Responsive Scrollable Menu

Amazon Prime Day Sale 2026: Galaxy S26 Ultra, OnePlus 13 समेत कई फोन्स पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

Amazon Prime Day Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon Prime Day Sale 2026 आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि इस साल की Prime Day Sale 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक चलेगी।

तीन दिनों तक चलने वाली इस मेगा सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जाएगी। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा।

Prime Day Sale 2026 कब होगी?
Amazon के अनुसार, Prime Day Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होगी और यह 6 जुलाई तक चलेगी। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि Prime Members को कुछ ऑफर्स का Early Access मिल सकता है, जिससे वे आम ग्राहकों से पहले डील्स का लाभ उठा सकेंगे।

OnePlus 13 पर मिलेगा ₹20,000 तक का फायदा
Amazon ने अपनी माइक्रोसाइट पर कुछ स्मार्टफोन्स की डील्स का खुलासा कर दिया है। इनमें सबसे बड़ा ऑफर OnePlus 13 पर मिलेगा। यह स्मार्टफोन लॉन्च के समय ₹69,999 में आया था, लेकिन Prime Day Sale के दौरान बैंक ऑफर के साथ इसे ₹49,999 में खरीदा जा सकेगा। यानी ग्राहकों को करीब ₹20,000 तक की बचत होगी।

ये भी पढ़ेः- Vivo X Fold 6: 7,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आया नया फोल्डेबल फोन, जानें कीमत-फीचर्स

Redmi Turbo 5 और iQOO Z10 Lite भी होंगे सस्ते
Prime Day Sale में Redmi Turbo 5 पर भी डिस्काउंट मिलेगा। यह स्मार्टफोन ₹37,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन सेल के दौरान बैंक और कूपन ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹34,999 हो जाएगी।

वहीं बजट सेगमेंट में iQOO Z10 Lite को बैंक ऑफर के साथ ₹13,999 में खरीदा जा सकेगा। ऐसे में कम बजट वाले ग्राहकों के लिए भी यह सेल फायदेमंद रहने वाली है।

Samsung Galaxy S26 Ultra पर भी मिलेगा ऑफर
Amazon ने यह भी पुष्टि की है कि Samsung Galaxy S26 Ultra पर भी Prime Day Sale के दौरान विशेष ऑफर मिलेगा। हालांकि फिलहाल इसकी फाइनल सेल प्राइस का खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि सेल शुरू होने से ठीक पहले कंपनी इसकी कीमत और डिस्काउंट की जानकारी साझा करेगी। Galaxy S26 Ultra इस सेल के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक माना जा रहा है।

इन स्मार्टफोन्स पर भी मिल सकते हैं बड़े ऑफर्स
Amazon ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में और भी स्मार्टफोन डील्स की घोषणा की जाएगी। ग्राहकों को iPhone के लेटेस्ट मॉडल्स, Vivo, Oppo और OnePlus के अन्य स्मार्टफोन्स पर भी आकर्षक डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं।

लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर भी होगी बचत
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, Prime Day Sale 2026 में कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भी शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे। Amazon ने HP Victus Ryzen 7 Gaming Laptop, Fire TV Stick HD, IFB Front Load Washing Machine समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की पुष्टि की है। सेल शुरू होने से पहले इन सभी डील्स की पूरी जानकारी सामने आएगी।

बैंक ऑफर से मिलेगा अतिरिक्त डिस्काउंट
Prime Day Sale के दौरान ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी उठा सकेंगे। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पर कूपन ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध हो सकते हैं, जिससे कीमत और कम हो जाएगी।

Continue reading on the app

Hi-Fi ऑडियो वाले Vivo TWS 5 Pro लॉन्च: सिर्फ 5 मिनट चार्ज पर 2 घंटे तक सुन सकेंगे म्यूजिक, जानें कीमत

Vivo TWS 5 Pro Launched: Vivo ने अपने नए फ्लैगशिप वायरलेस ईयरबड्स Vivo TWS 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन्हें खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो शानदार ऑडियो क्वालिटी के साथ दमदार नॉइज़ कैंसलेशन और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। नए ईयरबड्स में Hi-Fi DAC चिप, 11mm डायनेमिक ड्राइवर, 60dB एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) और 4.6Mbps Wi-Fi लॉसलेस ऑडियो ट्रांसमिशन जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक म्यूजिक सुनने की सुविधा भी मिलती है।

