बेल्जियम में भीषण जंगल की आग से हाहाकार, 2,000 हेक्टेयर जमीन जलकर राख, कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
Belgium: बेल्जियम में आग लगने से हाहाकार मच गया है. आग इतनी भीषण है कि 2,000 हेक्टेयर जमीन जलकर राख हो गई है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि शनिवार शाम तक बेल्जियम के पूर्वी इलाके 'हाई फेन्स' में लगी देश की अब तक की सबसे भीषण आग की वजह से लगभग 2,000 हेक्टेयर वनस्पति जलाकर राख हो गई है.
वालून पब्लिक सर्विस की ओर से पुष्टि की गई है कि जंगल की आग से जलने वाले सबसे बड़े इलाके का राष्ट्रीय रिकॉर्ड इस आग ने बनाया है. सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आग लगने के बाद लगभग 30 घंटे तक आग बुझाने का काम जारी रहा. स्थानीय मीडिया के अनुसार, आस-पास के इलाकों से करीब 600 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. एहतियात के तौर पर वाइम्स नगरपालिका के सौरब्रॉड्ट इलाके के करीब 500 लोगों और बुटजेनबैक के करीब 100 लोगों को वहां से हटाया गया. सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के आदेश सौरब्रॉड्ट की 15 सड़कों और बुटजेनबैक की सात सड़कों के लिए लागू किए गए थे.
ईयू सिविल प्रोटेक्शन मैकेनिज्म के तहत अंतरराष्ट्रीय मदद जुटाई जा रही थी. आग पर काबू पाने के लिए डच सेना के दो हेलीकॉप्टर, चेक गणराज्य का एक फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर और स्वीडन के दो फायरफाइटिंग विमान तैनात किए गए. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि हवाओं की वजह से आग बुझाने में परेशानी हो रही थी और आग के बढ़ने का भी खतरा बढ़ गया था. इससे पहले बेल्जियम ने आग बुझाने में अतिरिक्त मदद के लिए यूरोपीय संघ के सिविल प्रोटेक्शन मैकेनिज्म को सक्रिय करने का अनुरोध किया था. शनिवार को ईयू के बेड़े से एक हेलीकॉप्टर और दो फायरफाइटिंग विमान बेल्जियम के लिए रवाना हुए थे.
शनिवार दोपहर तक आग बेकाबू बनी हुई थी. बेल्जियम के अधिकारियों ने तीन हेलीकॉप्टर तैनात किए, जबकि सेना ने जमीन पर चल रहे ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए तीन पैंथर फायरफाइटिंग वाहन भेजे थे. हाई फेन्स के दक्षिण में स्थित वाइम्स नगरपालिका के अधिकारियों ने सौरब्रॉड्ट के निवासियों से संभावित निकासी के लिए तैयार रहने को कहा, साथ ही यह भी बताया कि उन्हें फिलहाल अपने घर छोड़ने की जरूरत नहीं है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, वाइम्स और जलहे के मेयरों ने इस आग को बेल्जियम के इतिहास की सबसे भयानक आग बताया.
DISCLAIMER: हेडिंग के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.
एनटीए ने जारी की UGC-NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें चैक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार को UGC-NET जून 2026 के 84 विषयों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी. इसी के साथ चैलेंज विंडो भी खुल गई. जहां से अभ्यर्थी सवालों के गलत या जवाबों के लिए आवेदन कर सकेंगे.
The National Testing Agency has released the Provisional Answer Keys for 84 subjects of UGC-NET June 2026. The challenge window is now open. pic.twitter.com/9MyPYqJqzq
— IANS (@ians_india) August 16, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








.jpg)

