Responsive Scrollable Menu

जन्म की तारीख बताती है आपकी Personality, इस खास Astro-Science से जानें भविष्य के संकेत

ज्योतिष शास्त्र से किसी भी जातक की जन्म तिथि से बहुत कुछ जान सकते हैं। हर एक व्यक्ति जिस तिथि को जन्मा होता है, उसका फल ज्योतिषीय ग्रंथों में वर्णित है। जैसे कि प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, पूर्णमासी और अमावस्या, इन तिथियों को नन्दा, भद्रा, जया, रिक्ता, पूर्णा की श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
ज्योतिष के अनुसार, प्रतिपदा, षष्ठी, एकादशी तिथि नंदा कहलाती है, चतुर्थी, नवमी, चतुर्दशी रिक्ता तिथि और पंचमी, दशमी, पूर्णिमा, साथ ही कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि यानि अमावस्या को भी विद्वान पूर्णा तिथि कहते हैं। इस लेख हम आपको इन तिथियों में जन्में लोगों का व्यवहार कैसा होता है, इसके बारे में बताएंगे।

जानें नन्दा आदि तिथियों का फलादेश
जिन व्यक्ति का जन्म नन्दा यानी प्रतिपदा, षष्ठी या एकादशी, इन तिथियों में से किसी भी एक तिथि पर होता है, तो ज्योतिष के अनुसार वह जातक ज्ञानी, पण्डित, देवताओं का भक्त और अपने परिवार के लोगों से प्रेम रखने वाला होता है।

भद्रा तिथि
किसी भी व्यक्ति का जन्म भद्रा यानी द्वितीया, सप्तमी, द्वादशी तिथियों में से किसी भी तिथि को होता है, वह धनवान, संसार चक्र और बंधन से डरने वाला, परोपकार आदि कार्यों में चित्त लगाने वाला होता है।

जया तिथि
जिन लोगों का जन्म जया तिथि यानी तृतीया, अष्टमी या त्रयोदशी को होता है, उन्हें जीवन में मान-सम्मान मिलने की संभावना रहती है। ऐसे लोग साहसी, शांत स्वभाव के और लंबी उम्र वाले माने जाते हैं। उन्हें संतान सुख मिलता है और वे अपनी बड़ी इच्छाओं और लक्ष्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

रिक्ता तिथि
किसी भी जातक का जन्म रिक्ता यानी चतुर्थी, नवमी, चतुर्दशी तिथियों में से किसी भी तिथि को होता है, वह जातक तर्क करने वाला, लापरवाह, गुरु की निंदा करने वाला और दूसरे के घमंड को नष्ट करने वाला, अत्यधिक वासना वाला होता है।

पूर्णा तिथि
जिस व्यक्ति का जन्म पूर्णा तिथि यानी के पंचमी, दशमी, और पूर्णिमा व अमावस्या में से किसी एक तिथि को होता है, उसे धन-धान्य का अभाव नहीं रहता, वह वेद और शास्त्रों का ज्ञाता होता है, ये सत्य वाणी बोलने वाला होता है, चित्त का शुद्ध और अनेक विषयों का जानने वाला होता है। 

Continue reading on the app

केतन अग्रवाल मर्डर केस: प्यार किसी और से, शादी किसी और से...जानलेवा कदम क्यों उठाती हैं लड़कियां?

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस ने अरेंज मैरिज को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. लोग पूछ रहे हैं कि सिया गोयल ने शादी से इनकार करने की बजाय अपने मंगेतर की हत्या क्यों की? इस तरह के मामलों के पीछे की साइकोलॉजी क्या है, आइए समझते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वह लगातार सवाल पूछता है... ड्रेसिंग रूम में छाए वैभव सूर्यवंशी, आयरलैंड से हार के बाद क्या दूसरे टी20 में मिलेगा मौका

Vaibhav sooryavanshi asks questions every time: ओपनर अभिषेक शर्मा का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी लगातार सवाल पूछते रहते हैं और वह हर समय खेलना चाहते हैं. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत की 34 रनों की करारी हार के बाद, इस 'वंडर बॉय' को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई है.फैंस और जानकारों का मानना है कि सीरीज बचाने के लिए दूसरे और अंतिम टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू बेहद जरूरी है. Sat, 27 Jun 2026 17:35:38 +0530

  Videos
See all

Ketan Agarwal Murder Case: Siya और Chetan की चैट किसने की डिलीट? | #KetanAgarwal #Siya #Chetan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T12:10:03+00:00

Siya Goyal - Ketan Agarwal Case: सगाई, Secret Affair और संस्कारों की हत्या? Pune Murder | Bindas Bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T12:07:19+00:00

PM Modi के सामने आया दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुआ | #PMModi #Jonathan #Seychelles #OldestTortoise #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T12:08:15+00:00

Trump On Iran News LIVE Updates: ईरान के आसमान में 'मौत'! | Trump Vs Mojtaba | Iran US War |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-27T12:08:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers