Responsive Scrollable Menu

'अमेरिका अब तक संयम से काम ले रहा'... ट्रंप ने तेहरान को गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान सीजफायर का उल्लंघन करता है तो अमेरिका को अपना सैन्य अभियान पूरा करना पड़ा. इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अस्तित्व ही नहीं बचने वाला है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. 

Continue reading on the app

रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में:कोलंबिया से ड्रॉ खेला, कांगो जीतकर अगले दौर में; मेसी को आराम दिया

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट में प्रवेश कर लिया है। जबकि, लियोनल मेसी की अर्जेंटीना का मैच जॉर्डन से हो रहा है। उन्हें इस मैच से आराम दिया गया है। मियामी स्टेडियम में रविवार को पुर्तगाल ने कोलंबिया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला। ग्रुप-के मैच में कोलंबिया ने इंजरी टाइम पर डेविनसन सांचेज ने हेडर के जरिए गोल दागा, लेकिन उनके ऑफ साइड होने पर रेफरी ने इसे अमान्य कर दिया। टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में गोल रहित ड्रॉ खेला है। इसके बावजूद कोलंबिया की टीम ग्रुप के टॉप पर रहकर नॉकआउट में पहुंची। जबकि पुर्तगाल ने दूसरे और कांगो डीआर ने तीसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है। कोलंबिया एक जुलाई को इंग्लैंड से खेलेगी। जबकि, पुर्तगाल का मुकाबला 3 जुलाई को क्रोएशिया से होगा। मैच-71: कोलंबिया Vs पुर्तगाल दोनों गोलकीपर मैच के हीरो मैच के पहले ही मिनट में लुइस डियाज के डिफ्लेक्टेड शॉट पर जॉन कॉर्डोबा का हेडर गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। फिर कॉर्डोबा ने ब्रूनो फर्नांडीस को पछाड़ते हुए एक और मौका बनाया, लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने शानदार बचाव किया। कोलंबिया के लगातार हमलों के बाद पुर्तगाल ने भी जवाबी आक्रमण किए। जोआओ कैंसिलो के पास पर ब्रूनो फर्नांडीस ने जोरदार शॉट लगाया, जिसे गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने शानदार सेव कर दिया। इसके बाद जोआओ फेलिक्स का वॉली शॉट भी लक्ष्य से ऊपर निकल गया। पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा ने छह बेहतरीन सेव करते हुए टीम को गोल खाने से बचाया। दोनों टीमों ने मिलकर गोल पर 36 प्रयास किए, लेकिन कोई भी गोल में तब्दील नहीं हो सका। डियोगो कोस्टा को सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच-72: कांगो डीआर Vs उज्बेकिस्तान कांगो पहली बार नॉकआउट में, उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया 52 साल बाद वर्ल्ड कप में लौटी कांगो डीआर ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली। अटलांटा स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने 10वें मिनट में गोलकीपर के ऊपर से लॉब शॉट खेलकर गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 68वें मिनट में अब्दुकोदिर खुसानोव ने योआने विसा को पेनल्टी बॉक्स में गिरा दिया, जिस पर रेफरी ने पेनल्टी दी। विसा ने खुद पेनल्टी लेकर गोल स्कोर 1-1 किया। 78वें मिनट में मेशाक एलिया के शॉट पर डिफ्लेक्शन मिलने के बाद फिस्टन मायेले ने कांगो को 2-1 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम में योआने विसा ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर 3-1 की जीत पक्की कर दी। इंग्लैंड ग्रुप एल के टॉप पर रहा, क्रोएशिया-धना भी नॉकआउट में 1966 की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने ग्रुप एल के टॉप पर रहकर नॉकआउट में प्रवेश किया। जबकि, क्रोएशिया ने दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में जगह बनाई। घना तीसरे स्थान पर रहकर भी इस राउंड में पहुंच गया। वहीं, पनामा लगातार तीनों मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। रविवार के पहले मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पनामा को 2-0 से हराया। इस मैच में जूड बेलिंघम ने 62वें और कप्तान हैरी केन ने 67वें मिनट में गोल किए। केन (11वां गोल) वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं। ग्रुप के आखिरी लीग मैच में 2018 की रनरअप क्रोएशिया ने घना को 2-1 से हराया। ---------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… FIFA वर्ल्ड कप में नॉकआउट की शुरुआत आज रात से, पहले मैच में साउथ अफ्रीका और कनाडा की भिड़ंत FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात से नॉकआउट मुकाबले शुरु होंगे। राउंड ऑफ 32 में 16 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: विराट कोहली करेंगे टेनिस में डेब्यू? नोवाक जोकोविच के साथ होगी जुगलबंदी

दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली की दोस्ती अब तक सोशल मीडिया और मैसेज तक ही सीमित रही है। लेकिन अब यह रिश्ता जल्द ही मैदान पर भी नजर आ सकता। जोकोविच ने खुलासा किया है कि वह भारत आने की तैयारी कर रहे और इस दौरान विराट कोहली से पहली बार आमने-सामने मुलाकात करने की उम्मीद कर रहे।

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने एक वायरल वीडियो संदेश में बताया कि वह और विराट पिछले कई सालों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। दोनों अक्सर मैसेज के जरिए बातचीत करते हैं, एक-दूसरे के खेल को फॉलो करते और उपलब्धियों की तारीफ भी करते। हालांकि, अब तक दोनों की कभी व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई है।

मैं भारत आकर कोहली से मिलना चाहता: जोकोविच
जोकोविच ने कहा, 'हम कभी आमने-सामने नहीं मिले हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से लगातार संपर्क में हैं। हम एक-दूसरे के करियर की तारीफ करते हैं और सपोर्ट भी करते हैं। उम्मीद है कि जल्द मुलाकात होगी। मैं भारत आने की योजना बना रहा। वहां विराट के साथ टेनिस भी खेलना चाहूंगा और क्रिकेट भी। यह काफी मजेदार होगा।'

जोकोविच का यह बयान सामने आते ही खेल फैंस में उत्साह बढ़ गया। दुनिया के दो बड़े सितारों को एक साथ देखने का इंतजार अब और बढ़ गया।

कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी कर सकते
वहीं दूसरी ओर विराट कोहली फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए उन्हें हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी थी। हालांकि उस मुकाबले में उनकी शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने में सफल रही।

चोट के कारण कोहली भारत और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर रहे। फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं और फिटनेस टेस्ट से गुजर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कोहली जुलाई में इंग्लैंड दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। हालांकि उनकी वापसी मेडिकल बोर्ड की अंतिम मंजूरी पर निर्भर करेगी।

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो क्रिकेट और टेनिस के दो सबसे बड़े नाम पहली बार एक साथ कोर्ट और मैदान दोनों पर नजर आ सकते हैं। ऐसे में खेल प्रेमियों के लिए यह किसी बड़े उत्सव से कम नहीं होगा।

Sun, 28 Jun 2026 08:47:49 +0530

  Videos
See all

Karachi में रेंजर्स हेडक्वार्टर धमाके में 10 की मौत #pakistanblast #karachiblast #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T04:11:39+00:00

Mumbai Muharram Poison: मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम..! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T04:13:48+00:00

Ram Mandir Chori News: 'राम तिजोरी' पर डाका और कितने आका? Champat Rai | Ayodhya | Yogi Adityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T04:13:16+00:00

Pakistan के Karachi में धमाका, 10 की मौत #pakistanblast #karachiblast #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-28T04:11:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers