Amravati Car Crash: महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने से भीषण हादसा हो गया. इस दुर्घटना में कार सवार चंद्रपुर के एक ही परिवार के 5 लोगों (दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची) की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हाथरस में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने मुहर्रम का जिक्र करते हुए कहा कि अब राज्य में मुहर्रम के नाम पर कोई हंगामा नहीं होता. उन्होंने कहा अब न किसी की झोपड़ी तोड़ी जाती है और न ही किसी को किसी तरह की परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि 2017 के पहले राज्य के हर जिले में दंगे होते थे, महीनों महीनों कर्फ्यू लगा रहता था.
FIFA World Cup 2026, Round of 32 Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली सभी 32 टीमों की स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है. अब 29 जून से नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत होगी. Sun, 28 Jun 2026 14:31:05 +0530