Vivo TWS 5 Pro की कीमत
Vivo TWS 5 Pro की शुरुआती कीमत 999 युआन (करीब ₹12,000) रखी गई है। हालांकि शुरुआती लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इन्हें 949 युआन में खरीद सकते हैं। फिलहाल ये ईयरबड्स चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन्हें दो आकर्षक रंगों Original White और Silent Black में पेश किया है। 

Hi-Fi ऑडियो के लिए मिलेगा दमदार हार्डवेयर
Vivo TWS 5 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसका इंडिपेंडेंट Hi-Fi DAC चिप है, जो हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो को बेहतर तरीके से प्रोसेस करता है। इसमें 11mm डायनेमिक ड्राइवर के साथ हाइब्रिड ड्राइवर सेटअप दिया गया है, जिससे म्यूजिक में डीप बास, क्लियर वोकल्स और बेहतर साउंड डिटेल्स सुनने को मिलती हैं।

ईयरबड्स 4.6Mbps Wi-Fi लॉसलेस ऑडियो ट्रांसमिशन को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे ऑडियो क्वालिटी में कम कंप्रेशन होता है और यूजर्स को स्टूडियो जैसी साउंड का अनुभव मिलता है। इसके अलावा स्पेशियल ऑडियो और एडाप्टिव साउंड फीचर कंटेंट और आसपास के वातावरण के हिसाब से ऑडियो को अपने आप एडजस्ट करते हैं।

60dB ANC से शोर होगा लगभग गायब
कॉलिंग और म्यूजिक एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Vivo TWS 5 Pro में चार माइक्रोफोन दिए गए हैं। ये Deep Sea Intelligent Noise Cancellation 2.0 तकनीक के साथ आते हैं, जो 60dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) का सपोर्ट देते हैं।

कंपनी का दावा है कि इससे मेट्रो, बस, फ्लाइट या भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी यूजर्स को साफ आवाज सुनाई देगी और कॉल के दौरान सामने वाले व्यक्ति तक आपकी आवाज स्पष्ट पहुंचेगी।

50 घंटे तक की बैटरी, 5 मिनट चार्ज में 2 घंटे का प्लेबैक
बैटरी के मामले में भी Vivo TWS 5 Pro काफी दमदार हैं। चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स 50 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम देते हैं। वहीं, एक बार फुल चार्ज होने पर ईयरबड्स करीब 11 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।

अगर आप Wi-Fi लॉसलेस ऑडियो मोड का इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी बैकअप लगभग 5 घंटे तक रहता है। खास बात यह है कि अगर बैटरी खत्म हो जाए तो सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर लगभग 2 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है। हालांकि वास्तविक बैटरी बैकअप वॉल्यूम लेवल, ANC और इस्तेमाल किए जा रहे ऑडियो कोडेक पर निर्भर करेगा।

गेमिंग और कनेक्टिविटी के लिए भी मिलेंगे कई फीचर्स
Vivo TWS 5 Pro में Bluetooth 5.4 के साथ मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है, जिससे इन्हें एक साथ दो डिवाइस से जोड़ा जा सकता है। गेमर्स के लिए 42ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड दिया गया है, जिससे ऑडियो और वीडियो के बीच का अंतर काफी कम हो जाता है।

इसके अलावा यूजर्स को कस्टमाइज़ेबल EQ, DeepX 5.0 साउंड इफेक्ट्स और IP54 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन केवल 5.5 ग्राम है, जिससे इन्हें लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक अनुभव मिलता है।

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, कितनी है आबादी?

Cape Verde, FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार खेल दिखाते हुए इतिहास रच दिया है. वो फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बन गया है. Sat, 27 Jun 2026 09:39:02 +0530

  Videos
See all

Assam Spa Raid: सिलचर के दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 28 महिलाएं गिरफ्तार | Human Trafficking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:16:46+00:00

Chhattisgarh Fire Safety Rules: बहुमंजिला भवनों के लिए सख्त सुरक्षा निर्देश | Fire Safety #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:09:34+00:00

Ram Mandir Donation Controversy Case में बड़े चेहरे पर होगी FIR? | Champat Rai | Akhilesh vs Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:11:41+00:00

CM Yogi: जनता के बीच पहुंचे CM योगी, सुनी हर फरियाद | shorts | Yogi Adityanath | Uttar Pradesh | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers