Ram Mandir Donation Theft Case: टिन्नू यादव को भेजा गया जेल, 7 और आरोपियों का कराया जा रहा है मेडिकल
राम नगरी अयोध्या में श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट परिसर के मंदिरों में चढ़ावा चोरी के मामले में नामजद रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कार्रवाई के क्रम में गुरुवार को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.शुक्रवार यह गिरफ्तारी की गई.मेडिकल जांच के बाद टिन्नू यादव को जेल भेज दिया गया है.अन्य का भी मेडिकल कराया गया है.
SIT की शुरुआती रिपोर्ट और मुख्य आरोपी टिन्नू यादव
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के केस में रमाशंकर यादव टिन्नू को पकड़ा गया है.पुलिस पूछताछ के बाद टिन्नू को जेल भेजा गया है.चढ़ावा चोरी के केस में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है.टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों को पकड़ा गया है.जांच एजेंसी के अनुसार, सभी आरोपियों की भूमिका की अलग लेवल पर जांच हो रही है.इनमें टिन्नू यादव का नाम सबसे अधिक चर्चा में बताया जा रहा है.बताया जा रहा है कि ट्रस्ट से संबंधित असरदार लोगों के काफी करीब बताया जा रहा है.
प्राथमिक जांच में नामजद आरोपियों की सूची
नामजद आरोपियों में मंदिर व्यवस्था से संबंधित रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के साथ ट्रस्ट कर्मी अनुकल्प मिश्र, उसका बहनोई लवकुश मिश्र, टिन्नू का भतीजा मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल और रिटायर्ड बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव शामिल हैं.संज्ञेय अपराध की धाराओं में दर्ज प्राथमिकी में ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारी के नाम नहीं हैं.
FIR में लगीं गंभीर धाराएं और कानूनी पहलु
FIR में कई गंभीर धाराओं को लगाया गया है.इनमें चोरी, क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट, चोरी की प्रॉपर्टी पर कब्जा और क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी को शामिल किया गया है.लीगल एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आरोप साबित होते हैं तो अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी.राम मंदिर चढ़ावा विवाद (Ram Mandir Donation Controversy) अब मात्र एक क्रिमिनल जांच नहीं बल्कि देश भर में एक विवादित मुद्दा बन गया है.
यह भी पढ़ें -हो गया खुलासा, कहां हैं राम मंदिर से गायब हुईं चांदी की ईंटें, SIT के हाथ लगा अहम सुराग
विवाद का व्यापक असर और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार
राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं. धार्मिक, कानूनी और राजनीतिक तीनों स्तर पर चर्चा का विषय है.आने वाले दिनों में, SIT की अंतिम रिपोर्ट और जांच एजेंसियों की कार्रवाई से यह तय होगा कि मामला सिर्फ कर्मचारियों तक ही सीमित रहेगा या जिम्मेदारी बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचेगी.
स्रोत--आईएएनएस
डिस्कलेमर- हेडिंग, सबहेड और समरी को छोड़कर पूरी स्टोरी न्यूज एजेंसी IANS की है.
हुमा कुरैशी का ‘इश्क कमीना’ रिलीज होते ही ट्रोल, फैंस बोले- SRK-ऐश्वर्या का कोई मुकाबला नहीं
फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का नया गाना ‘इश्क कमीना’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस गाने में हुमा कुरैशी और रचित सिंह की जोड़ी नजर आ रही है। गाने को पुराने सुपरहिट ट्रैक का नया रूप देने की कोशिश की गई है, जिसमें मॉडर्न विजुअल्स, नए डांस मूव्स और स्टाइलिश प्रेजेंटेशन देखने को मिलता है।
हालांकि रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर दर्शकों ने इसकी तुलना सीधे साल 2002 में आए ओरिजिनल गाने से शुरू कर दी। कई लोगों का कहना है कि नया वर्जन तकनीकी रूप से बेहतर हो सकता है, लेकिन ओरिजिनल गाने वाली फीलिंग और स्क्रीन प्रेजेंस इसमें नहीं दिखती। यही वजह है कि यह गाना तारीफ से ज्यादा तुलना की वजह से चर्चा में है।
फैंस ने क्यों किया नए वर्जन को ट्रोल?
सोशल मीडिया पर गाने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने हुमा कुरैशी की परफॉर्मेंस और डांस की तारीफ की, लेकिन बड़ी संख्या में यूजर्स ने साफ कहा कि क्लासिक गानों को रीक्रिएट करना आसान नहीं होता। कई कमेंट्स में लिखा गया कि ओरिजिनल गाने की पहचान उसकी स्टार कास्ट, म्यूजिक और स्क्रीन केमिस्ट्री थी, जिसे दोहराना मुश्किल है।
View this post on Instagram
कई यूजर्स ने लिखा कि शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी आज भी इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पुराने हिट गानों के रीमेक बनाने के बजाय नए और ओरिजिनल गानों पर ज्यादा काम होना चाहिए। हालांकि कुछ दर्शकों ने यह भी माना कि नए दर्शकों को ध्यान में रखकर गाने को अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है।
हुमा कुरैशी ने बताया क्यों बनाया नया वर्जन
गाने को लेकर उठ रही प्रतिक्रियाओं के बीच हुमा कुरैशी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि टीम का मकसद ओरिजिनल गाने की कॉपी करना नहीं था, बल्कि उसकी लोकप्रियता को सम्मान देते हुए उसे नए अंदाज में पेश करना था। उनके मुताबिक, यह प्रोजेक्ट उनके लिए चुनौती भी था और जिम्मेदारी भी, क्योंकि ‘इश्क कमीना’ पहले से ही लोगों की यादों का हिस्सा है।
इस गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है। फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है और यह 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, रचित सिंह, मरूधा शेखावत, विद्या मालवदे, अरुण कुशवाहा और हिमांशु मलिक भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिलहाल ‘इश्क कमीना’ का नया वर्जन म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। गाने को लेकर दर्शकों की राय भले ही अलग-अलग हो, लेकिन इतना तय है कि इसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी है। क्लासिक गानों के नए वर्जन को लेकर दर्शकों की उम्मीदें हमेशा ज्यादा रहती हैं और यही वजह है कि हर नए रीक्रिएशन की तुलना उसके ओरिजिनल संस्करण से होना लगभग तय माना जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News