Responsive Scrollable Menu

कतर के कब्जे में हैं ईरान के तीन पायलट! तेहरान के इस दावे पर क्या बोला दोहा?

ईरान ने दावा किया था कि कतर ने उनके तीन पायलटों को हिरासत में रखा है, जो एक सैन्य मिशन के दौरान पकड़े गए थे. कतर ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

Continue reading on the app

P Chidambaram ने PM Modi के बयान पर किया पलटवार, कहा दिमागी नक्सली होने पर गर्व है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा, ‘‘मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व है।’’ चिदंबरम की यह टिप्पणी मोदी द्वारा देश को ‘‘दिमागी नक्सलियों’’ से आगाह किए जाने के एक दिन बाद आई है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि ऐसे लोगों ने व्यवस्था में अपनी पैठ बना ली है और वे नीतियों को प्रभावित करके समाज के लिए खतरा बने हुए हैं। मोदी ने नागरिकों से ऐसे लोगों की ‘‘पहचान करने और उन्हें अलग-थलग करने’’ का आग्रह किया था।

प्रधानमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से कहा था कि देश ‘हथियारी नक्सलवाद’ को जंगलों से खत्म करने में सफल रहा है, लेकिन उसके वैचारिक समर्थक हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देने के अवसर तलाश रहे हैं। प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व है।’’ मोदी ने अपने संबोधन में कहा था, ‘‘माओवादी सोच वाले लोगों ने वर्षों तक सत्ता के गलियारों में अपनी जगह बना रखी थी। उन्होंने सरकारी समितियों में सलाहकार के रूप में काम किया और सार्वजनिक नीतियों को प्रभावित किया।’’ प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस चुनौती को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए तथा अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: Ashish Banerjee का शव बीरभूम के TMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट बरामद

उन्होंने कहा था कि दशकों से जारी नक्सलवाद और माओवादी हिंसा ने लाखों युवाओं का जीवन तथा उनकी आकांक्षाएं तबाह कर दीं। उन्होंने कहा था कि इस संघर्ष में 3,500 से अधिक पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी मारे गए तथा यह संख्या युद्धों में मारे गए सैनिकों की संख्या से कहीं अधिक है।

Continue reading on the app

  Sports

BWF World Championships: पीवी सिंधू की नजर रिकॉर्ड छठे पदक पर, सात्विक और चिराग भी दिखाएंगे दम

बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत नई दिल्ली में सोमवार से हो रही है. प्रतियोगिता में लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू जैसे स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस टूर्नामेंट में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जबरदस्त तैयारी की गई है. ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने कहा है कि उनका लक्ष्य देश के लिए पोडियम फिनिश करना है. Sun, 16 Aug 2026 14:47:04 +0530

  Videos
See all

Indonesia Earthquake:इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही! धरती कांपी, मची अफरा-तफरी! Indonesia Earthquake #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:45:35+00:00

PM Modi Speech: चिदंबरम के बयान पर घमासान! | Naxals | Congress | Red Fort #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:32:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers