Responsive Scrollable Menu

व्रत-उपवास के दौरान सेंधा नमक क्यों खाया जाता है? जानिए धार्मिक कारण?

हिंदू धर्म में व्रत-उपवास का बड़ा महत्व है। इन दिनों लोग ना सिर्फ भोजन सीमित करते हैं, बल्कि कुछ खास नियमों का भी पालन करते हैं। इन्हीं नियमों में से एक है साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। सेंधा नमक व्रत की शुद्धता बनाए रखने के साथ ही सेहतमंद भी होता है।

Continue reading on the app

‘ओये होये क्या सीन है…’, किसने लिखा है ये वायरल गाना? इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में आलिया ने जमकर लगाए थे ठुमके

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में एक गाना सुनाया गया था। ये गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड टीम में खींचतान?: बशीर के विकेट को सेलिब्रेट करने नहीं आए आर्चर, कप्तान स्टोक्स ने लगा दी क्लास

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में क्रिकेट के साथ-साथ एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के रवैये से नाराज नजर आए और उन्होंने मैदान पर ही उन्हें टीम के साथ विकेट का जश्न मनाने के लिए बुला लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

यह मामला न्यूजीलैंड की पहली पारी के 114वें ओवर का है। स्पिनर शोएब बशीर ने नाथन स्मिथ का अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा था। विकेट मिलते ही इंग्लैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए एक साथ जुट गए, लेकिन जोफ्रा आर्चर वहां नहीं पहुंचे। कप्तान स्टोक्स ने यह देखा तो उन्होंने बाउंड्री पर तैनात आर्चर को तुरंत इशारे से बुलाया और टीम के साथ विकेट के जश्न में शामिल होने को कहा।

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस घटना की दूसरी वजह भी बताई। दरअसल, इससे ठीक एक ओवर पहले शोएब बशीर ने आर्चर की गेंद पर टॉम ब्लंडेल का बड़ा आसान सा कैच छोड़ दिया था। ऐसे में कुछ फैंस का मानना था कि आर्चर उसी बात से निराश थे और इसलिए उन्होंने विकेट का जश्न नहीं मनाया।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 438 रन बनाए। टीम को मजबूत शुरुआत कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 317 रन की शानदार साझेदारी की। लैथम ने 214 गेंदों में 151 रन बनाए, जबकि कॉनवे ने 224 गेंदों पर 157 रन की शानदार पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 70 रन देकर 4 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि शोएब बशीर को भी 2 सफलताएं मिलीं।

स्टोक्स के लिए यह मैच एक और वजह से यादगार बन गया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट पूरे कर लिए और 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने हासिल की थी।

122 टेस्ट मैचों में स्टोक्स अब 7,243 रन और 250 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैथ्यू हॉगार्ड (248 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के नौवें सबसे सफल गेंदबाज बनने का गौरव भी हासिल कर लिया। मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर है और न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर अहम बढ़त हासिल कर ली है।

Sat, 27 Jun 2026 21:20:59 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027 से पहले OBC चेहरों पर BJP का बड़ा दांव? | #UPElection2027 #BJP #OBCPolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T16:40:09+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | मोंगला पोर्ट भारत के लिए क्यों अहम ? #india #china #xijinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T16:46:34+00:00

NEET के बाद Maharashtra में TET पेपर लीक! CM Devendra Fadnavis का बड़ा एक्शन | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T16:41:14+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | भारत को घेरने क लिए चीन ने बनाया ये प्लान #india #china #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T16:38:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers