एनटीए ने जारी की UGC-NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें चैक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को UGC-NET जून 2026 के 84 विषयों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी. इसी के साथ चैलेंज विंडो भी खुल गई. जहां से अभ्यर्थी सवालों के गलत या जवाबों के लिए आवेदन कर सकेंगे.
The National Testing Agency has released the Provisional Answer Keys for 84 subjects of UGC-NET June 2026. The challenge window is now open. pic.twitter.com/9MyPYqJqzq
— IANS (@ians_india) August 16, 2026
'जमीन, आसमान या पाताल...' ऑपरेशन सिंदूर को लेकर NSA अजीत डोभाल ने किया बड़ा खुलासा
NSA Ajit Doval on Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के पूरा देश गुस्से में था. इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश बेगुनाह पर्यटकों के हत्यारों को ऐसी सजा दिलाने की मांग कर रहा था, जिससे आतंकी फिर कभी भारत की ओर आंखें उठाकर न देख सकें. अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने डिस्कवरी की नई डॉक्यूमेंट्री में उस गुप्त मिशन के बारे में बताया है.
अप्रैल 2025 में हुआ था पहलगाम में आतंकी हमला
जिसने सीमा पार पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की नींद उड़ा दी थी. एनएसए अजीत डोभाल ने इस बात का खुलासा किया है कि इस आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का निर्देश स्पष्ठ था कि 'गुनहगार चाहे जमीन में हों, आसमान में हैं या पाताल में, उन्हें ढूंढकर खत्म कर दिया जाएगा.'
- बता दें कि इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी, लेकिन उसके बाद भारत ने इस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था. भारतीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर 88 घंटों तक चला था. जिसके तहत भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था.
डिस्कवरी की डॉक्युमेंट्री सीरीज में किया बड़ा खुलासा
डिस्कवरी की डॉक्युमेंट्री सीरीज 'डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' में डोभाल ने बताया कि जब पहलगाम हमला हुआ, तब पीएम मोदी सऊदी अरब में थे और उन्हें अपना दौरा बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा. सऊदी अरब से लौटने पर प्रधानमंत्री ने तुरंत बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और घटना के बारे में जानकारी ली.
- एनएसए अजीत डोभाल ने कहा, "प्रधानमंत्री लौटे. विदेश सचिव उन्हें लेने आए थे. फिर एयरपोर्ट पर ही हमारी बैठक हुई. सबसे पहले वह सारी जानकारी जानना चाहते थे. और फिर उनका मुझसे पहला सवाल था- 'यह किसने किया है? कौन जिम्मेदार है? हमें बिल्कुल साफ पता होना चाहिए कि हमलावर कौन हैं. मुझे यह तुरंत जानना है." उन्होंने आगे कहा कि इंटेलिजेंस एजेंसियों की वजह से भारतीय अधिकारी जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंच पाए.
'पाकिस्तान के लिए एक संदेश'
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने पहले इंटरव्यू में डोभाल ने कहा कि भारत का संदेश साफ था कि उसकी "दरियादिली और सहनशीलता" को कमजोरी न समझा जाए. उन्होंने कहा कि देश जोखिम उठाने और दुश्मन पर कड़ा प्रहार करने के लिए तैयार है, चाहे नतीजे कुछ भी हों. डोभाल ने कहा कि भारत पाकिस्तान को यह एहसास कराना चाहता था कि नई दिल्ली, इस्लामाबाद द्वारा "आतंकवाद को लगातार समर्थन देने या आतंकवादियों के खिलाफ असरदार कार्रवाई न कर पाने" को बर्दाश्त नहीं करेगी.
- डोभाल ने बताया, "हमने ऑपरेशन का मकसद दुश्मन के कैंपों को नष्ट करना तय किया था, खासकर उन कैंपों को जो पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार थे." "दुनिया के लिए संदेश बहुत साफ है - भारत की दरियादिली या सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए. भारत जोखिम उठा सकता है, भारत कड़ा प्रहार कर सकता है, चाहे नतीजे कुछ भी हों."
- उन्होंने कहा, "एक बार जब कोई चीज शुरू हो जाती है, तो हम देश की संप्रभुता बनाए रखने के लिए जरूरी हद तक जाने को तैयार रहते हैं और इसकी कोई सीमा नहीं है. हम खून की आखिरी बूंद तक लड़ते हैं."
ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम हमले का भारत का जवाब
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया. इस हमले का बदला लेने के लिए भारती सेना ने 7 मई 2025 की सुबह 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया गया था.
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor में शहीद हुए थे छह भारतीय सैनिक, भारत सरकार ने पहली बार शेयर किया सभी के नाम
- भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. बाद में पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले शुरू किए, और भारत की ओर से किए गए सभी जवाबी हमले भी 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत ही किए गए.
ये भी पढ़ें: 'भारत सहिष्णु है, कमजोर नहीं; घर में घुसकर कर सकता है प्रहार', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले NSA अजित डोभाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












