NEET UG 2026 Answer Key: नीट यूजी 2026 री-एग्जाम के रिजल्ट से पहले ही 20 लाख उम्मीदवारों की लॉटरी लग गई है. प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप होने से सभी के 4 बोनस नंबर पक्के हो गए हैं. जानिए आंसर-की पर आपत्ति कैसे दर्ज करवा सकते हैं.
Stalin News: एमडीएमके ने स्टालिन की डीएमके से नाता तोड़कर सीएम विजय की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है. पार्टी चीफ वाइको ने आरोप लगाया कि डीएमके ने हिंदुत्व समर्थक ताकतों के साथ मिलकर एआईएडीएमके (AIADMK) के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि यह बात राजनीतिक गलियारों में किसी से छिपी नहीं थी और इससे सेक्युलर गठबंधन का उद्देश्य ही खत्म हो गया.
दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली की दोस्ती अब तक सोशल मीडिया और मैसेज तक ही सीमित रही है। लेकिन अब यह रिश्ता जल्द ही मैदान पर भी नजर आ सकता। जोकोविच ने खुलासा किया है कि वह भारत आने की तैयारी कर रहे और इस दौरान विराट कोहली से पहली बार आमने-सामने मुलाकात करने की उम्मीद कर रहे।
24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने एक वायरल वीडियो संदेश में बताया कि वह और विराट पिछले कई सालों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों अक्सर मैसेज के जरिए बातचीत करते हैं, एक-दूसरे के खेल को फॉलो करते और उपलब्धियों की तारीफ भी करते। हालांकि, अब तक दोनों की कभी व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई है।
मैं भारत आकर कोहली से मिलना चाहता: जोकोविच जोकोविच ने कहा, 'हम कभी आमने-सामने नहीं मिले हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से लगातार संपर्क में हैं। हम एक-दूसरे के करियर की तारीफ करते हैं और सपोर्ट भी करते हैं। उम्मीद है कि जल्द मुलाकात होगी। मैं भारत आने की योजना बना रहा। वहां विराट के साथ टेनिस भी खेलना चाहूंगा और क्रिकेट भी। यह काफी मजेदार होगा।'
जोकोविच का यह बयान सामने आते ही खेल फैंस में उत्साह बढ़ गया। दुनिया के दो बड़े सितारों को एक साथ देखने का इंतजार अब और बढ़ गया।
कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी कर सकते वहीं दूसरी ओर विराट कोहली फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए उन्हें हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी थी। हालांकि उस मुकाबले में उनकी शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रही।
चोट के कारण कोहली भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रहे। फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं और फिटनेस टेस्ट से गुजर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हालांकि उनकी वापसी मेडिकल बोर्ड की अंतिम मंजूरी पर निर्भर करेगी।
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो क्रिकेट और टेनिस के दो सबसे बड़े नाम पहली बार एक साथ कोर्ट और मैदान दोनों पर नजर आ सकते हैं। ऐसे में खेल प्रेमियों के लिए यह किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगा।