Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी राष्ट्रपति बोले- हम ऐसे मुसलमान, जो 3-4% हिंदुओं को बर्दाश्त कर रहे; भड़के जावेद अख्तर ने लगाई क्लास

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के हिंदू अल्पसंख्यकों पर दिए गए बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मुसलमान हिंदुओं को 'सहन' करते हैं, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. जावेद अख्तर ने जरदारी के बयान की लानत-मलानत की है.

The post पाकिस्तानी राष्ट्रपति बोले- हम ऐसे मुसलमान, जो 3-4% हिंदुओं को बर्दाश्त कर रहे; भड़के जावेद अख्तर ने लगाई क्लास appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Sensex की 5 कंपनियों का बाजार मूल्य 1 लाख करोड़ रुपये घटा, TCS को सर्वाधिक नुकसान

स्थानीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह गिरावट के रुख के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से करीब एक लाख करोड़ रुपये की कमी आई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 489.92 अंक यानी 0.62 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 204.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। इन पांच कंपनियों के बाजार मूल्य में कुल मिलाकर करीब एक लाख करोड़ रुपये की कमी हुई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत बढ़ गई।

इस कंपनियों के मूल्यांकन में कुल 55,149.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 34,263.28 करोड़ रुपये घटकर 8,53,506.85 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 31,869.13 करोड़ रुपये घटकर 17,70,056.06 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 25,891.88 करोड़ रुपये घटकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसी तरह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,165.37 करोड़ रुपये घटकर 11,20,802.10 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 2,792.65 करोड़ रुपये घटकर 10,17,577.98 करोड़ रुपये पर आ गया। इस रुख के उलट भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 26,438.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,330.31 करोड़ रुपये हो गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 20,592.13 करोड़ रुपये बढ़कर 12,43,016.11 करोड़ रुपये हो गई। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 3,548.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,197.34 करोड़ रुपये रहा। लार्सन एंड टुब्रो के बाजार पूंजीकरण में 2,490.66 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 5,58,973.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,079.38 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,888.35 करोड़ रुपये हो गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: बांग्लादेश की जीत पर पीएम ने किया वीडियो कॉल, खिलाड़ियों के साथ यूं मनाया जश्न

डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने कंगारुओं के घर में अपनी पहली टेस्ट जीत का स्वाद चखा. इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद फैंस से लेकर बांग्लादेश तक में जश्न का माहौल बना दिया है. मैच खत्म होने के बाद खुद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान खिलाड़ियों के साथ फेसटाइम (वीडियो कॉल) पर इस खुशी के पल को जीते नजर आए. Sun, 16 Aug 2026 14:30:50 +0530

  Videos
See all

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली... एयर इंडिया यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से 2 घायल | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:08:09+00:00

दलितों की जमीन प्रतापगढ़ के मुस्लिम रहे हैं छीन... सन्नाटे में जय भीम - जय मीम | Pratapgarh | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers