Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को भद्र राजयोग का असर, इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, कुंभ राशि के युवाओं का बढ़ेगा राजनीतिक कद, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 जून 2026 को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी. इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. रविवार होने के कारण यह दिन आराम के साथ-साथ आने वाले सप्ताह की योजना बनाने के लिए भी अनुकूल माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग, शंख योग और शुभ योग का विशेष संयोग बनेगा. वहीं मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों पर भद्र राजयोग का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. इससे करियर, व्यापार और पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है.
पढ़ें आज का राशिफल 28 जून 2026 (Today Horoscope 28 June 2026)
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों के लिए प्रयास सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पदोन्नति के योग बन सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और संतान से सुख मिलेगा.
सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें
शुभ अंक- 1
लक रंग- लाल
लक मीटर- 7
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को लेखन, शिक्षा या रचनात्मक कार्यों से लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. नया वाहन खरीदने का विचार सफल हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. परिवार में शुभ कार्य हो सकता है. रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा
लक मीटर- 9
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज ऊर्जा सही दिशा में लगेगी. बड़े कार्य पूरे हो सकते हैं. विरोधी कमजोर पड़ेंगे और परिवार में खुशियां आएंगी.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. यात्रा के योग भी बन रहे हैं.
सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं
लाल रंग का कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज लेखन और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. जमीन खरीदने का योग बन सकता है. छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा.
सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज आय में वृद्धि होगी. व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ मिलेगा. परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है. विरोधियों पर विजय मिलेगी.
सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को धन लाभ के अच्छे योग हैं. निवेश से फायदा हो सकता है. नौकरी और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य होगा.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज यात्रा के योग बन रहे हैं. मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. समय आपके पक्ष में रहेगा.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- ॐ श्रीं श्रीये नम: का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
मकर राशि
मकर राशि वालों का रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. हालांकि जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है. व्यापार में नए लोगों पर भरोसा सोच-समझकर करें.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- काला कंबल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के परिवार में शुभ कार्य होंगे. रोजगार और व्यापार के नए अवसर मिल सकते हैं. छात्रों और खिलाड़ियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं.
सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
उपाय- गरीबों की मदद करें
सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
मीन राशि
मीन राशि के जातक भावनाओं पर नियंत्रण रखें. वाणी के प्रभाव से लाभ मिलेगा. समय का सही उपयोग करने पर सफलता मिलेगी. भाग्य आपका साथ देगा.
सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
यह भी पढ़ें: Vat Purnima 2026: कब है वट पूर्णिमा, शक्तिशाली दिन पर बन रहें तीन शुभ संयोजन, 5 राशियों पर रहेगा महादेव का आशीर्वाद
Aaj Ka Panchang 28 June 2026: रविवार को करें सूर्य देव की पूजा, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 28 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 जून 2026 दिन का आरंभ ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि से हो रहा है, जो कि सुबह 03 बजकर 06 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. इसके बाद दिन के अंत तक पूर्णिमा तिथि रहेगी. इसके अलावा दिन की शुरुआत में नक्षत्र ज्येष्ठा रहेगा, जो सुबह 01 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगा. सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन नक्षत्र ज्येष्ठा के बाद दिनभर मूल नक्षत्र रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, जानिए आज के पंचांग के बारे में.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
तिथि- 28 जून 2026
दिन- रविवार
तिथि- द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी तिथि सुबह 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगी उसके बाद पूर्णिमा होगी.
नक्षत्र- ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 01 बजकर 08 मिनट तक उसके बाद मूल नक्षत्र होगा.
सूर्योदय- सुबह 5:25 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:22 बजे
करण- गर, वणिज
चंद्रमा- कन्या राशि
शुभ मुहूर्त- 11:56 से दोपहर 12:52 तक
राहुकाल- 5:38 से शाम 7:22 तक
दिशा शूल- पश्चिम
महामंत्र- ॐ सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा ।।
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में सुबह 01 बजकर 08 मिनट तक उसके बाद धनु राशि में गोचर होगा.
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
| सूर्योदय | आज सुबह 5 बजकर 31 पर हुआ है |
| सूर्यास्त | आज शाम 07 बजकर 14 मिनट पर होगा |
| चंद्रोदय | 28 जून शाम 06:11 मिनट पर होगा |
| चंद्र अस्त | 29 जून को सुबह 04:47 मिनट पर होगा |
आज का शुभ समय
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:11 मिनट से 04:59 मिनट तक |
| अमृत काल | दोपहर 03:15 मिनट से शाम 05:02 मिनट तक |
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 12:56 मिनट तक |
आज का अशुभ समय
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजे तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 02:10 बजे तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 03:51 बजे से शाम 05:31 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त शाम 05:24 बजे से शाम 06:18 मिनट तक.
आपका दिन मंगलमय हो.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












.jpg)









