Surya Gochar 2026: 16 जुलाई से बदलेगी सूर्य की चाल! कर्क राशि में गोचर से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन में मिलेगा जबरदस्त फायदा
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन न केवल खगोलीय घटना है, बल्कि यह हमारे जीवन के हर पहलू पर गहरा असर डालता है. 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्य का बड़ा गोचर होने जा रहा है, जिसमें वे चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. इस गोचर का असर एक महीने तक सभी 12 राशियों पर रहेगा. यह करियर, नौकरी और व्यापार के नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह समय 5 राशियों के जातकों के लिए नई उम्मीदें और तरक्की के द्वार खोलने वाला है. चलिए जानते हैं आखिर किन 5 राशियों की किस्मत चमकेगी.
किन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर वरदान साबित हो सकता है. नौकरी के बेहतरीन अवसर बन रहे हैं, जो लंबे समय से बदलाव या प्रमोशन की तलाश में थे. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों या बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे पेशेवरों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है. आपके साहस में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर आपके लिए आत्मविश्वास और सफलता का नया अध्याय शुरू करेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. इस दौरान आपके लिए गए निर्णय सही साबित होंगे. समाज में सम्मान प्राप्त होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर बेहद शुभ रहेगा. नौकरी में अटके हुए काम पूरे होंगे. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे आगे अच्छी कमाई के योग बनेंगे. कुल मिलाकर यह समय फायदेमंद रहेगा. कारोबार में नई साझेदारी होगी. अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में अप्रत्याशित लाभ और विदेशी मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं. धन से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. जो लोग घर, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं उनका सपना पूरा हो सकता है. समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा और जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वैवाहिक जीवन में सुधार होने के संभावना है. अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह समय शुभ हो सकता है. आय आय बढ़ने की संभावना है और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.
क्या करें उपाय?
सूर्य के प्रभाव को और सकारात्मक बनाने के लिए इस दौरान नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए. आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करना करियर की बाधाओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होता है.
यह भी पढ़ें: Vat Purnima 2026: कब है वट पूर्णिमा, शक्तिशाली दिन पर बन रहें तीन शुभ संयोजन, 5 राशियों पर रहेगा महादेव का आशीर्वाद
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
विराट कोहली से मिलना चाहते हैं टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच, बोले- 'उम्मीद है कि मुझे उनसे मिलकर...'
Novak Djokovic On Virat Kohli: टेनिस के खेल में अपना लोहा मनवाने वाले दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का एक बयान इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है. विंबलडन के दौरान नोवाक ने भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने की इच्छा जाहिर की है. उनका कहना है कि विराट से वह कभी सामने से तो नहीं मिले हैं, लेकिन उनके बीच कनेक्शन है और वह एक-दूसरे को हमेशा सपोर्ट करते हैं. इतना ही नहीं नोवाक ने तो ये भी कहा है कि वह जल्द ही भारत आने का प्लान बना रहे हैं, जहां उन्हें उम्मीद है कि उनकी मुलाकात विराट कोहली से होगी.
विराट कोहली से मिलना चाहते हैं नोवाक जोकोविच
लंदन में हो रहे विंबलडन 2026 में एक बार फिर नोवाक जोकोविच अपना जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं. 29 जून को वह अपना पहला मैच चीन के वू यिबिंग (Wu Yibing) के खिलाफ खेलने वाले हैं. मगर, इससे पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है. ये कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह विराट कोहली क्रिकेट के दिग्गज हैं, उसी तरह नोवाक ने टेनिस की दुनिया में खूब नाम कमाया है और इतिहास रचे हैं. ऐसे में अब नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली से मिलने की इच्छा जाहिर की है.
Kohli ???? Novak
— ᖴᖇᗩᑎI ® (@frani2312) June 27, 2026
Nole talks about his relationship with Virat Kohli ???? ???? pic.twitter.com/fgOnLo8U0Q
विंबलडन के दौरान नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली को लेकर कहा, "हम कभी आमने-सामने नहीं मिले हैं, लेकिन हमने मैसेज पर बात की है और पिछले कुछ सालों से संपर्क में हैं. एक-दूसरे को फॉलो करते रहे हैं, सपोर्ट करते रहे हैं और एक-दूसरे के करियर की तारीफ करते रहे हैं. उम्मीद है कि मुझे उनसे मिलकर टेनिस और क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा. मैं जल्द ही भारत आने का भी प्लान बना रहा हूँ, तो शायद तब हम मिल पाएंगे."
इंग्लैंड में एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली
भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अफगानिस्तान के साथ खेली गई वनडे सीरीज फिटनेस संबंधी कारणों से मिस कर दी थी. मगर, अब वह इंग्लैंड में एक्शन में नजर आ सकते हैं. दरअसल, चुनी गई टीम में विराट कोहली का नाम तो है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर आधारित होगा. माना जा रहा है कि भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज में रन मशीन विराट कोहली मैदान पर उतर सकते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि वह खेलेंगे या नहीं.
29 जून को विंबलडन 2026 में पहला मैच खेलेंगे नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच अपना विंबलडन 2026 अभियान 29 जून (सोमवार) को शुरू करेंगे. उनका पहला मुकाबला चीन के Wu Yibing के खिलाफ सेंटर कोर्ट पर खेला जाएगा. यह मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर के सत्र में निर्धारित है और दुनिया भर के टेनिस प्रशंसकों की नजरें इस पर रहेंगी. वैसे तो नोवाक का पलड़ा भारी माना जा रहा है, लेकिन पहला दौर हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि खिलाड़ी को कोर्ट की परिस्थितियों और मैच की लय में ढलना होता है.
वू यीबिंग के पास दमदार सर्विस और अटैकिंग गेम है, इसलिए अगर वह अपनी लय पकड़ लेते हैं तो कुछ समय के लिए जोकोविच की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. इतना ही नहीं, हाल ही में कंधे और घुटने की चोटों के कारण उनका प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वे बिना किसी बड़ी टूर्नामेंट प्रैक्टिस के मैदान में उतर रहे हैं.
बताते चलें, नोवाक जोकोविच ने अब तक अपने करियर में 24 पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जो टेनिस इतिहास में किसी भी पुरुष खिलाड़ी द्वारा जीते गए सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 10 बार, फ्रेंच ओपन 3 बार, विंबलडन 7 बार और यूएस ओपन 4 बार जीता है.
ये भी पढ़ें: दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी को अगर मिला डेब्यू का मौका, तो जानिए किसकी जगह प्लेइंग-11 में होंगे शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation