Responsive Scrollable Menu

Chunari Chunari गाने पर लड़की ने किया डांस, अदा देख फिदा हुए यूजर्स, जमकर वायरल हो रहा वीडियो...

Viral Video: Chunari Chunari गाने पर लड़की का शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने की धुन पर उसके खूबसूरत डांस मूव्स, एक्सप्रेशन और कॉन्फिडेंट अंदाज ने यूजर्स का ध्यान खींच लिया. वीडियो देखने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स में अपना प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @purvi_tripathi_17नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

Indian Bank इस सप्ताह ECB के जरिये जुटाएगा 40 करोड़ डॉलर, एमडी ने दी जानकारी

सार्वजनिक क्षेत्र का इंडियन बैंक कारोबार विस्तार के लिए इस सप्ताह बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) के जरिये 40 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बिनोद कुमार ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की रियायती अदला-बदली सुविधा का लाभ उठाते हुए बैंक दिसंबर, 2026 तक अतिरिक्त 60 करोड़ डॉलर भी जुटा सकता है। कुमार ने पीटीआई-के साथ साक्षात्कार में कहा कि बैंक की योजना ईसीबी के माध्यम से करीब एक अरब डॉलर और विदेशी मुद्रा प्रवासी (एफसीएनआर-बी) जमा के जरिये लगभग दो अरब डॉलर जुटाने की है।

बैंक अब तक एफसीएनआर-बी जमा के रूप में 1.5 अरब डॉलर जुटा चुका है और उसे आगे भी एनआरआई ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एफसीएनआर (बी) के बेहतर प्रवाह के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्धारित समय से पहले ही विशेष डॉलर-रुपया विदेशी मुद्रा अदला-बदली सुविधा के तहत जमा जुटाने की अवधि समाप्त कर दी। यह सुविधा मूल रूप से 30 सितंबर, 2026 तक उपलब्ध थी, जबकि ईसीबी और विदेशी मुद्रा में अन्य उधारी के लिए समयसीमा 31 दिसंबर, 2026 तक है।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 13 अगस्त तक इस योजना के तहत विदेशी ग्राहकों से एफसीएनआर (बी) के जरिये 52.3 अरब डॉलर, विदेशी मुद्रा में अन्य उधारी के जरिये 2.81 अरब डॉलर और ईसीबी के माध्यम से 1.74 अरब डॉलर जुटाए जा चुके थे। 1907 में स्थापित इंडियन बैंक ने 15 अगस्त को अपना 120वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर बैंक ने देश के विभिन्न हिस्सों में 15 शाखाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया।

बैंक ने साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘आईबी साइबर कैप्टन’ नामक साइबर सुरक्षा शुभंकर भी पेश किया। इसके अलावा बैंक ने डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से तीन भाषाओं में वॉयस बैंकिंग सेवा समेत कई डिजिटल पहल शुरू कीं। बैंक के अधिकारियों ने कहा कि इंडियन बैंक वित्तीय समावेशन को मजबूत करने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue reading on the app

  Sports

WTC Points Table में कहां पहुंच गया बांग्लादेश? ऑस्ट्रेलिया को हराने का मिला ये बंपर फायदा

ICC WTC Points Table update: ऑस्ट्रेलिया को हार से नुकसान हुआ तो बांग्लादेश को एक बड़ा फायदा मिला है. उसने पॉइंट्स टेबल में अपनी पकड़ को अब पहले से ज्यादा मजबूत कर लिया है. Sun, 16 Aug 2026 11:44:18 +0530

  Videos
See all

Asif Ali Zardari on Hindu : हिंदुओं पर विवादित बयान | Pakistan Minorites Condition | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:45:15+00:00

मोर को खिलाया दाना, देखें PM Modi की ये वीडियो | Viral Video | PM Modi Reel #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:44:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers