Responsive Scrollable Menu

अंग्रेजों के जमाने का कछुआ, इसने स्टीम इंजन से AI तक सब देखा, पीएम मोदी से मिलेगा 'जोनाथन' को जानिए

पीएम मोदी और जोनाथन की यह मुलाकात खास है. इसके जरिये पीएम पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत को बचाने के प्रति भारत और सेशेल्स की साझा कोशिशों का प्रतीक मानी जा रही है. प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस साल भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हो रहे हैं.

Continue reading on the app

मुंबई- मुहर्रम जुलूस में 14,900 जहीरेल कैप्सूल बांटने पहुंचा शख्स:गिरफ्तार; इनमें चूहे मारने वाला जहर मिलाया था, हर कैप्सूल में 1-1 ग्राम जहर था

मुंबई पुलिस ने एक शख्स को चूहे मारने वाले जहर से भरे 14,900 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति बायकुला के मुहर्रम जुलूस में कैप्सूल बांटने के लिए घूम रहा था। वह लोगों को बता रहा था कि यह हर प्रकार के दर्द को जड़ से खत्म करने की दवा है। इसी जुलूस में एक शख्स का पेट दर्द और उल्टी होने लगी। पूछताछ में शख्स ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से कैप्सूल लेकर खाया था। इसके बाद पुलिस ने उस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की पहचान फैयाज प्रेमजी के रूप में हुई है, जो पुणे का रहने वाला है और पेंट का कारोबार करता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हर कैप्सूल में करीब एक ग्राम जहर भरा था। उसने करीब 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगाया था। इसका इस्तेमाल चूहे मारने के जहर के रूप में होता है। आरोपी करीब 30 हजार जहरीले कैप्सूल बनाने की तैयारी में था। बिना परमिशन बेच रहा था कैप्सूल डीसीपी जयंत मीणा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी बिना किसी परमिशन के ये कैप्सूल बांट और बेच रहा था। जांच में उसने स्वीकार किया कि उसका उद्देश्य मुहर्रम जुलूस को निशाना बनाना था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी साल 2025 में ईरान और इराक गया था। इन यात्राओं का उद्देश्य क्या था और क्या इनका इस मामले से कोई संबंध है, इसकी भी जांच की जा रही है। जिंक फॉस्फाइड कितना खतरनाक, कैसे करता है असर जिंक फॉस्फाइड (Zinc Phosphide) का इस्तेमाल मुख्य रूप से चूहों को मारने के लिए किया जाता है। यह गहरे भूरे या काले रंग का केमिकल होता है, जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक रोडेंटिसाइड (Rodenticide) में गिना जाता है। जिंक फॉस्फाइड आमतौर पर खेती में और चूहों को मारने के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन इसकी आसान उपलब्धता और ज्यादा जहरीले होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां इसके बड़े पैमाने पर अवैध स्टोरेज या संदिग्ध खरीद को बेहद गंभीरता से लेती हैं। शरीर में पहुंचते ही बनती है जहरीली गैस जिंक फॉस्फाइड पेट में पहुंचने के बाद वहां मौजूद एसिड और नमी के संपर्क में आकर फॉस्फीन गैस (Phosphine Gas) बनाता है। यह गैस शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन का उपयोग करने से रोक देती है, जिससे कई अंग तेजी से फेल होने लगते हैं। जैसे- कम मात्रा भी हो सकती है जानलेवा मेडिकल रिसर्च के मुताबिक जिंक फॉस्फाइड की बहुत कम मात्रा भी शरीर में जहर बना सकती है। इसकी घातकता व्यक्ति की उम्र, वजन और शरीर में पहुंची मात्रा पर निर्भर करती है। जिंक फॉस्फाइड का कोई विशेष एंटीडोट (प्रतिरोधी दवा) नहीं है। मरीज को केवल सपोर्टिव ट्रीटमेंट देकर बचाने की कोशिश की जाती है। जिंक फॉस्फाइड की खरीद-बिक्री से जुड़े नियम जिंक फॉस्फाइड को भारत में कीटनाशक (Pesticide) की श्रेणी में रखा गया है। इसकी बिक्री और उपयोग पर कीटनाशक अधिनियम, 1968 (Insecticides Act, 1968) और उससे जुड़े नियम लागू होते हैं। यदि जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल किसी व्यक्ति या भीड़ को नुकसान पहुंचाने की साजिश में किया गया हो, तो भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने जैसी गंभीर धाराएं लग सकती हैं। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मुहर्रम जुलूस में मारपीट, लोगों को लाठी-डंडे और प्लास्टिक पाइप मारते दिखे युवक, भगदड़ की स्थिति बनी उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान हवा में कार ब्लास्ट के मामले के बाद अब लाठी-डंडों से हमला करने का वीडियो सामने आया है, जो 25 जून, यानी शुक्रवार को नई सड़क इलाके का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डंडे लेकर खड़े नजर आते हैं। जैसे ही जुलूस आगे बढ़ता है, वे अचानक लोगों पर हमला शुरू कर देते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs IRE: दूसरे T20 में Ireland से बदला लेने उतरेगी Team India, Shreyas Iyer के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में चौकाने वाली हार का सामना करने के बाद भारत की स्टार खिलाड़ियों से सजे शीर्ष बल्लेबाज़ी क्रम पर रविवार को होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। आयरलैंड ने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली विश्व चैंपियन टीम को शुक्रवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीत के बाद अपने पहले मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रन पर सिमट गई।

