। जब उनके रिटायरमेंट की घोषणा हुई, तब वे बॉलिंग कर रहे थे। खबर आने के बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने जैक फॉक्स का विकेट लिया। 15 साल के करियर में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेली। चाहे वह 2019 वर्ल्ड कप फाइनल हो, 2019 का ऐतिहासिक एशेज टेस्ट। उनका नाम दो नाइट क्लब विवादों से जुड़ा। इसकी वजह से पहले उनसे वाइस कैप्टेंसी गई, फिर टीम से निकाला गया। अब उन्होंने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। स्टोक्स ने ड्रेसिंग रुम में भावुक स्पीच दी स्टोक्स ने रिटायरमेंट का फैसला टीम को पहले ही बता दिया था। चौथे दिन की शुरुआत से पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम में एक भावुक स्पीच भी दी। उन्होंने कहा ‘इस टीम के लिए वे पहले भी कई बार खुद को झोंक चुके हैं और उनके पास एक आखिरी कोशिश बाकी है।’ कप्तान स्टोक्स ने खिलाड़ियों से कहा कि आखिरी 2 दिन में अपना सब कुछ झोंक दीजिए। उन्होंने कहा- 'इमोशनल हिस्सा अब पीछे छोड़ चुका हूं। अब काम पर लौटने का वक्त है। प्लीज, बाकी सब मेरे साथ आएं।’ बेन स्टोक्स की यादगार पारियां स्टोक्स से जुड़े दो बड़े विवाद स्टोक्स ने 122 टेस्ट, 114 वनडे मैच खेले डरहम के लिए खेलने वाले स्टोक्स का वनडे डेब्यू 2011 में हुआ था। वहीं टेस्ट डेब्यू 2013-14 की एशेज सीरीज में हुआ। वे अप्रैल 2022 से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए कुल 122 टेस्ट खेले। इनमें 44 मैचों में उन्होंने कप्तानी की। उन्होंने टेस्ट करियार में 14 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 7 हजार से अधिक रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 252 विकेट भी लिए। उन्होंने 114 वनडे इंटरनेशनल 5 शतक और 24 अर्धशतकों की मदद से 3463 रन बनाए। उन्होंने 74 विकेट भी झटके। वहीं स्टोक्स 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच का हिस्सा रहे। उन्होंने 585 रन बनाए और 26 विकेट झटके। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… आयरलैंड ने पहली बार भारत को सीरीज हराया:दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता, टीम इंडिया ने 3 साल बाद सीरीज गंवाई आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए पहली बार मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया पर 1 रन से जीत हासिल करते हुए 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

T20I करियर की पहली गेंद पर छक्का उड़ाने वाले 3 भारतीय, लिस्ट से जुड़ा बॉलर का नाम

Indians Hitting first ball in T20I career for a six: अपने देश के लिए खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है. भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान दो भारतीय क्रिकेटर्स का यह ड्रीम पूरा हुआ. भले ही टीम इंडिया को इस मैच में हार के साथ आयरलैंड से शर्मनाक सीरीज क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, लेकिन एक डेब्यूटेंट ने अनोखी रिकॉर्ड लिस्ट में नाम दर्ज करा लिया. यह रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद का सामना करते हुए छक्का जड़ने का. दिलचस्प यह है कि बल्लेबाज नहीं, बल्कि गेंदबाज ने ऐसा किया है. चलिए जानते हैं... Mon, 29 Jun 2026 01:48:42 +0530

  Videos
See all

NKP | हिंद महासागर में PM Modi का मास्टरस्ट्रोक...Donald Trump-Xi Jinping भी हैरान रह गए ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T22:00:22+00:00

Ketan Murder Case : सिया ने राज से उठा पर्दा, खुलासे से सब हैरान | Pune Murder Case | Siya | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T21:30:32+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: चीन ने भारत को घेरने के लिए क्या प्लान बनाया ? #chinanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T21:06:21+00:00

Iran America War Update: हॉर्मुज़ में अमेरिकी शिप पर हमला | IRGC | Trump | Mojtaba khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T21:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers