क्या पूर्वांचल में शुरू हो गया बड़ा 'ब्राह्मण गेम', भरत तिवारी के घर क्यों पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय?
Bharat Tiwari Encounter : बिहार पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के बक्सर वाले घर पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय क्यों पहुंचे? क्या कांग्रेस यूपी चुनाव 2027 में इस मुद्दे को हथियार बनाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर ने पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है. क्या ब्राह्मण नाराजगी और फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा बनेगा विपक्ष का सबसे बड़ा हथियार?
लेदर और टेक्सटाइल से नहीं, कानपुर की सोडा वाटर फैक्ट्री से शुरू हुई औद्योगिक पहचान, 1830 में ब्रिटिशर्स ने रखी थी नींव
कानपुर की औद्योगिक पहचान की शुरुआत किसी कपड़ा मिल या चमड़ा उद्योग से नहीं, बल्कि एक सोडा वाटर फैक्ट्री से हुई थी. उपलब्ध ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 1830 में तत्कालीन कॉनपुर (Cawnpore) में पहली बार एक सोडा वाटर मैन्युफैक्ट्री और डिस्पेंसरी की स्थापना की गई थी. इसे शहर की शुरुआती औद्योगिक इकाइयों में माना जाता है. इसका प्रमाण 9 फरवरी 1830 को प्रकाशित कलकत्ता ईस्ट इंडिया गजट में छपे विज्ञापन से मिलता है, जिसे कानपुर के किसी उद्योग का पहला प्रकाशित विज्ञापन भी माना जाता है.






















