Responsive Scrollable Menu

सलमान खान नए घर में रहेंगे!:छह मंजिला बिल्डिंग को MCZMA से मिली मंजूरी, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2024 में हुई थी फायरिंग

एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है कि सलमान अपने पुराने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर जा रहे हैं। सलमान का परिवार अभी बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहता है। साल 2024 में अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जून को महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने बांद्रा के चिम्बई इलाके में छह मंजिला सी-फेसिंग रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाने को मंजूरी दी। जमीन सलमान की मां सलमा खान के नाम रिपोर्ट के अनुसार, यह नया प्लॉट गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नया प्लॉट सलमान खान की मां सलमा खान के नाम पर है। MCZMA की बैठक के रिकॉर्ड में बताया गया है कि यहां 1956 से पहले बना दो मंजिला मकान था। यह जमीन पहले मैरी क्लोटिल्डा बैपटिस्टा के नाम थी। बाद में कई बार मालिक बदले और 2011 में खान परिवार ने इसे खरीद लिया। पुरानी बिल्डिंग जर्जर होने के कारण उसे गिरा दिया गया था। अब इस प्लॉट पर ग्राउंड, स्टिल्ट और छह मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाई जाएगी। यह कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशन 2034 के रेगुलेशन 33(16) के तहत किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट में 1.459 FSI का इस्तेमाल होगा। BMC ने 28 अक्टूबर, 2025 को IOD (परमिशन) जारी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स करेंगे। कुल कंस्ट्रक्शन एरिया 1,014.11 स्क्वेयर मीटर होगा। म्युनिसिपल रोड से बिल्डिंग तक 6.01 मीटर चौड़ी एक्सेस रोड भी बनाई जाएगी। डॉक्यूमेंट्स में यह भी लिखा है कि कंस्ट्रक्शन के लिए कोई नया पेड़ नहीं काटा जाएगा और न ही किसी पेड़ को दूसरी जगह लगाया जाएगा। इसके बजाय, प्रोजेक्ट साइट और रिक्रिएशन एरिया के आसपास देसी पेड़ लगाए जाएंगे। खान परिवार 1974 से गैलेक्सी में रह रहा सलमान का परिवार 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा है। गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो यह बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित 8 मंजिला बिल्डिंग है। सलमान यहां ग्राउंड फ्लोर के 1 BHK फ्लैट में रहते हैं। उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं, इसलिए सलमान हमेशा उनके करीब रहना पसंद करते हैं। ईद, दिवाली और सलमान के जन्मदिन पर हजारों फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटते हैं और सलमान बालकनी से उनका अभिवादन करते हैं। वहीं, 2024 में दो बाइक सवार हमलावरों ने बिल्डिंग पर चार गोलियां चलाई थीं। इसके बाद उनके माता-पिता के फ्लैट के पास की खुली बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर कर दिया गया।

Continue reading on the app

भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए दो दशकों में 2,000 गीगावाट क्षमता जोड़ने की जरूरत: सागर अदाणी

भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए दो दशकों में 2,000 गीगावाट क्षमता जोड़ने की जरूरत: सागर अदाणी

Continue reading on the app

  Sports

ICC Women’s T20 WC: भारत के बाद वेस्टइंडीज ढेर… आयरलैंड क्रिकेट के सबसे सुनहरे 24 घंटे, पहली बार जीता मैच

आयरलैंड की पुरुष टीम ने जहां 3 बार की टी20 चैंपियन भारतीय टीम को पहली बार किसी भी फॉर्मेट में शिकस्त दी तो उसके 24 घंटे बाद ही महिला आयरिश टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 21 हार का सिलसिला तोड़ दिया. Sat, 27 Jun 2026 22:58:49 +0530

  Videos
See all

Ketan Agarwal Siya Goyal Case: सिया पर राजा की मां ने क्या मांग कर दी ? #siyagoyal #rajaraghuvanshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T21:19:24+00:00

Ketan Agarwal Siya Goyal Case : सिया पर राजा की मां क्या बोल गईं ? #siyagoyal #ketanmurdercase #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T21:16:22+00:00

Pune Murder Case : राजा की मां ने सिया पर कह दी बड़ी बात ! #sonamraghuvanshi #siyagoyal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T21:13:06+00:00

Siya Goyal News : राजा की मां ने सिया पर उठाया सवाल ! #siyagoyal #rajaraghuvanshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T21:21:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers