Responsive Scrollable Menu

'पैसे नहीं दिए, धमकाया और होटल से निकाल दिया', 'लापता लेडीज' के एक्टर का डायरेक्टर ने किया ऐसा हाल, वायरल हुआ वीडियो

Laapataa Ladies Actor Viral Video: बॉलीवुड फिल्म 'लापता लेडीज' में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाले एक्टर सतेन्द्र सोनी इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, एक्टर ने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक फिल्म के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. सतेन्द्र का दावा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बावजूद उन्हें उनकी पेमेंट नहीं दी गई. 

इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उनके साथ बदसलूकी की गई, धमकाया गया और होटल से बाहर निकालने की कोशिश भी की गई. वहीं अब उनकी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोगों ने एक्टर के समर्थन में आवाज उठाई. कुछ ही घंटों बाद सतेन्द्र ने एक और वीडियो शेयर कर बताया कि पुलिस की मदद से वो सुरक्षित हैं और मुंबई लौट चुके हैं.

रोते हुए सुनाई अपनी आपबीती

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सतेन्द्र सोनी काफी भावुक नजर आए. उन्होंने बताया कि वो एक नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. इस दौरान उन्हें उम्मीद थी कि शूटिंग पूरी होने के बाद तय रकम का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वीडियो में सतेन्द्र कहते हैं, "मेरा नाम सतेन्द्र सोनी है. मैं एक्टर हूं और यहां फिल्म 'पेट पालकी' की शूटिंग के लिए आया था. शुरुआत में हमें 50 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट दिया गया था. हमें कहा गया था कि बाकी पैसे शूटिंग पूरी होने के बाद मिल जाएंगे."

'पैसे देने से कर दिया इनकार'

सतेन्द्र ने आरोप लगाया कि उन्होंने लगातार आठ दिनों तक फिल्म की शूटिंग की, लेकिन जब उन्होंने अपने बाकी पैसे मांगे तो हालात पूरी तरह बदल गए. एक्टर के मुताबिक, "जब हमने पेमेंट की बात की तो उन्होंने हमारा सामान बाहर फेंक दिया. हमें होटल छोड़ने के लिए कहा गया और धमकी दी गई कि वहां दिखाई मत देना." उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें डराया-धमकाया गया ताकि वो अपने पैसे की मांग न करें.

डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

सतेन्द्र सोनी ने फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्टर का कहना है कि पैसे मांगने पर निर्देशक ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया. सतेन्द्र के मुताबिक, उन्हें बीच सड़क पर अपमानित किया गया, मारपीट की गई और उनका मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की गई. उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मौजूद दो अन्य साथी कलाकार भी इस पूरे घटनाक्रम के दौरान परेशान थे और उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सतेन्द्र का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और एक्टर के समर्थन में पोस्ट लिखीं. कई यूजर्स ने कलाकारों के साथ इस तरह के व्यवहार पर सवाल भी उठाए. वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तेजी से तूल पकड़ लिया और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन तक इसकी जानकारी पहुंची.

पुलिस की मदद से सुरक्षित लौटे मुंबई

घटना के कुछ घंटों बाद सतेन्द्र सोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अब वो पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि मैहर पुलिस ने समय रहते उनकी मदद की और पूरे मामले में सहयोग किया. पुलिस की सहायता से वो सुरक्षित मुंबई वापस लौट आए हैं. सतेन्द्र ने वीडियो में पुलिस और उन सभी लोगों का धन्यवाद भी किया जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया और उनकी आवाज को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाया.

कौन हैं सतेन्द्र सोनी?

सतेन्द्र सोनी मध्य प्रदेश के सिहोरा गांव के रहने वाले हैं. छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने बड़े सपने देखने की हिम्मत की और एक्टर बनने के लिए मुंबई का रुख किया. शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. धीरे-धीरे उन्हें छोटे-छोटे रोल मिलने लगे और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई.

'लापता लेडीज' से मिली खास पहचान

करीब 26 साल के सतेन्द्र सोनी को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म 'लापता लेडीज' में निभाए गए 'छोटू' के किरदार से मिली. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा. हालांकि, उनका एक्टिंग करियर इससे पहले ही शुरू हो चुका था. वो 'द कपिल शर्मा शो', 'मिर्जापुर', 'अब तो भगवान भरोसे' और 'वनवास' जैसे कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 'गोविंदा के कई सारे अफेयर रहे हैं', Lock Upp 2 में सुनीता आहूजा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'बर्दाश्त करना पड़ता है'

Continue reading on the app

Mann Ki Baat 135th Episode 2026 : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का बड़ा संदेश! देशवासियों से की ये खास अपील, गिनाईं भारत की बड़ी उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में रक्षा, विमानन, खेल और पर्यावरण के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने गणेश उत्सव के दौरान मिट्टी की मूर्तियां अपनाने, 'Vocal for Local' को बढ़ावा देने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AUS LIVE Score, Women's T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को हराओ, सेमीफाइनल का टिकट कटाओ

IND vs AUS Women t20 world Cup 2026 Live match score: भारतीय टीम 'अजेय' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप के 'मस्ट विन' मैच में सामने है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम अगर जीत दर्ज करने में सफल रही तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.लेकिन अगर उसे ऑस्ट्रेलिया से हार मिली तो टीम इंडिया का विश्व कप में सफर यही खत्म हो जाएगा. Sun, 28 Jun 2026 17:12:20 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat:रुबिका मैडम ने समझा दिया रियल और AI वीडियो का पूरा गणित! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T11:32:19+00:00

PM Modi Seychelles Speech: सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी का संबोधन, 'विशेष सम्मान के लिए..' | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T11:34:41+00:00

EPFO New Rules: क्या आप निकाल सकते हैं PF का पूरा पैसा? ऑनलाइन क्लेम करने से पहले पढ़ें यह नियम #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T11:40:18+00:00

Gaza पर Sonia Gandhi के आर्टिकल से क्यों मचा बवाल? News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T11:31:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers