IND VS IRE: आज कितने बजे शुरू होगा दूसरा T20, हो सकता है वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, जानिए कहां लाइव देख सकेंगे LIVE एक्शन
IND VS IRE: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा. बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी. चूंकि, पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला था. ऐसे में लगातार चर्चा हो रही है कि दूसरे टी-20 मैच में बेलफास्ट में वैभव को डेब्यू का मौका मिल सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आज दूसरा टी-20 मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकते हैं.
कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी-20 मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज 6:00 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस 5:30 पर होगा. ये मुकाबला आयरलैंड में लोकल टाइम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा.
कहां लाइव देख सकेंगे मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का मजा फैंस टीवी पर ले सकते हैं. इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. आप यहां पर हिंदी और इंग्लिश दोनों कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं. आप इस मैच से जुड़ी अपडेट्स News Nation पर भी ले सकते हैं.
Abhishek Sharma doing what he does best ????
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
The #TeamIndia opener cruises to a 1️⃣9️⃣-ball FIFTY ????
Updates ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/b2semHbeOh
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
इंडिया बनाम आयरलैंड दूसरे T20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव के ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी. आप यहां से मुकाबले का मजा मोबाइल और लैपटॉप पर भी ले सकते हैं.
FREE में कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत बनाम आयरलैंड मैच का आनंद अगर आप FREE में लेना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं. टीवी पर मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं लेकिन मोबाइल या लैपटॉप पर फ्री में देखने का कोई तरीका नहीं है.
Ireland win the first T20I in Belfast by 34 runs.#TeamIndia will now aim to level the series on Sunday.
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND pic.twitter.com/kxnHM9ApeV
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के इंतजार में फैंस
आयरलैंड के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के लिए चुनी भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी शामिल हैं. मगर, पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला था. इसके बाद अब भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 28 जून को यानि आज दूसरे टी-20 मैच में 15 साल के वैभव को डेब्यू कैप सौंपी जाएगी. हालांकि, उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं, ये तो टॉस पर ही मालूम चलेगा.
हर हाल में जीतना चाहेगी टीम इंडिया
भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. मैच की बात करें, तो उस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. नतीजन, आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था.
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 148 रन ही बना सकी और 34 रन से मैच हार गई थी. ये पहला मौका था, जब आयरलैंड ने भारत को किसी मैच में हराया. ऐसे में अब टीम इंडिया हर हाल में दूसरे टी-20 मैच को जीतना चाहेगी, ताकि वह सीरीज को 1-1 से बराबर कर सके. लेकिन, अगर आयरिश टीम भारतीय टीम को हराने में सफल हुई, तो मेजबान टीम इतिहास रच देगी.
ये भी पढ़ें: IND VS IRE: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-आयरलैंड का दूसरा टी-20 मैच? जानिए कैसा रहेगा बेलफास्ट का मौसम
'पैसे नहीं दिए, धमकाया और होटल से निकाल दिया', 'लापता लेडीज' के एक्टर का डायरेक्टर ने किया ऐसा हाल, वायरल हुआ वीडियो
Laapataa Ladies Actor Viral Video: बॉलीवुड फिल्म 'लापता लेडीज' में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर सतेन्द्र सोनी इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, एक्टर ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक फिल्म के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. सतेन्द्र का दावा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बावजूद उन्हें उनकी पेमेंट नहीं दी गई.
इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उनके साथ बदसलूकी की गई, धमकाया गया और होटल से बाहर निकालने की कोशिश भी की गई. वहीं अब उनकी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोगों ने एक्टर के समर्थन में आवाज उठाई. कुछ ही घंटों बाद सतेन्द्र ने एक और वीडियो शेयर कर बताया कि पुलिस की मदद से वो सुरक्षित हैं और मुंबई लौट चुके हैं.
रोते हुए सुनाई अपनी आपबीती
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सतेन्द्र सोनी काफी भावुक नजर आए. उन्होंने बताया कि वो एक नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. इस दौरान उन्हें उम्मीद थी कि शूटिंग पूरी होने के बाद तय रकम का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वीडियो में सतेन्द्र कहते हैं, "मेरा नाम सतेन्द्र सोनी है. मैं एक्टर हूं और यहां फिल्म 'पेट पालकी' की शूटिंग के लिए आया था. शुरुआत में हमें 50 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट दिया गया था. हमें कहा गया था कि बाकी पैसे शूटिंग पूरी होने के बाद मिल जाएंगे."
'पैसे देने से कर दिया इनकार'
सतेन्द्र ने आरोप लगाया कि उन्होंने लगातार आठ दिनों तक फिल्म की शूटिंग की, लेकिन जब उन्होंने अपने बाकी पैसे मांगे तो हालात पूरी तरह बदल गए. एक्टर के मुताबिक, "जब हमने पेमेंट की बात की तो उन्होंने हमारा सामान बाहर फेंक दिया. हमें होटल छोड़ने के लिए कहा गया और धमकी दी गई कि वहां दिखाई मत देना." उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें डराया-धमकाया गया ताकि वो अपने पैसे की मांग न करें.
डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
सतेन्द्र सोनी ने फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्टर का कहना है कि पैसे मांगने पर निर्देशक ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया. सतेन्द्र के मुताबिक, उन्हें बीच सड़क पर अपमानित किया गया, मारपीट की गई और उनका मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की गई. उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मौजूद दो अन्य साथी कलाकार भी इस पूरे घटनाक्रम के दौरान परेशान थे और उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सतेन्द्र का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और एक्टर के समर्थन में पोस्ट लिखीं. कई यूजर्स ने कलाकारों के साथ इस तरह के व्यवहार पर सवाल भी उठाए. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तेजी से तूल पकड़ लिया और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन तक इसकी जानकारी पहुंची.
पुलिस की मदद से सुरक्षित लौटे मुंबई
घटना के कुछ घंटों बाद सतेन्द्र सोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अब वो पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि मैहर पुलिस ने समय रहते उनकी मदद की और पूरे मामले में सहयोग किया. पुलिस की सहायता से वो सुरक्षित मुंबई वापस लौट आए हैं. सतेन्द्र ने वीडियो में पुलिस और उन सभी लोगों का धन्यवाद भी किया जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया और उनकी आवाज को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाया.
कौन हैं सतेन्द्र सोनी?
सतेन्द्र सोनी मध्य प्रदेश के सिहोरा गांव के रहने वाले हैं. छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने बड़े सपने देखने की हिम्मत की और एक्टर बनने के लिए मुंबई का रुख किया. शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. धीरे-धीरे उन्हें छोटे-छोटे रोल मिलने लगे और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई.
'लापता लेडीज' से मिली खास पहचान
करीब 26 साल के सतेन्द्र सोनी को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म 'लापता लेडीज' में निभाए गए 'छोटू' के किरदार से मिली. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा. हालांकि, उनका एक्टिंग करियर इससे पहले ही शुरू हो चुका था. वो 'द कपिल शर्मा शो', 'मिर्जापुर', 'अब तो भगवान भरोसे' और 'वनवास' जैसे कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं.




News Nation




















