K Bhagyaraj death: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक, लेखक और अभिनेता के. भाग्यराज का शनिवार को 73 की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। उन्होंने तमिल के अलावा हिंदी फिल्में भी बनाई थीं।
उनके निधन की खबर सामने आते ही तमिल और हिंदी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
VIDEO | Chennai: Veteran Tamil filmmaker and writer K Bhagyaraj passes away at 73.
Visuals from the hospital, from where his body will be taken to his residence.
के. भाग्यराज अपने पीछे पत्नी और अभिनेत्री पूर्णिमा भाग्यराज, अभिनेता बेटे शांतनु भाग्यराज और बेटी सारन्या को छोड़ गए हैं।
लेखक के रूप में की थी करियर की शुरुआत के. भाग्यराज ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बतौर लेखक की थी। उन्होंने वर्ष 1978 में रिलीज हुई कमल हासन और श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'सिगप्पु रोजाक्कल' के डायलॉग लिखे थे। उनकी लेखनी को काफी सराहा गया और यहीं से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
निर्देशन की दुनिया में बनाई अलग पहचान भाग्यराज ने वर्ष 1979 में फिल्म 'सुवारिल्लाधा चिथिरंगल' से निर्देशन की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय भी किया था। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें 'मुंधानई मुडिच्चु', 'मौना गीतंगल', 'चिन्ना वीडू', 'एंगा चिन्ना रासा', 'थूरल निन्नू पोच्चु' और 'सुंदरा कांडम' जैसी लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं। उनकी फैमिली ड्रामा फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है।
हिंदी फिल्मों में भी छोड़ी अपनी छाप के. भाग्यराज ने सिर्फ तमिल सिनेमा तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी योगदान दिया। उन्होंने 1986 में अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'आखिरी रास्ता' का निर्देशन किया, जिसमें अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में जया प्रदा, श्रीदेवी और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
इसके अलावा उन्होंने 'मिस्टर बेचारा' और 'पापा द ग्रेट' जैसी हिंदी फिल्मों का भी निर्देशन किया और कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया।
कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हुए सम्मानित अपने लंबे और सफल फिल्मी करियर में के. भाग्यराज को कई सम्मान मिले। उन्हें 'पुथिया वारपुगल' के लिए तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक), 'मुंधानई मुडिच्चु' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – तमिल) और वर्ष 2014 में SIIMA लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 28 जून को खेला जाएगा. इस मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो वो भारतीय टीम की नैया पार लगा सकते हैं. Sat, 27 Jun 2026 12:34:30 +0530