Responsive Scrollable Menu

कढ़ी में बेसन की गांठें क्यों पड़ जाती हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो अपनाएं ये उपाय

कढ़ी में गांठें पड़ने, पतली होने या दही फटने की वजह गलतियां हो सकती हैं. बेसन को सीधे दही में न डालें, पहले पानी में घोलें. घोल को अच्छी तरह फेंटें और धीमी आंच पर पकाएं. दही को भी फेंटकर इस्तेमाल करें

Continue reading on the app

शर्मिला टैगोर ने शादी के बाद इस्लाम अपनाया:बेटी सबा बोलीं- हमारे घर में मंदिर नहीं था; मां ने हमें इस्लाम के बारे में बताया

शर्मिला टैगोर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सबा अली पटौदी ने अपने माता-पिता की अंतरधार्मिक शादी और धार्मिक परवरिश पर बात की है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनकी मां शर्मिला टैगोर ने इस्लाम अपनाया और बच्चों को भी इसके बारे में सिखाया। सबा ने यह बात यूट्यूब चैनल ‘बिग बॉलीवुड बफ्स’ से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें, सैफ अली खान और सोहा अली खान को कोई धर्म मानने के लिए मजबूर नहीं किया। जब इंटरव्यू में उनसे सवाल पूछा गया, “क्या आप धार्मिक हैं?” इस पर सबा ने जवाब दिया, “मैं बहुत धार्मिक हूं, लेकिन मुझे लगता है कि धर्म से ज्यादा मैं आध्यात्मिक हूं। हालांकि, आध्यात्मिक होने के लिए मेरा जुड़ाव इस्लाम से है। इसलिए मेरे लिए दोनों लगभग एक ही हैं। मैं कहूंगी कि मेरा धर्म इस्लाम है और मेरा इससे जुड़ाव है। अगर मुझे भगवान के बारे में सोचना हो, तो मैं उन्हें अल्लाह कहूंगी।” सबा ने आगे कहा, “इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करती। बिल्कुल नहीं। मुझे लगता है कि बौद्ध धर्म भी काफी हद तक मेरी सोच से जुड़ता है और सभी धर्मों की बात करें, तो एक ही शक्ति का स्रोत है। मैं इसमें भी विश्वास करती हूं। आप उसे अल्लाह कह सकते हैं, राम कह सकते हैं या अपनी सुविधा के हिसाब से कोई भी नाम दे सकते हैं। मैं शायद उन्हें अल्लाह कहूंगी, लेकिन वास्तव में वह एक ही एनर्जी का सोर्स है, जिससे हम सभी जुड़े हुए हैं। इसलिए यह वास्तव में अलग नहीं है।” सबा ने अपने माता-पिता के बारे में बताया, “जब अम्मा और अब्बा की शादी हुई, तो मेरी मां ने वास्तव में इस्लाम धर्म अपना लिया था। उन्होंने हमें भी इस्लाम के बारे में बताया, ताकि हम कन्फ्यूज न हों और हमें किसी तरह की एक समझ मिल सके। इसलिए हमारे घर में मंदिर नहीं था। हमने हिंदू धर्म का पालन नहीं किया। वास्तव में, उन्होंने मुझे मेरे धर्म के बारे में सिखाया और इस्लाम, रमजान और उससे जुड़ी चीजों को समझाया।” उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद यह हमारी पसंद थी कि हम क्या अपनाना चाहते हैं। हम तीन भाई-बहनों में से मैं अपनी आस्था से सबसे ज्यादा जुड़ी हुई थी। इसलिए मैं इसे मानती हूं। यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं करती हूं।” सबा ने यह भी साफ किया, “लेकिन ऐसा नहीं है कि मेरे पिता, मेरी मां या किसी और ने हममें से किसी पर कुछ थोपा हो।” ………….. यह खबर भी पढ़ें… सैफ अली खान बहन के पर्स से पैसे निकालते थे:सबा पटौदी ने बताया- रक्षा बंधन पर वही रकम गिफ्ट में दे देते थे सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने हाल ही में बताया था कि सैफ कई बार उनके पर्स से पैसे निकाल लेते थे और बाद में वही रकम रक्षा बंधन पर गिफ्ट के रूप में दे देते थे। यह बात उन्होंने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब शो में बताई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

‘दिमाग में क्लियर प्लान और बड़ी पारी की भूख...' श्रीलंका के खिलाफ गॉल में गदर मचाने के बाद गरजे देवदत्त पडिक्कल

Devdutt Padikkla Statement: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में पहला शतक जड़कर 167 रनों की शानदार पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल ने अपनी सफलता का राज खोला है. पिछले दो सालों से मौके का इंतजार कर रहे पडिक्कल ने बताया कि स्पिनरों के खिलाफ स्पष्ट रणनीति, बेहतरीन फुटवर्क और शतक को बड़ी पारी में बदलने की भूख ने इस मुकाम तक पहुंचाया. शतक के बाद एकाग्रता बनाए रखने को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक के दिग्गजों को देखकर उन्हें बड़ी पारी खेलने की प्रेरणा मिली. Sun, 16 Aug 2026 22:03:36 +0530

  Videos
See all

Atique Ahmed Viral News: अतीक के बेटे उमर का 27 गाड़ियों वाला काफिला #atiqueahmed #shaistaparveen #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T17:10:50+00:00

Ayodhya News: Ram Mandir बनने के बाद अयोध्या में क्या-क्या बड़े बदलाव हुए? Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T17:16:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers