Breaking News Today Live Updates: आज दोपहर तक भक्तों के लिए बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर
Breaking News Today Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन की यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री सेशेल्स की नेशनल असेंबली को रविवार को संबोधित करने वाले हैं. सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी का दौरा सेशेल्स और भारत के बीच लंबे वक्त से चली आ रही दोस्ती और मजबूत साझेदारी को दर्शाता है. 1976 में सेशेल्स की आजादी के बाद से दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्ते रहे हैं. इस बीच BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तेलंगाना में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं. अमृतसर में आज सुबह के वक्त 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायकों की एक बैठक होने वाली है. ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में एक खास रस्म की तैयारी होने वाली है. इसके कारण शनिवार रात 10.30 बजे से रविवार दोपहर करीब 1 बजे तक भक्तों के लिए मंदिर के द्वार बंद रहने वाले हैं. प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे मन की बात प्रोग्राम में देश को संबोधन देंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV





