यह किसी भी प्रारूप में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है। अय्यर की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 963 दिनों बाद वापसी और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। वह बुधवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पाँच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले आयरलैंड दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेंगे। भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाज़ी का बिखर जाना रही। तीन महीने पहले विश्व कप में नायक रहे संजू सैमसन सिर्फ चार गेंद खेलकर आउट हो गए। ईशान किशन और अय्यर भी बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे सके। अभिषेक शर्मा ने आक्रामक खेल जारी रखा और अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला।

पावरप्ले के बाद उनका आउट होना भारत की पारी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। आयरलैंड के पदार्पण करने वाले जय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड ने भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। मूंद्रा ने अपनी पहली ही गेंद पर सैमसन को आउट किया, जबकि हॉलार्ड ने किशन और अय्यर को पवेलियन भेजा और बाद में वॉशिंगटन सुंदर को भी आउट किया। जरूरी रन-रेट का दबाव बढ़ने के कारण तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे भी पारी को संभाल नहीं पाए। अब दूसरे मैच का नतीजा काफी हद तक इस पर निर्भर करेगा कि भारतीय बल्लेबाज़ इस युवा लेकिन आत्मविश्वास से लबरेज़ आयरलैंड की तेज़ गेंदबाज़ी का सामना कैसे करते हैं। टीम प्रबंधन एक हार के बाद अधिक घबराहट में नहीं है। युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि एक हार के बाद शीर्ष क्रम में बदलाव की संभावना कम है।

गेंदबाजी में कुछ सकारात्मक बातें भी रहीं। हर्षित राणा ने चोट से वापसी करते हुए 24 रन देकर तीन विकेट के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी अंतिम ओवरों में बेहतर गेंदबाज़ी की। टीम को सबसे अधिक नुकसान वॉशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 19 रन और प्रसिद्ध कृष्णा के चार ओवरों में 57 रन लुटाने से हुआ। कृष्णा ने पारी के 17वें ओवर में 27 रन दिए। आयरलैंड की ओर से कप्तान लोर्कान टकर ने 50 रन और गैरेथ डेलानी ने 49 रन की अहम पारियां खेलीं, जिससे टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। श्रृंखला के शुरुआती मैच में इतिहास रचने के बाद आयरलैंड का मनोबल ऊंचा है, जबकि भारतीय टीम श्रृंखला गंवाने की शर्मनाक स्थिति से बचने के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करना चाहेगी।

टीमें: भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सुर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी। आयरलैंड: लोर्कान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), रॉस एडेयर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हंपहरेज, गेविन होई, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्तर, टिम टेक्तर, रूबेन विल्सन। मैच भारतीय समयानुसार शाम छह बजे से खेला जाएगा।

Sat, 27 Jun 2026 17:25:31 +0530

  Videos
See all

सा#% तुझे जान से मार डालूंगा.... #LandJihad #bijnor #UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T13:09:15+00:00

Ram Temple Donation Row: Akhilesh Yadav ने राम मंदिर चंदा चोरी पर सरकार को जमकर सुनाया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T13:07:27+00:00

ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने दिखाई तलवार बाजी #shorts #muharram #bihar #shortsviral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T13:09:02+00:00

Weather Update: 20 राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश का अलर्ट| Monsoon 2026| Strom | IMD Alert|N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T13:12:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers