संडे को होगा डबल धमाल! भारत की 2 टीमें खेलेंगी मुकाबले, एक पास होगा सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका
Team India Matches On Sunday : रविवार को डबल धमाल होने वाला है, क्योंकि क्रिकेट फैंस को एक नहीं बल्कि 2 धमाकेदार मैच देखने को मिलने वाले हैं. एक मैच में पुरुष टीम एक्शन में नजर आएगी, तो वहीं दूसरे मैच में महिला टीम खेलती नजर आएंगी. एक मैच तो काफी अहम होगा, क्योंकि जीते तो सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा और हारे तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आप मेन्स और वुमेन्स वाले मुकाबलों को कितने बजे से और कहां लाइव देख सकेंगे.
भारतीय मेन्स टीम आयरलैंड के साथ खेलेगी दूसरा T20I
भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त आयरलैंड दौरे पर हैं. जहां, 26 जून को बेलफास्ट में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था. ये पहली बार था, जब भारत को आयरलैंड के हाथों किसी टी-20 मैच में हार मिली. ऐसे में अब दूसरा मैच हर हाल में जीतकर टीम इंडिया सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी. दूसरा टी-20 मैच 28 जून को बेलफास्ट में ही खेला जाएगा.
Ireland win the first T20I in Belfast by 34 runs.#TeamIndia will now aim to level the series on Sunday.
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND pic.twitter.com/kxnHM9ApeV
कितने बजे शुरू होगा मैच: भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा, जो लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. जबकि भारतयी फैंस इस मैच को शाम 6 बजे से देख सकेंगे. दोनों टीमों के कप्तान 5.30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
कहां देख सकेंगे LIVE मैच: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. फैंस हिंदी, इंग्लिश समेत अन्य भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन फैंस इसे सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
भारतीय महिला टीम खेलेगी आखिरी लीग मैच
South Africa's NRR gets a major boost ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 26, 2026
A blazing 114* from Tazmin Brits and a century stand between Tazmin Brits & Laura Wolvaardt powered South Africa to a massive win over the Netherlands ????
Could this prove to be the result that shapes the semi-final race? ????
ICC Women's… pic.twitter.com/OvpQh0wppG
महिला टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम अपना आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी. ये मैच 28 जून को खेला जाएगा, जो भारत के लिए करो या मरो की स्थिति में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर ही टीम इंडिया आगे बढ़ पाएगी, वरना उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा.
Manchester ⏩ London ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 27, 2026
Travel day smiles & dialled-in focus as #TeamIndia heads to the capital for a blockbuster game against Australia ⏳#WomenInBlue | #T20WorldCup | #AUSvIND pic.twitter.com/otQGiNCM8L
कितने बजे शुरू होगा मैच: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार 7:00 बजे से होगी. वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान 6:30 बजे मैदान पर उतरेंगे. ये मैच इंग्लैंड के लोकल समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा.
कहां लाइव देख सकेंगे मैच: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस अहम मुकाबले को आप स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर आएंगा. इसके साथ ही स्टार स्पोर्ट्स तेलगु, स्टार स्पोर्ट्स तमिल और स्टार स्पोर्ट्स कन्नड पर इस मैच का प्रसारण आप अगल-अलग भाषा में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 'मुझे नहीं लगता वो स्क्वाड में होंगे...' रोहित शर्मा को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, वायरल हुआ बयान
TET Exam से ठीक पहले Paper Leak, Maharashtra में परीक्षा स्थगित, जांच जारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi