Whirlpool का बड़ा धमाका! नई 11kg वॉशिंग मशीन लॉन्च, सिर्फ 30 मिनट में धुलेंगे कपड़े, 50 तरह के दाग होंगे साफ
घरों में बढ़ते कपड़ों के लोड और व्यस्त लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए Whirlpool ने भारत में अपनी नई Whirlpool 360 Bloomwash Pro 11kg टॉप-लोड वॉशिंग मशीन लॉन्च कर दी है। यह बड़ी क्षमता वाली मशीन खास तौर पर बड़े परिवारों के लिए तैयार की गई है, ताकि कम समय में ज्यादा कपड़ों की धुलाई की जा सके। कंपनी ने इसमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए हैं, जिनमें HexaBloom Impeller, इन-बिल्ट हीटर, Quick Sense, Soft Sense और 30 मिनट क्विक वॉश जैसे फीचर्स शामिल हैं।
11kg क्षमता के साथ मिलेगी बेहतर धुलाई
Whirlpool 360 Bloomwash Pro में 11 किलोग्राम की बड़ी वॉशिंग क्षमता दी गई है, जिससे एक बार में अधिक कपड़े धोए जा सकते हैं। इसमें कंपनी का नया HexaBloom Impeller लगाया गया है, जो कम पानी में भी कपड़ों को बेहतर तरीके से घुमाकर गहरी सफाई करता है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक 50 तरह के जिद्दी दाग हटाने में सक्षम है।
इन-बिल्ट हीटर और तीन तापमान मोड
नई वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर दिया गया है, जिसमें Warm, Hot और Allergen Free जैसे तीन तापमान मोड मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह मशीन 48 घंटे पुराने दाग भी साफ कर सकती है और 99.9% तक बैक्टीरिया व एलर्जन को खत्म करने में सक्षम है।
Quick Sense और Soft Sense फीचर्स
Whirlpool ने इस मॉडल में दो नए स्मार्ट वॉश प्रोग्राम भी जोड़े हैं। Quick Sense फीचर कपड़ों के वजन को पहचानकर पानी और समय को अपने आप एडजस्ट करता है। इसके जरिए:
- 2 किलोग्राम तक के कपड़े सिर्फ 30 मिनट में धुल जाते हैं।
- 2 से 5 किलोग्राम तक के कपड़े 35 मिनट में साफ हो जाते हैं।
- 5 किलोग्राम से ज्यादा कपड़ों की धुलाई 40 मिनट में पूरी हो जाती है।
वहीं Soft Sense फीचर एक ऑटोमैटिक फैब्रिक सॉफ्टनर डिस्पेंसर है, जो रिंसिंग के दौरान सही मात्रा में सॉफ्टनर छोड़ता है, जिससे कपड़ों की गुणवत्ता और मुलायमपन बना रहता है।
डिजाइन और वारंटी
Whirlpool 360 Bloomwash Pro को Juniper Green Matte फिनिश में पेश किया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। कंपनी इस मशीन के साथ 4 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और 10 साल की मोटर वारंटी भी दे रही है।
कीमत और उपलब्धता
फिलहाल Whirlpool ने 360 Bloomwash Pro 11kg की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि कंपनी ने पुष्टि की है कि यह वॉशिंग मशीन जल्द ही देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कीमत की घोषणा होने के बाद कंपनी इसकी जानकारी भी साझा करेगी।
Viral Video: पाकिस्तान की सड़क पर दौड़ी 'खटिया एक्सप्रैस...' देखकर लोगों ने पकड़ लिया माथा
Pakistan Viral Video: पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने अपनी बाइक के पीछे पूरी की पूरी खाट जोड़ दी है. हैरानी की बात यह है कि उस खाट पर उसके परिवार के कई सदस्य बड़े आराम से बैठे नजर आ रहे हैं, जैसे किसी पार्क में बैठकर शाम का मजा ले रहे हों. सड़क पर दौड़ती इस अनोखी सवारी को देखकर आसपास के लोग भी कुछ देर के लिए ठिठक गए. पीछे चल रहे एक कार सवार ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. कई लोग इस जुगाड़ को देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, तो कुछ इसे 'देसी इंजीनियरिंग का कमाल' बता रहे हैं. फिलहाल यह 'खटिया एक्सप्रेस' सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है.




Haribhoomi
















