Responsive Scrollable Menu

Ashish Banerjee Suicide: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखा- राजनीति में आना मेरी सबसे बड़ी भूल

Ashish Banerjee Suicide: पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता आशीष बनर्जी की मौत की खबर से बीरभूम जिले में शोक का माहौल है। रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके घर के पास स्थित पार्टी कार्यालय से बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की जानकारी दी है।

पार्टी कार्यालय में मिला शव
पुलिस के अनुसार, आशीष बनर्जी का शव रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में मिला। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सुसाइड नोट समेत घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

सुसाइड नोट में राजनीति का जिक्र
मामले में बरामद बताए जा रहे सुसाइड नोट ने इस घटना को और गंभीर बना दिया है। नोट में राजनीति में आने को लेकर निराशा व्यक्त किए जाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही अपने जीवन, राजनीतिक सफर और कथित मानसिक दबाव से जुड़े कुछ सवाल भी सामने आए हैं। हालांकि, नोट में लिखी बातों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

हालिया चुनाव में मिली थी हार
आशीष बनर्जी लंबे समय तक रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे। 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार ध्रुव साहा से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जून 2026 में उन्होंने बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी और जिला स्तर के कुछ पदों से इस्तीफा दे दिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि कोर कमेटी प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही थी।

शिक्षक से राजनीति तक का सफर
आशीष बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के तौर पर की थी और बाद में सक्रिय राजनीति में आए। वह रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के रूप में भी उन्होंने काम किया।

पुलिस जांच में सामने आएगी पूरी तस्वीर
फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और सुसाइड नोट में लिखी बातों का घटनाक्रम से क्या संबंध है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Continue reading on the app

Gold Silver Rate 16 August : जानिए भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का 18K, 22K और 24K सोने का लेटेस्ट रेट

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार शाम को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,54,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,36,272 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,53,071 और 1 किलो चांदी की कीमत 2,34,228 रुपए रही।

गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो है। बता दें कि शनिवार और रविवार को घरेलू वायदा बाजार (MCX) बंद रहने के कारण शुक्रवार के बंद भाव ही मान्य रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,078.70 प्रति औंस और चांदी $ 64.825 प्रति औंस रही।

वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के कारण पूरे हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहा। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुस्ती और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं से भी अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में तेजी को बल मिला । कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और अमेरिका-ईरान में जारी तनाव का असर भी कीमती धातुओं पर रहा।

होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड $88.5/बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड $82.4/बैरल के करीब कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹95.6 के स्तर के पास कारोबार कर रहा है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत किसी तार्किक नतीजे पर नहीं पहुंचती, तब तक कमोडिटी और करेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ऊर्जा की बढ़ती कीमतें वैश्विक मुद्रास्फीति को बढ़ावा दे सकती हैं, ऐसे में निवेशकों को एकमुश्त निवेश करने के बजाय ‘गिरावट पर खरीदारी’ की नीति अपनाना चाहिए

इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,55,180 रुपये चल रह है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42, 250 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,280 , 22 कैरेट का भाव 1,42,350 और 18 कैरेट का भाव 1,16, 500 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,60,000 रुपये बनी हुई है।

काम की बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred Final: लॉर्ड्स में टूटा काव्या मारन की टीम का सपना, ट्रेंट रॉकेट्स बनी चैंपियन

The Hundred Final: विमेंस द हंड्रेड का फाइनल मैच सनराइजर्स लीड्स और ट्रेंट रॉकेट्स की टीमों के बीच खेला गया. इस मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स ने 8 विकेट से बाजी मारी और खिताब अपने नाम कर लिया. Sun, 16 Aug 2026 21:28:16 +0530

  Videos
See all

Govinda-Sunita Controversy: तो क्यों साथ नहीं रहते गोविंदा और सुनीता ? #shorts #govinda #sunitaahuja #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T16:16:41+00:00

Pappu Yadav On PM Modi | “जिनका हाथ Gen-Z के खून से रंगा हो...”#ytshorts #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T16:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers