ENG vs NZ: रचिन रवींद्र का अर्धशतक, इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की बढ़त 204 रन, तीसरे दिन क्या-क्या हुआ?
England vs New Zealand 3rd Test Day 3 Highlights: न्यूजीलैंड के पास पहली पारी के आधार पर 84 रन की महत्वपूर्ण बढ़त थी. इस टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 120 रन बना लिए. कीवी टीम ने 12 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से रचिन रवींद्र ने हेनरी निकोल्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की.
'गर्व है तुम पर मेरे छोटे भाई...,' 10 साल के आशीर्वाद ने ठोके 168 रन, वैभव सूर्यवंशी का उमड़ा प्यार
Vaibhav sooryavanshi younger brother ashirvad: वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा का विषय बने 15 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के घर से एक और खुशखबरी आई है. समस्तीपुर में एक स्थानीय मैच के दौरान उनके 10 साल के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने महज 119 गेंदों पर 19 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 168 रनों की तूफानी पारी खेली. भाई की इस कामयाबी पर गर्व जताते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा-तुम पर गर्व है मेरे छोटे भाई.


News18
















