ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी नहीं छिपाई गई…विपक्ष के आरोपों पर रक्षा मंत्रालय ने दिया जवाब
RRB Group D Result 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, जानें कैसे चेक कर सकेंगे
RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। 32,438 पदों पर आयोजित इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जून 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जिससे परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद बढ़ गई है।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड रिजल्ट के साथ कटऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा।
हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड ने उन अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को अंक और दस्तावेज संबंधी जानकारी अपडेट करने का अवसर दिया था, जो पहले यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे। संशोधन विंडो 23 जून तक खुली रही। अब दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद बोर्ड परिणाम जारी करने की तैयारी में है।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध "RRB Group D Result 2026" लिंक पर क्लिक करें। यदि परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाता है, तो उसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे। उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोज सकते हैं। रोल नंबर मिलने पर उन्हें अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। फर्जी खबरों और अफवाहों से बचें तथा समय-समय पर आरआरबी पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















