Responsive Scrollable Menu

मुश्किल में पड़ी श्रद्धा कपूर की 'ईठा', परिवार ने फिल्म के नाम पर खड़े किए सवाल, NCP ने भी जताई नाराजगी

श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ. इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं. महाराष्ट्र की लावणी डांसर विठाबाई के जीवन पर बनी इस फिल्म के टाइटल पर अब विवाद हो रहा है. एनसीपी और विठाबाई के परिवार ने नाम पर सवाल खड़े किए हैं.

Continue reading on the app

शाहरुख के धक्का देने के बाद क्यों मुस्कुराती रहीं शिल्पा?:32 साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार बताई 'बाजीगर' के सीन के पीछे की कहानी

शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाजीगर का एक सीन आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहता है। फिल्म में शाहरुख का किरदार शिल्पा के किरदार को छत से धक्का देता है। खास बात यह है कि नीचे गिरते वक्त शिल्पा के चेहरे पर मुस्कान दिखाई देती है। अब इस आइकॉनिक सीन के पीछे की कहानी शिल्पा शेट्टी ने करीब 32 साल बाद पहली बार शेयर की है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में शिल्पा से पूछा गया कि उस सीन में वह मुस्कुराते हुए क्यों गिर रही थीं, क्योंकि इस पर आज भी लोग चर्चा करते हैं। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि उस समय VFX या CGI (कंप्यूटर-जनरेटेड इमेजरी) जैसी आधुनिक तकनीक नहीं थी। पूरा सीन स्ट्रिंग वर्क के सहारे फिल्माया गया था। सीन की शूटिंग पूरी होने में लगे 4 दिन शिल्पा ने कहा कि इस एक सीन को शूट करने के लिए उन्हें 15 से 20 टेक देने पड़े और इसकी शूटिंग में करीब 4 दिन लगे। उन्होंने बताया कि अगर आज उस सीन को ध्यान से देखा जाए तो जिस स्ट्रिंग पर वह लटकी हुई थीं, वह आज भी फ्रेम में दिखाई देती है। आज की तकनीक से उसे आसानी से हटाया जा सकता है, लेकिन उस समय ऐसा संभव नहीं था। शिल्पा ने बाजीगर को अपने दौर से काफी आगे की फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में एक अलग ही आत्मा थी। 'बाजीगर' से शिल्पा ने फिल्मों में डेब्यू किया था 'बाजीगर' (1993) शिल्पा शेट्टी की पहली फिल्म है। इस सुपरहिट रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मुस्तान ने किया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ मुख्य भूमिकाओं में शाहरुख खान और काजोल थे। फिल्म की रिलीज (12 नवंबर 1993) के समय शिल्पा की उम्र केवल 18 साल थी। अपनी पहली ही फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए शिल्पा शेट्टी को फिल्मफेयर 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस' के पुरस्कार के लिए नामिनेट किया गया था। फिल्म में शिल्पा शेट्टी और शाहरुख खान पर फिल्माया गया गाना "ऐ मेरे हमसफर" आज भी बेहद लोकप्रिय है। इसके अलावा "किताबें बहुत सी" गाना भी काफी पसंद किया गया था। लगभग ₹4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹32 करोड़ से ज्यादा की बंपर कमाई की थी और यह उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। शिल्पा शेट्टी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘मॉम, क्या लगती हैं आप?’:14 साल के बेटे की बात सुनकर शिल्पा शेट्टी बोलीं- लगा, अब सच में जिंदगी में कुछ हासिल किया है हर सफलता की कहानी सिर्फ तालियों और शोहरत से नहीं बनती। इसके पीछे ऐसे दौर भी होते हैं जब मौके छूटते हैं, फैसले गलत साबित होते हैं और फिर खुद को साबित करना पड़ता है। शिल्पा शेट्टी की कहानी भी ऐसी ही रही। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

फीफा वर्ल्ड कप: स्वीट क्लार्क ने दिया स्कॉटलैंड के हेड कोच पद से इस्तीफा

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने में नाकाम रहा। क्रोएशिया की घाना पर जीत के साथ ही स्कॉटलैंड का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद हेड कोच स्वीट क्लार्क ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। Sun, 28 Jun 2026 12:08:16 +0530

  Videos
See all

Pune Ketan Murder Case: सिया के साथ क्राइम रिक्रिएशन करने के बाद DSP ने रिपोर्टर को क्या बताया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T08:10:50+00:00

Ram Mandir Row: 'बाबर-गजनवी' टिप्पणी पर Udit Raj का बड़ा बयान | केंद्र सरकार पर कांग्रेस का हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T08:09:26+00:00

नौसेना और वायुसेना में उपलब्धियों पर PM Modi ने क्या कहा? | Mann Ki Baat | 135th Episode #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T08:09:52+00:00

चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों के घर पुलिस की दबिश | Ram Mandir Donation Scam | Ayodhya #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T08:11:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers