Responsive Scrollable Menu

Gautam Gambhir: दो खिताब, 3 बार सूपड़ा साफ… ‘गुरु गंभीर’ के दौर में टीम इंडिया का बिगड़ता हुआ ग्राफ

गौतम गंभीर जब से टीम इंडिया के कोच बने, उनके फैसले, उनके बयान और उनकी कोचिंग में टीम इंडिया के नतीजे हमेशा सुर्खियों में रहे. उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुछ नए सितारे तैयार किए और कुछ खिताब भी जिताए लेकिन कुछ सबसे शर्मनाक शिकस्त भी उनके हिस्से आई.

Continue reading on the app

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: बुजुर्गों की सुरक्षा पर तेलंगाना सरकार ने कौन सा कानून बनाया ?

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: तेलंगाना में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की सरकार ने बुजुर्गों और वृद्ध माता-पिता की आर्थिक सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए एक ऐतिहासिक कानून पारित किया है। तेलंगाना विधानसभा ने "The Telangana Employees Accountability and Monitoring of Parental Support Act, 2026" पारित किया है। इसका उद्देश्य उन बुजुर्ग माता-पिता को कानूनी संरक्षण और वित्तीय सुरक्षा देना है, जिन्हें उनकी संतानें बेसहारा छोड़ देती हैं। #telanganagovernment #rubikaliyaquat #newskipathshala #seniorcitizens #revanthreddy #parentalsupportbill #telangananews #breakingnews #elderlycare #salarydeductions #socialjustice #telanganaassembly #newlaw2026 You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

भारत को पहले टी20 मुकाबले में हराकर आयरलैंड ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मुकाबलों में किसी भी मजबूत टीम को चुनौती देने का दम रखता हैं। मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ मिली यह जीत सिर्फ एक मैच की सफलता नहीं, बल्कि आयरिश क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही हैं। इस जीत के बाद क्रिकेट आयरलैंड के अध्यक्ष ब्रायन मैकनीस ने भी इसे देश के क्रिकेट इतिहास का बेहद खास पल बताया है।

बता दें कि बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरा था। इसके बावजूद आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से मात दी। मैच से पहले आयरलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा था क्योंकि उसके छह से आठ प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे। इसके बावजूद कप्तान लॉर्कन टकर ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार अर्धशतक खेलते हुए टीम को 180 से अधिक रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया हैं। उनके साथ गैरेथ डेलानी ने भी अहम योगदान दिया।

गौरतलब है कि गेंदबाजी में पदार्पण कर रहे जय मूंद्रा और मैथ्यू होलार्ड ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारतीय टीम 148 रन पर सिमट गई और आयरलैंड ने अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की हैं। अंतिम कैच टिम टेक्टर ने लपका तो लगभग पांच हजार दर्शकों से भरा पूरा मैदान खुशी से झूम उठा।

ब्रायन मैकनीस ने जीत के बाद कहा कि यह आयरलैंड के क्रिकेट इतिहास का बेहद महत्वपूर्ण दिन हैं। उनके मुताबिक खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने लंबे समय से कड़ी मेहनत की थी, जिसका फल आखिरकार इस मुकाबले में मिला हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ आयरलैंड ही नहीं, बल्कि पूरे यूरोपीय क्रिकेट के लिए उत्साह बढ़ाने वाली हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मैकनीस का मानना है कि आयरलैंड के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं हैं। जरूरत सिर्फ उन्हें लगातार बड़े देशों के खिलाफ खेलने के अवसर देने की हैं। उनका कहना है कि पहले टी20 में कई नए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि आयरलैंड का भविष्य काफी मजबूत हैं।

उन्होंने आगामी यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग को भी इस जीत से जोड़ते हुए कहा कि अगस्त में शुरू होने वाली यह प्रतियोगिता यूरोप के खिलाड़ियों को नई पहचान देगी। उनके मुताबिक आयरलैंड, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और इटली जैसे देशों में बेहतरीन प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें इस मंच से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी ब्रायन मैकनीस ने खास उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव को लेकर आयरलैंड में भी जबरदस्त चर्चा हैं। अगर वह आयरलैंड में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हैं तो यह दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास का यादगार पल होगा। उन्होंने वैभव को असाधारण प्रतिभा बताते हुए कहा कि दुनिया आने वाले कई वर्षों तक उन्हें खेलते हुए देखेगी और उनके करियर की शुरुआत का गवाह बनना किसी सम्मान से कम नहीं हैं।

बता दें कि आयरलैंड पहले भी बड़े उलटफेर करने के लिए जाना जाता रहा हैं। वर्ष 2007 के एकदिवसीय विश्व कप में उसने पाकिस्तान को हराकर दुनिया को चौंकाया था। इसके बाद 2011 विश्व कप में केविन ओ'ब्रायन की ऐतिहासिक पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ 300 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया था। अब भारत पर मिली यह जीत आयरिश क्रिकेट के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देने वाली उपलब्धि मानी जा रही हैं।
Sun, 28 Jun 2026 23:53:26 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: हॉर्मुज़ में अमेरिकी शिप पर हमला | IRGC | Trump | Mojtaba khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T21:00:25+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: सोनिया ने मोदी सरकार को क्यों घेरा ? #soniagandhi #shortsfeed #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T20:57:01+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: चीन ने भारत को घेरने के लिए क्या प्लान बनाया ? #chinanews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T21:06:21+00:00

Muharram News: मुहर्रम से पहले CEN का बड़ा खुलासा, 30,000 'कैप्सूल' जब्त, कथित साजिश नाकाम | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T20:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers