CPA के विभिन्न स्टोर्स में निरीक्षण के दौरान गंभीर गड़बड़ियां सामने आने पर सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फार्मासिस्टों और दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बिहार कनेक्शन सामने आया है. ₹1.5 करोड़ की डील का खुलासा हुआ है, जिसके बाद SIT गठित कर पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है. दिल्ली से महाराष्ट्र पहुंचे तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. जांच में हरियाणा सहित कई राज्यों में तार फैले होने की आशंका है, जिसके कारण 28 जून की परीक्षा स्थगित कर दी गई है.
आयरलैंड की पुरुष टीम ने जहां 3 बार की टी20 चैंपियन भारतीय टीम को पहली बार किसी भी फॉर्मेट में शिकस्त दी तो उसके 24 घंटे बाद ही महिला आयरिश टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 21 हार का सिलसिला तोड़ दिया. Sat, 27 Jun 2026 22:58:49 +0530