Responsive Scrollable Menu

US का पलटवार, जहाज पर Drone Attack के बाद Iran पर दागीं मिसाइलें, तनाव चरम पर

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक पोत पर एक दिन पहले हुए ड्रोन हमले के जवाब में शुक्रवार को ईरान पर हमले किए। यह दोनों देशों के बीच महीनों से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम शुरू करने और इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए एक सप्ताह पहले बनी अंतरिम सहमति की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ड्रोन हमला युद्धविराम का उल्लंघन है।

अमेरिका के जवाबी हमले से कुछ समय पहले ही ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि अमेरिका प्रतिक्रिया देगा या नहीं, इसका ‘‘आपको पता चल जाएगा।’’ ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में मिसाइल और ड्रोन ठिकानों तथा तटीय रडार केंद्रों को निशाना बनाया। अमेरिका के जवाबी हमले से कुछ समय पहले ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का अधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में कहा, ‘‘मुझे यह बात पसंद नहीं आई कि उन्होंने कल हमला किया। वास्तव में उन्होंने चार हमले किए।’’ ट्रंप से सवाल किया गया कि जब वह लगातार कह रहे हैं कि तेहरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है तो फिर हमले क्यों किए जाएंगे, इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वे थोड़े अलग हैं।’’

इसके बाद उन्होंने अचानक सवालों का जवाब देना बंद कर दिया और पत्रकारों को उनके कार्यालय से बाहर ले जाया गया। ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ट्रंप को जवाब देते हुए कहा था, ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के नियंत्रण में है इसलिए नियमों का सम्मान करें’’ और ‘‘नियंत्रण को तनाव बढ़ाने की कार्रवाई न समझें।’’ अजीजी ने लिखा था, ‘‘यह युद्धविराम का उल्लंघन नहीं, बल्कि युद्धविराम का प्रबंधन है।’’ एक अमेरिकी अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ द्वारा सैन्य कार्रवाई की सोशल मीडिया पर घोषणा किए जाने के करीब एक घंटे बाद ईरान पर हमले समाप्त हो गए।

ब्रिटिश सेना ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ओमान के तट के पास एक कंटेनर पोत किसी प्रक्षेपास्त्र की चपेट में आ गया। यह घटना ईरान द्वारा पोतों को इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दिए जाने के कुछ घंटे बाद हुई। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

Continue reading on the app

MLC 2026: पहले 10 ओवर में खाए 138 रन, फिर 53 रन में चटकाए 9 विकेट, सैन फ्रांसिस्को की तूफानी जीत

Major League Cricket 2026: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में एक रोमांचक मैच देखने को मिला, जहां सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने सीटल ऑर्कास को 2 विकेट से हरा दिया. इस मैच में फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने कमाल की वापसी की.

Continue reading on the app

  Sports

केप वर्दे ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना; मेसी की टीम से मैच

केप वर्दे ने ग्रुप एच में अपने तीनों मैच ड्रॉ कराए जिससे वह स्पेन के बाद दूसरे स्थान पर रहकर आगे बढ़ने में सफल रहा। इस ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब दो-दो अंक ही हासिल कर पाए और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। Sat, 27 Jun 2026 11:23:36 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh Fire Safety Rules: बहुमंजिला भवनों के लिए सख्त सुरक्षा निर्देश | Fire Safety #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:09:34+00:00

Assam Spa Raid: सिलचर के दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 28 महिलाएं गिरफ्तार | Human Trafficking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:16:46+00:00

Ram Mandir Donation Controversy Case में बड़े चेहरे पर होगी FIR? | Champat Rai | Akhilesh vs Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:11:41+00:00

1 July Rules Change : 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम, हर आम आदमी को जानना जरूरी! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T07:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers