बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान आज यानी की 16 अगस्त को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ अली खान रोमांटिक हीरो बनकर इंडस्ट्री में आए थे। फिर वह सपोर्टिंग रोल में दिखे। वहीं पिछले कुछ सालों में अभिनेता निगेटिव यानी विलेन के रोल में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। अभिनेता हर तरह के जॉनर में अपने अभिनय के रंग दिखा चुके हैं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थडे के मौके पर अभिनेता सैफ अली खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और परिवार
दिल्ली में 16 अगस्त 1967 को सैफ अली खान का जन्म हुआ था। वह नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम मंसूर अली खान पटौदी एक नवाब और फेमस क्रिकेटर थे। वहीं उनकी मां शर्मिला टैगोर अपने समय की फेमस एक्ट्रेस थीं।
पर्सनल लाइफ
सैफ अली खान ने एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। अमृता और सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। लेकिन सैफ और अमृता की राहें अलग हो गईं और दोनों ने तलाक ले लिया। जिसके बाद अभिनेता ने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी की। करीना और सैफ के भी दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं।
फिल्मी सफर
सैफ अली खान ने साल 1993 में फिल्म 'परंपरा' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके लिए उनको बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। वह 'आशिक आवारा' में रोमांटिक हीरो के रूप में दिखे। लेकिन वह इन रोल में कोई गहरा असर नहीं छोड़ पाए। जब उनको रोमांटिक फिल्मों में सफलता नहीं मिली, तो सैफ सपोर्टिंग रोल, सेकेंड हीरो के रूप में दिखे। फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में वह अक्षय कुमार के साथ दिखे।
इसके बाद वह 'हम साथ साथ हैं', 'कच्चे धागे', 'दिल चाहता है', 'क्या कहना' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में दिए। वहीं 'हम तुम' और 'परिणीता' जैसी रोमांटिक फिल्मों में काम किया। फिर साल 2004 में वह फिल्म 'एक हसीना थी' में ग्रे शेड रोल किया। इसके बाद वह साल 2006 में आई फिल्म 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी के रोल में दिखे। इस रोल में अभिनेता ने दर्शकों को हैरान कर दिया। था। फिर वह 'रेस', 'ताण्हा जी', 'देवरा' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों में विलेन रोल में नजर आए। अभिनेता सैफ अली खान ने विलेन के रोल में दर्शकों को सबसे ज्यादा इंप्रेस किया।
Continue reading on the app